Author: Sankalan News

चतरा मे 87 साल की उम्र में भी झारखंड के सपूत लक्ष्मी कांत शुक्ला ने अन्याय के खिलाफ जो जंग छेड़ी थी, वो रंग लाई। 1 मई से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे इस बुजुर्ग ने लूटपाट, हत्या, रैकेटियरिंग और भू-माफिया के काले कारनामों को बेनकाब किया। सरकारी अनाज गोदाम से करोड़ों का चावल गायब, शहर के तालाब की दो एकड़ जमीन पर माफिया का कब्जा, और सदियों पुराने श्मशान घाट पर धोखा—इन मुद्दों पर चतरा DC रवि आनंद के हस्तक्षेप से बड़ा ब्रेकथ्रू हुआ। SDM जहूर आलम की अगुवाई में चतरा सदर BDO हरिनाथ महतो और CO अनिल कुमार के…

Read More

Chatra : झारखंड सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिले को आज 22 हाई स्पीड बाईक उपलब्ध करवाई गई है। इन बाइकों का उपयोग घनी आबादी वाले इलाकों और संकीर्ण गलियों में पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। जहाँ पुलिस जीप नहीं पहुंच सकती। इस निमित चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने समाहरणालय परिसर स्थित एसपी कार्यालय कक्ष से हरी झंडी दिखाकर बाईक को रवाना किया। पत्रकारों से बात करते हुए एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर चतरा जिले को आज 22…

Read More

चतरा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गिद्धौर थाना क्षेत्र के फुटबॉल टांड़ से दो युवकों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14.52 ग्राम ब्राउन शुगर, एक स्कूटी, 55,500 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार तस्करों में राहुल कुमार सोनी और आनंद कुमार ठाकुर दोनों ग्राम न्यू कॉलोनी बगीचा, रामगढ़, थाना- रामगढ़, जिला- रामगढ़ के रहने वाले हैं। सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भउसाहेब ने प्रेसवार्ता कर बताया कि चतरा पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के ग्राम गिद्धौर…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र स्थित शिक्षा दीप कोचिंग संस्थान में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर जिला टॉपर, प्रखंड टॉपर एवं विभिन्न स्कूलों के टॉपर्स विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। संस्थान के संचालक संजित कुमार मिश्रा ने कहा कि शिक्षा दीप कोचिंग के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष प्रखंड अथवा जिला टॉपर बनते रहे हैं, इसी क्रम में एक बार फिर निशा कुमारी ने जिला में प्रथम रैंक हासिल कर संस्थान एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि…

Read More

Ranchi : झारखंड के पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार की मेहनत रंग लाई है। देशभर के वकीलों के लिए अनिवार्य ब्लैक कोट नियम में बदलाव और जिला अदालतों में सुविधाओं के विस्तार की मांग पर केंद्र सरकार सक्रिय हो गई। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने पोद्दार के पत्र पर तुरंत संज्ञान लिया और प्रस्ताव को बार काउंसिल ऑफ इंडिया भेज दिया।पोद्दार ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को पत्र लिखकर कहा था कि अंग्रेजी राज से चली आ रही यह ब्लैक कोट व्यवस्था आज की जलवायु में फिट नहीं बैठती। गर्मी के मौसम में जिला अदालतों में वकील बेहाल हो…

Read More

चतरा जिले में नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। राजपुर थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत गुप्त सूचना पर हेसापारन रोड पर वाहन चेकिंग शुरू की। तभी एक संदिग्ध TVS लूना को रोका गया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप ठाकुर (पिता: गांगो ठाकुर), कान्हाचट्टी, थाना राजपुर, चतरा के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से भूरे रंग की लूना (नंबर: JH13F-4898) और रियलमी नार्जो मोबाइल भी जब्त…

Read More

चतरा : क्षत्रिय गौरव एकता मंच के तत्वावधान में शनिवार को कुल्लू मोड़ पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गौरवपूर्ण माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद किया। इस दौरान महाराणा प्रताप अमर रहें, भारत माता की जय, जय भवानी जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जयंती समारोह के अवसर पर मंच के सदस्यों ने कुल्लू मोड़ पर महाराणा प्रताप का बोर्ड स्थापित कर चौक का नामकरण “महाराणा प्रताप चौक” किया। उपस्थित…

Read More

Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं गौरव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, साहस एवं बलिदान की गाथा सुनाते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष, देशभक्ति, स्वाभिमान एवं राष्ट्रभक्ति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्श समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करते हैं। इस दौरान…

Read More

चतरा: सदर थाना क्षेत्र के सीमा गांव निवासी कोयल देवी (22) पति चमन भुईयां की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है. बताया गया कि शुक्रवार की अहले सुबह चमन भुईयां के चाचा ने फोन पर मृतका के चाचा को सूचना दी कि कोयल देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग सीमा गांव पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. सदर…

Read More

चतरा : सदर प्रखंड के कमात गांव में शुक्रवार को भक्ति, आस्था और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। महायज्ञ की शुरुआत विशाल कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु व ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। इस दौरान पूरे गांव में हर-हर महादेव के जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली, जो मरमदीरी स्कूल मैदान होते हुए चुआड़ी नदी पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा और पुनः…

Read More