Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी
    Ranchi News

    पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची : शहर में पत्रकारों के संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल देखने को मिली। भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा सदस्यता ग्रहण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लेकर संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
    इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी मौजूद रहे और साथ ही मिशन ब्लू फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज सोनी साथ थे, वहीं प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभूनाथ चौधरी, सचिव अभिषेक सिंहा साथ ही प्रेस क्लब के सदस्य विजय गोप, चंदन वर्मा, प्रतिमा कुमारी, संजय सुमन, अशोक गोप मौजूद थे। अधिकारियों ने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

    अपने संबोधन में अधिकारियों ने सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक मजबूत और संगठित पत्रकार संघ समाज के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकार और पुलिस, दोनों ही समाज के दो अहम स्तंभ हैं, जिनकी जिम्मेदारी आम जनता तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाना और कानून-व्यवस्था को बनाए रखना है।

    एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर संवाद और समन्वय होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही तालमेल कई बार बड़ी से बड़ी चुनौतियों को भी आसान बना देता है। वहीं सिटी एसपी पारस राणा और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने कहा कि पत्रकारों का काम जोखिम भरा होता है, लेकिन उनकी निष्पक्ष रिपोर्टिंग ही समाज को सही दिशा देने का काम करती है।
    ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मीडिया और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता जितना मजबूत होगा, समाज उतना ही सुरक्षित और जागरूक बनेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी यह संवाद और सहयोग इसी तरह निरंतर बना रहेगा।
    अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि पत्रकार और पुलिस दोनों ही अपने-अपने कर्तव्यों के प्रति सदैव तत्पर रहते हैं और जनता के हित में मिलकर काम करते हैं, ऐसे में आपसी समन्वय ही दोनों की ताकत है।

    कार्यक्रम के दौरान संगठन की नई कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।
    जिसमें प्रदेश अध्यक्ष – धर्मेंद्र गिरी,
    जिला अध्यक्ष – जावेद अख्तर, कार्याध्यक्ष – प्रदीप ठाकुर, महासचिव – शकील अख्तर, मीडिया प्रभारी – अंकुश यादव,
    संगठन सचिव – सैयद रमीज जावेद बनाए गए।

    इसके अलावा सचिव पद पर प्रशांत मित्रा, रूपम कुमारी, पिंटू दुबे और राकेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई।

    वहीं सह सचिव के रूप में विवेक पांडेय, एक्स अंकुर सिंहा, , सुदीप सिंह, चंदन कुमार, नेहा वारशी, शादाब खान, शिल्पी कुमारी और मृदुला को नियुक्त किया गया। साथ ही तकनीकी प्रभारी के रूप में संतोष पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि उपाध्यक्ष पद पर विनय मिश्रा और वसीम अकरम अंसारी को चुना गया।

    संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यह सदस्यता अभियान पत्रकारों को एकजुट करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम न केवल संगठन को मजबूती देने वाला रहा, बल्कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय का भी संदेश देता नजर आया।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : हजारीबाग जंगल में नक्सल दस्ते का खात्मा: 15 लाख के शूटर शहदेव समेत 4 माओवादी ढेर, 4 हथियार जब्त

    April 17, 2026

    Ranchi News : मन में कोई छल कपट नहीं तो पेपर लीक मामले की मुख्यमंत्री तत्काल करें सीबीआई जांच की  अनुशंसा : नवीन जयसवाल

    April 16, 2026

    Ranchi News : देर रात डेलीमार्केट में 19 साल के लाल ने लोडेड देसी कट्टा लहराना पड़ा महगा पुलिस ने घेरा कर किया गिरफ्तार !

    April 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी May 3, 2026
    • Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त May 3, 2026
    • Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार May 3, 2026
    • Hazaribagh News : दिनदहाड़े बैंक लूट का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 3 शातिर अपराधियों को धर दबोचा, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद! May 3, 2026
    • Chatra News : कांग्रेस का अंतिम सांस? गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का दिल, आलाकमान चुप! May 3, 2026
    • रोज की मौतों का दर्द मिटाया: सांसद के हाथों चतरा को मिलीं उम्मीद की दो एम्बुलेंसें! May 3, 2026
    • Chatra News : आजसू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट,जन समस्याओं को रखा प्रमुखता से May 2, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश May 2, 2026
    • Chatra News : पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत राजपुर पंचायत में ग्राम सभा शिविर आयोजित। May 2, 2026
    • Chatra News : कुंदा प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश May 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.