Author: Sankalan News

चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड की मदगाड़ा पंचायत की मुखिया सुप्रिया कुमारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से कोई सपना बड़ा नहीं होता। महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए उन्हें नई दिल्ली का औपचारिक निमंत्रण मिला है।झारखंड से कुल छह मुखियाओं सहित देशभर के प्रतिनिधि इस ऐतिहासिक आयोजन में शिरकत करेंगे। सम्मेलन में पंचायत विकास, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श होगा। सुप्रिया कुमारी का चयन पूरे पंचायत के लिए गर्व का विषय है—यह पंचायतवासियों के अटूट विश्वास, आशीर्वाद और सहयोग का कमाल है।सभी को…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखण्ड के चतरा जिले में पर्यटन के विकास एवं संभावनाओं की तलाश के उद्देश्य से आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने चतरा एवं लावालौंग सीमा पर स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया। खैवा बंदारू जलप्रपात निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लेते हुए वहां आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाओं का आकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पहुंच पथ की मरम्मती कराने तथा पर्यटकों के बैठने के लिए बनाए गए…

Read More

चतरा सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप तथा जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) गौरव कुमार जयसवाल ने सखी मंडल की दीदियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि नारी के विकास से ही समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए…

Read More

चतरा शहर के केशरी चौक पर युवक अनीश कुमार सिंह के शव के साथ किया गया सड़क जाम करीब ढाई से तीन घंटे बाद समाप्त हो गया। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप तथा उचित कार्रवाई और सरकारी सहायता के आश्वासन के बाद परिजन जाम हटाने के लिए राजी हो गए। जाम हटते ही चौक से गुजरने वाले मार्गों पर वाहनों का आवागमन पुनः सामान्य हो गया और घंटों से फंसे लोगों को राहत मिली। बताया जाता है कि युवक अनीश कुमार सिंह का शव मिलने के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने केशरी चौक पर शव रखकर सड़क…

Read More

Ranchi : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के मंत्रियों, विधायकों, पूर्व विधायकों तथा उनके परिवारों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब उन्हें भी आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तर्ज पर बेहतर एवं समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि यह महत्वपूर्ण निर्णय झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के मार्गदर्शन और सहमति से लिया गया है। इसके लिए नई नियमावली का प्रारूप तैयार कर लिया गया है, जिसे जल्द ही मंत्रिमंडल (कैबिनेट) की मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। फैसले की प्रमुख…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।इसी क्रम में हेडुम पंचायत सचिवालय में भी ग्राम सभा आयोजित कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, सरकारी कर्मियों और ग्रामीणों ने भाग लेकर समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का संकल्प लिया।ग्राम सभा के दौरान उपस्थित लोगों को बाल विवाह के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि कम उम्र में शादी होने से बच्चों…

Read More

चतरा की शांत गलियों में आज एक मां का आंसुओं का सैलाब बहा, जब पांच दिनों से लापता बेटे अनिश कुमार सिंह का शव जिला नियोजनालय के पास मिला। 28 साल का अनिश, सजना गांव का वो जवान जो 3 मार्च की शाम ‘जल्द आऊंगा’ कहकर घर से निकला था, अब हमेशा के लिए चला गया। पत्नी शीतल देवी की आंखों में वो उम्मीद की किरण बुझ गई, जो हर शाम दरवाजे पर झांकती थी। उनके दो मासूम बच्चों का भविष्य अब अनिश्चित छाया में डूब गया।परिजन गली-गली, दोस्तों के पास, हर कोने में अनिश को ढूंढते रहे। थकान से…

Read More

Chatra : समाहरणालय सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों की स्थिति, लक्ष्य प्राप्ति, वित्तीय उपयोगिता तथा भुगतान संबंधी मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अबुआ आवास योजना की अद्यतन प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन लाभुकों…

Read More

Chatra : होली का वो दिन था, जब पूरा शहर रंगों और ठंडाई में डूबा हुआ था। लेकिन शहर के दीभा मोहल्ले की प्रीति देवी के लिए ये त्योहार दर्द का सैलाब बन गया। पांच महीने की गर्भवती थीं प्रीति, जब दुर्घटना में उनके पति बबलू राम की दुनिया छोड़कर चले गए। अकेली पड़ गईं वो, बिना किसी सहारे के। कोई भाई नहीं, कोई दोस्त नहीं—सिर्फ़ एक अनजाने बच्चे का बोझ और प्रसव की तीव्र पीड़ा।घर से टेंपो पकड़कर सदर अस्पताल पहुंचीं प्रीति। डॉक्टरों ने हालत देखी तो सिर पकड़ लिया—क्रिटिकल केस, सर्जरी ज़रूरी, लेकिन सर्जन उपलब्ध नहीं। रेफर कर…

Read More

चतरा के खुटेर गांव में एक छोटी सी नोंकझोंक ने पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ दी। सुनील भारती की पत्नी शोभा देवी, जिनका मायका लेढो गांव था, शुक्रवार को खाना बनाने में थोड़ी देरी पर पति की डांट सुनकर इतना आहत हो गईं कि गुस्से में घर का जहर पी लिया।परिजन घबरा गए। आनन-फानन में उन्हें इमामगंज अस्पताल ले भागे, लेकिन डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखकर सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया। एम्बुलेंस में उम्मीद की आखिरी किरण लिए वे दौड़े, मगर रास्ते में ही शोभा की सांसें थम गईं। वह हंसती-खेलती बहू, मां, पत्नी अब हमेशा के लिए चली…

Read More