Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : बिजली विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर
    Chatra News

    Chatra News : बिजली विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर की स्थिति बदहाल बनी हुई है। भवन जर्जर हो चुका है। प्लास्टर टूट टूट कर गिर रहा है। यहां कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में डर और असुरक्षा के माहौल में काम करने को मजबूर हैं। सबसे बड़ी समस्या केंद्र में बिजली नहीं रहने की बताई जा रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत सीएचओ ज्योति सौय समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि बिजली नहीं रहने के कारण रात के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है। अंधेरे में मरीजों का इलाज करना मुश्किल हो जाता है, वहीं सुरक्षा को लेकर भी हमेशा चिंता बनी रहती है। स्वास्थ्यकर्मी संजय समेत अन्य कर्मचारियों ने बताया कि केंद्र में करीब आधा दर्जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मी रहते हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण सभी भय के माहौल में दिन-रात गुजार रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है, लेकिन विभाग इस ओर गंभीर नहीं दिख रहा है।
    स्थानीय लोगों ने भी स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि क्षेत्र के गरीब और ग्रामीण मरीज इसी केंद्र पर निर्भर हैं, लेकिन यहां बिजली जैसी जरूरी सुविधा तक उपलब्ध नहीं है। इससे मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि भी इस गंभीर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां तक कि निरीक्षण के लिए भी कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि केंद्र तक नहीं पहुंचते। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावों के बीच यादव नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी संस्थाएं कब तक मूलभूत सुविधाओं के अभाव में संघर्ष करती रहेंगी।

    संवाददाता ,प्रवीण कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है।

    August 6, 2026

    Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक

    August 5, 2026

    Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    • सिमरिया  प्रखण्ड के मो० एकबाल अंसारी बने कांग्रेस के चतरा जिला उपाध्यक्ष,प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपी संगठन को मजबूत करने बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष  की माहौल August 3, 2026
    • शराब तस्करी का बड़ा जाल फटा: चतरा-डोभी मार्ग पर ट्रक पलटा अवैध शराब बरामद August 3, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने हेरुआ डैम, पिक्चर टाइम थियेटर, महादेवी वर्मा महिला कॉलेज एवं छठ तालाब का किया निरीक्षण, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश August 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.