Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल
    Chatra News

    Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा: सदर प्रखंड के ग्राम पंचायत जांगी अंतर्गत सरैया गांव के निवासी अजय राणा आज समाज के लिए प्रेरणा बनकर उभरे हैं। शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और वर्षों से बच्चों के भविष्य को संवारने में जुटे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका समर्पण यह साबित करता है कि सफलता के लिए शरीर नहीं, बल्कि मजबूत इरादों की जरूरत होती है।
    गुरुवार को पंचायत भ्रमण के दौरान भावी मुखिया प्रत्याशी मिथलेश कुमार यादव ने अजय राणा से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज को अजय जैसे ऊर्जावान और सेवाभावी युवाओं की जरूरत है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी सेवा और समर्पण की मिसाल कायम कर रहे हैं। अजय राणा लंबे समय से बच्चों को शिक्षा देकर उनके भविष्य को संवारने का कार्य कर रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन ने गांव के बच्चों और अभिभावकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। मुलाकात के दौरान अजय राणा ने अपनी दैनिक जरूरतों और आने-जाने में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए ट्राय साइकिल की मांग रखी। इस पर मिथलेश कुमार यादव ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द ही उन्हें ट्राय साइकिल उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि वे उपायुक्त से मिलकर अजय को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास करेंगे, ताकि उन्हें आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।
    अजय राणा का संघर्ष और समाजसेवा यह संदेश देता है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो हर बाधा छोटी पड़ जाती है। उनका जज्बा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है

    संवाददाता ,प्रवीण कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान!

    May 7, 2026

    Chatra News : बिजली विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर

    May 7, 2026

    Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी

    May 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान! May 7, 2026
    • Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल May 7, 2026
    • Chatra News : बिजली विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर May 7, 2026
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    • Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    • Chatra News : बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर पेड़ गिरने से चारदीवारी ध्वस्त, निर्माण में अनियमितता के आरोप May 5, 2026
    • Chatra News : फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया विधि इस्तीहार May 5, 2026
    • Chatra News : चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाएं पाई गईं सुदृढ़ May 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.