सिमरिया /चतरा । चतरा जिला झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की ओर से सिमरिया प्रखंड अंतर्गत पुड़रा पंचायत भवन में बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिला अध्यक्ष कैलाश सिंह ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता राज किशोर कमल उर्फ पिंकू ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चतरा लोकसभा के सांसद कालीचरण सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास मंचासीन रहे। कार्यक्रम में भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, विनोद महतो मुखिया, जिला सचिव सुगन साव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह पांडे, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र मित्तल, डब्लू सोनी, अशोक साहू, शिव शंकर यादव, धीरन…
Author: Sankalan News
Chatra : प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया, लावालौंग शाखा द्वारा तीन लाभुक परिवारों को बीमा दावा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह चेक उन परिवारों को दिया गया, जिनके परिजनों की असमय मृत्यु हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेरका गांव निवासी सीता देवी की मृत्यु बीमारी के कारण, बनचतरा निवासी दिलीप कुमार की मृत्यु दुर्घटना में तथा बनवार गांव के विजय यादव की मृत्यु भी बीमारी के कारण हुई थी। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक संदीप कुमार, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) मो. एहसान अहमद, बैंक अधिकारी सुभाष प्रभाकर एवं…
चतरा। चतरा पुलिस अफीम तस्करों के खिलाफ एक्शन के मूड में दिख रही है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में 48 घंटे के अंदर हुई दूसरी बड़ी कार्रवाई में पत्थगड़ा अफीम तस्करी के मास्टरमाइंड रौशन दांगी उर्फ भागीरथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रौशन दांगी के निशानदेही पर चतरा पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर पर कार्रवाई कर लगभग डेढ़ करोड़ रु मूल्य का अफीम और ब्राउन सुगर बरामद किया है। पुलिस ने महिला रूबी कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला मास्टरमाइंड की रिश्तेदार है। समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष…
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के चर्चित खाता 20 की जमीन कई दशकों से चर्चा में रही है। कई बार इस जमीन से जुड़ी दस्तावेजों को जांच हो चुकी है। इस जमीन की रकवा कुल 206 एकड़ है जो चार गांवों तक फैली हुई है। वर्तमान समय में इस जमीन पर सैकड़ों लोग जोत कोड कर खेती कर रहे है तथा सैकड़ों परिवारों का घर भी बना हुआ है। वर्तमान अंचल अधिकारी मनोज गोप द्वारा सामूहिक समन जारी कर खाता 20 से जुड़ी दस्तावेजों को जमा करने को कहा गया था जिसके आलोक में खाता 20 के कई रैयतों ने अपनी…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड क्षेत्र में वन विभाग की ओर से नशा उन्मूलन अभियान के तहत व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करना था। वन विभाग की टीम ने बाजार क्षेत्रों में प्रचार-गाड़ी के माध्यम से घूम-घूम कर लोगों को नशा न करने का संदेश दिया। खासकर स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि नशा करना न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि समाज में…
Chatra : डी०आर०डी०ए० सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मनरेगा अंतर्गत संविदा आधारित नवनियुक्त रोजगार सेवकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त ग्राम रोजगार सेवकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से मनरेगा योजना के संचालन, चुनौतियाँ, व्यावहारिक, इत्यादि के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त अन्य मॉड्यूल पर भी प्रशिक्षण दिया गया यथा मनरेगा मार्गदर्शिका, विभिन्न मॉड्यूल, योजना का क्रियान्वयन इत्यादि,अभियंत्रण से संबंधित जानकारी,आवास में मनरेगा के भूमिका समेत अन्य आवश्यक बिंदुओं की क्रमवार जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा…
Chatra : आवासीय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभागीय टीबी फोरम एंड को- मोर्बिडिटी कमिटी की बैठक की गई। टीबी मरीजों को पोषण एवं दवा का सम्पूर्ण व्यवस्था करने एवं टीबी मरीज अपना पूरे इलाज अवधि की कोर्स को पूर्ण करें इसके लिए संबंधित पदाधिकारी मरीजों की मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने टीबी मरीजों को निक्षय पोषण योजना का शत प्रतिशत लाभ देने की बात कहीं। इस पर संबंधित पदाधिकारी ने जानकारी दिया कि मरीजों को एक हजार रूपये प्रतिमाह पूरे इलाज अवधि तक मरीज के खाते में दिया जाता है। इसपर उपायुक्त द्वारा सभी इलाजरत…
Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री के निर्देशानुसार गुरुवार को सदर अस्पताल चतरा से पोस्ट ऑफिस चौक चतरा तक स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा निसिद्ध मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में लोगों को जागरूक करने हेतु प्रभात फेरी निकाला गया। प्रभात फेरी को सिविल सर्जन, चतरा डॉ. दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, चतरा डॉ. कुमार उत्तम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया ने लोगों को मादक पदार्थ चरस, अफीम, तंबाकू आदि के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दिया।…
चतरा जिले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिगरेट और अन्य तम्बाकुू उत्पाद अधिनियम-2003 ( कोटपा .2003) की धारा 4 व 6ए, 6बी के तहत नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गुरुवार को जिला छापामारी दल के द्वारा कुल 25 दुकानों की जांच की गई जिसमें 10 दुकानों/ व्यक्तियों द्वारा कोटपा कानून का उल्लंघन करते हुये पाया गया। जिनसे अर्थदण्ड वसूली की गई। रश्मि दुबे जिला परामर्शी तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम चतरा द्वारा बताया गया कि छापामारी के दौरान सभी दुकानों पर पाया गया कि लोग पोस्टर चिपका कर सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद का विज्ञापन कर रहे हैं जो…
चतरा जिले के पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में चतरा पुलिस ने बुधवार की देर शाम मादक पदार्थों की तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापामारी कर एक मकान से 3 किलो 821 ग्राम ब्राउन सुगर, 2 किलो 784 ग्राम अफीम और 23 लाख 6 हजार 700 रु नगद बरामद किया है। इस मामले में एक महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आज आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी सुमित कुमार खंडेलवाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली मुहल्ले में स्थित मधु कुमारी के…
