
चतरा जिले में नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। राजपुर थाना पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत गुप्त सूचना पर हेसापारन रोड पर वाहन चेकिंग शुरू की। तभी एक संदिग्ध TVS लूना को रोका गया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिलीप ठाकुर (पिता: गांगो ठाकुर), कान्हाचट्टी, थाना राजपुर, चतरा के निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से भूरे रंग की लूना (नंबर: JH13F-4898) और रियलमी नार्जो मोबाइल भी जब्त कर लिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन ने बताया, “पूछताछ से सप्लायरों का पता लग रहा है। पूरा नेटवर्क उजागर करने की कोशिश जारी है। छापे में थाना प्रभारी रुपेश कुमार, संदीप प्रसाद वर्मा और सशस्त्र जवान शामिल थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे इस अभियान से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
