Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : हेमंत सरकार की पहल पर नक्सल और अफीम तस्करों पर नकेल कसने के लिए चतरा पुलिस को सौंपी गई 22 हाई स्पीड बाईक
    Chatra News

    Chatra News : हेमंत सरकार की पहल पर नक्सल और अफीम तस्करों पर नकेल कसने के लिए चतरा पुलिस को सौंपी गई 22 हाई स्पीड बाईक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखंड सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को आधुनिक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। जिले को आज 22 हाई स्पीड बाईक उपलब्ध करवाई गई है। इन बाइकों का उपयोग घनी आबादी वाले इलाकों और संकीर्ण गलियों में पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। जहाँ पुलिस जीप नहीं पहुंच सकती। इस निमित चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने समाहरणालय परिसर स्थित एसपी कार्यालय कक्ष से हरी झंडी दिखाकर बाईक को रवाना किया। पत्रकारों से बात करते हुए एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर चतरा जिले को आज 22 हाई स्पीड बाईक की नई खेप उपलब्ध करवाई गई है। इससे पहले भी 30 पल्सर और 19 फोर व्हीलर उपलब्ध करवाई गई थी। उन्होंने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने व पीपुल्स फ्रेंडली पुलिसिंग और 112 डायल पर रिस्पॉस देने के लिए इसका उपयोग किया जाएगा। ताकि लोगों को त्वरित गति से समाधान मिल सके। साथ ही अपराध व दुर्घटना की सूचना होने पर जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचा जा सके। कहा कि अभी टाइगर पेट्रोल के रूप में इसका उपयोग किया जाएगा। एसपी ने कहा कि शहर के युवाओं द्वारा अफीम व ड्रग्स का सेवन किया जा रहा है। यह लोग संकरी गलियों में स्कूल और पुरानी बिल्डिंग का सहारा लेते हैं। इसके लिए बिना सायरन वाली बाईक का गोपनीय तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा। साथ एंटी नक्सल अभियान में भी बाईक का इस्तेमाल किया जाएगा। बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में बाइक का वितरण कर दिया गया है। कहा कि शहरी क्षेत्रों में बाइजर और सायरन युक्त गाड़ियां दी हैं,वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बिना सायरन वाली नार्मल गाड़ियों को भेजा है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन

    June 25, 2026

    SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि

    June 25, 2026

    Chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    June 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन June 25, 2026
    • SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि June 25, 2026
    • Ranchi News : निषिध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का गुरूवार को हुआ समापन, शौर्य सभागार ,डोरंडा में हुआ भव्य कार्यक्रम June 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम June 25, 2026
    • Breaking News : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च,शांतिपूर्ण मोहर्रम की गारंटी: एसपी ने दिलाया भरोसा June 25, 2026
    • Crime News : राजपुर में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: फर्जी वोटर-आधार कार्ड, पासबुक और कई मोबाइल सहित एक गिरफ्तार June 25, 2026
    • Chatra News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; परिजनों ने कई लोगों पर हत्या का लगाया आरोप June 24, 2026
    • Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में June 23, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस June 23, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित June 23, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.