
चतरा : बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला अध्यक्ष निलेश गया सेन की अध्यक्षता में चतरा समाहरणालय के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण लगाने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष निलेश गयासेन ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस,पेट्रोल-डीजल,खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं,जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान भटकाने का कार्य कर रही है,जबकि आम नागरिक महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं।उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा गरीब, मजदूर, किसान एवं आम जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और आगे भी जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी नेताओं ने सरकार से अविलंब महंगाई पर नियंत्रण लगाने,बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करने तथा गरीबों को राहत देने की मांग की।धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां एवं बैनर लेकर विरोध जताया। कार्यक्रम में मौजूद जिला प्रवक्ता सत्येंद्र मित्तल ने कहा कि यदि महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी।मौके पर चतरा जिला सचिव चंद्र देव साहू, कोषाध्यक्ष नितेश राणा, युवा अध्यक्ष राहुल यादव, मनोज चंद्रा,बाबूलाल साव,सुरेश साव,बुद्धिजीवी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवनन्दन साहू,व्यावसायिक मोर्चा जिलाध्यक्ष रवि यादव,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद अजहर,प्रकाश यादव,मोहन साव,रमन साहू,भूपेंद्र ठाकुर,सुधीर कुमार,मनोज वर्मा,धीरेंद्र सिंह,उपेंद्र वर्मा,बिट्टू कुमार,रंजीत प्रजापति,मनीष कुमार,अवधेश यादव,रबीस सिंह,बबलू केसरी,मकसूद आलम,नमधारी महतो,सलीम अख्तर,मोहम्मद साहिल,देवदीप कुमार,संतराज कुमार,संजीव कुमार,बबलू कुमार,सुजीत सिंह,टिंकू सिंह,मनोज साव के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे!
