चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल इन दिनों सिर्फ शराब तस्करों,ब्राउन शुगर तस्करों और हत्यारों पर ही नकेल नहीं कस रहे हैं बल्कि नक्सलियों पर भी इनकी पैनी नजर है।पदस्थापना काल से गैर कानूनी कार्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ दिया है।आम लोगों के लिए अपना दरवाजा खोल कर नई कृतिमान स्थापित किया है।वहीं अपने मोबाइल नंबर को सार्वजनिक कर के पुलिस के प्रति विश्वास जीतने का प्रयास लगातार जारी है।इसी का नतीजा है कि लोग गैर कानूनी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने से अब गुरेज नहीं कर रहे हैं। ज्ञात हो कि एसपी कीबेहतर खुफिया तंत्र…
Author: Sankalan News
बालूमाथ। आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से बसिया पिकेट पुलिस द्वारा रविवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया पिकेट के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. जहां आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की गई. इस जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया, चारपहिया तथा भारी वाहनों को रोककर उनके कागजातों की गहनता से जांच की. चालकों से वाहन के रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा दस्तावेजों की जांच की गई. इसके साथ ही सुरक्षा मानकों जैसे हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग…
मनिका लातेहार मनिका। थाना क्षेत्र के सिंजो शिव मंदिर के समीप बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में आठ लोग हुए घायल। घायलों में रविंद्र उरांव, सुचिता कुमारी, मनीता देवी, परमेश्वर उरांव, सरस्वती कुमारी, मानती देवी, अनिकेत उरांव शामिल है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मनिका उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भगत नामक यात्री बस डाल्टेनगंज से लातेहार जा रही थी। ट्रक रांची से डालटेनगंज की ओर आ रही थी। दुर्घटना में दोनों वाहनों का…
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के 51 सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने एक ज्ञापन के माध्यम से मरांङ बुरू (पारसनाथ) पीरटांड, गिरिडीह (झारखण्ड) संथाल आदिवासियों के धार्मिक तीर्थ स्थल को संरक्षित करने एवं प्रबंधन निगरानी, नियंत्रण एवं अनुश्रवण के लिए ग्राम सभा को जिम्मेवारी देने संबंधित कुछ महत्वपूर्ण मांगों से अवगत कराया। मौके पर विशेष रूप से दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री फागू बेसरा, मरांङ बुरू बचाओ संघर्ष समिति (संथाल समाज) के अध्यक्ष…
चतरा। गिद्धौर थाना क्षेत्र के द्वारी गांव में बलबल नदी पर निर्माणाधीन पुल के कार्यस्थल से मुंशी धर्मेंद्र गुप्ता का अपहरण कर फिरौती मांगे जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) ने महज 48 घंटे में अपहरण कांड का पर्दाफाश करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उनके पास से ₹9.05 लाख नकद, हथियार, तीन बाइक, आठ मोबाइल और लूटा गया सामान भी बरामद किया है। बतादें की यह घटना 31 मई की रात घटी थी, जब अज्ञात अपराधियों ने निर्माण स्थल…
लावालौंग/चतरा: विगत माह 6 मई को झाड़ी में अचेत अवस्था में मिली युवती की मौत इलाज के दौरान रांची के रिम्स में हो गई। मौत और जिन्दगी से जुझ रही आज सुबह अपने लोगों को छोड़ आखरी सांस ली।ज्ञात हो कि लावालौंग थाना क्षेत्र के कटिया पंचायत स्थित रतनाग गांव के मुर्गातरी टोला में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। उक्त युवती घर के ही बगल में शादी समारोह में शामिल होने की बात कह कर देर रात घर से निकली थी।समारोह में तेज आवाज में डीजे बज रहा था जिसका फायदा उठाकर युवती के…
लावालौंग/चतरा: रविवार को लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के पांच गांवों—मदनडी, सुहावन, बाँदू, लामटा और शिवराजपुर—में प्री-खरीफ विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025-26 के तहत जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कृषि विभाग के तत्वावधान में किया गया।इस अभियान के तहत जिला स्तर से आए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खरीफ फसल के मौसम को ध्यान में रखते हुए आधुनिक व उन्नत कृषि तकनीकों के प्रयोग के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उन्नत बीजों के चयन, फसल चक्र, मृदा प्रबंधन और समन्वित कृषि प्रणाली जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। बैठकों में किसानों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित…
Chatra : हंटरगंज पुलिस लगातार शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है बतादें की पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी की हण्टरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम-कन्दावार में नदी के किनारे स्थित मन्टु साव के ईंट भट्ठा के पास अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब का निर्माण एवं व्यापार किया जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु छापामारी टीम का गठन किया गया गठित टीम द्वारा छापामारी कर भारी मात्रा में नकली अवैध अंग्रेजी शराब एवं नकली शराब बनाने का सामग्री को जप्त किया गया साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार…
लावालौंग/चतरा: भारत सरकार या राज्य सरकार भले ही हर गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का दावा करे, लेकिन लावालौंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां किरण देवी पिता केसर यादव से अस्पताल की स्वास्थ्यकर्मी ( ANM) मंजू देवी के द्वारा प्रसव के बदले 2000 रुपए की खुलेआम मांग की। परिजनों के अनुसार, महिला का सफल प्रसव सुबह में नॉर्मल तरीके से हो गया था, लेकिन पैसे नहीं देने के कारण रात 9:30 बजे तक छुट्टी नहीं दी गई। इस दौरान महिला को ना तो दवा…
चतरा जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने आज इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुमित कुमार जयसवाल से स्वास्थ्य केंद्र में दी जाने वाली सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली। विशेष रूप से उन्होंने रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की ड्यूटी, जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी, प्रसव कक्ष, चिकित्सक कक्ष, उपकरणों की क्रियाशीलता,ए.एन.एम की वर्तमान संख्या,स्वास्थ्य केंद्र के भवन की स्थिति,मेडिकल उपकरणों की स्थिति,एक्स रे मशीन की स्थिति आदि का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा प्रतिनियुक्त मानव बल का पूर्ण उपयोग हो तथा स्वास्थ्य…
