Chatra : गुरुवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में “बीज विनिमय, वितरण तथा बिरसा फसल विस्तार योजना एवं एनएफएसएम योजना अन्तर्गत “बीज वितरण” कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि माननीय सांसद चतरा लोकसभा क्षेत्र श्री कालिचरण सिंह, माननीय विधायक चतरा श्री जनार्दन पासवान, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमति ममता कुमारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में सभी प्रखण्डों से आये हुए किसानों को NFSM Nutri Cereals मडुआ मिनिकीट 04 कि०ग्रा० प्रति कृषक शत-प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराया गया। इस योजना अन्तर्गत सिमरिया प्रखण्ड से 10 बिरहोर कृषको के बीच…
Author: Sankalan News
Chatra : समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में प्रखंड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रहे पैक्स/व्यापार मंडल में 500 एमटी क्षमता के गोदाम निर्माण के चयन हेतु बैठक की गईं। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा 5 पैक्स एवं एक व्यापार मंडल का कुल 6 प्रस्ताव उपायुक्त के समक्ष रखा गया। जिसपर उपायुक्त ने सर्वसम्मति से 4 प्रस्ताव यथा कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर पैक्स लिमिटेड, गिद्धौर प्रखंड के द्वारि पैक्स लिमिटेड, पत्थलगड्डा प्रखंड के सिंघानी पैक्स लिमिटेड एवं बरवाडीह पैक्स लिमिटेड पर निर्णय लेते हुए निर्देशित किया कि वैसे पैक्स/व्यापार मंडल जहां पूर्व से…
लावालौंग/ चतरा: मंगलवार देर रात लावालौंग प्रखंड में हुई मूसलाधार बारिश ने एक परिवार की ज़िंदगी को तहस-नहस कर दिया।जहां प्रखंड क्षेत्र के हेडुम पंचायत अंतर्गत पोटम गांव के उमेश भुइयां और रामधनी भुइयां का कच्चा मकान तेज बारिश के चलते पूरी तरह से धराशायी हो गया। इस हादसे में घर के भीतर रखा सारा राशन, कपड़े, बर्तन समेत अन्य जरूरी सामान भीग कर बर्बाद हो गया।पीड़ित उमेश भुइयां ने बताया कि इस आपदा में उन्हें लाखों रुपये की क्षति हुई है और अब उनका पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। उन्होंने प्रखंड प्रशासन से शीघ्र…
चतरा सदर अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों और उनके परिजनों व अस्पताल के चिकित्सकों कर्मियों को सुगमता पूर्वक उचित मूल्य में भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी अंतर्गत पलाश आजीविका दीदी कैफे का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यकम में चतरा लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री कालीचरण सिंह, उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी, माननीय विधायक सिमरिया कुमार उज्ज्वल दास, जिला परिषद अध्यक्षा श्रीमती ममता कुमारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीदी कैफे का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। दीदी कैफे का संचालन उपायुक्त के निर्देशानुसा झारखंड स्टेट…
चतरा पुलिस लगातार अफीम तस्करों के खेलाफ कार्रवाई कर रही है । हाल ही में बड़ी मात्रा में पत्थलगड़ा हुआ राजपुर थाना क्षेत्र से अफीम और ब्राउन शुगर व कैस बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजी थी और पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है। इसी क्रम में गिद्धौर पुलिस ने 2 किलो 225 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया यह जानकारी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी के गिद्धौर थाना क्षेत्र में ग्राम-बारीयातु के पास चतरा एवं हजारीबाग मुख्य सड़क के किनारे एक…
Chatra : मंगलवार को देर शाम उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने अपने आवासीय कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला कल्याण पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से 15 से 30 जून 2025 तक चल रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष विशेष अभियान के तहत जिले भर के आदिम जनजाति टोलों में लगाए जा रहे शिविर में प्राप्त आवेदनों का प्रखंडवार समीक्षा की गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त…
चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने आज रांची में झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात का मकसद चतरा और आसपास के इलाकों की खराब सड़कों को ठीक करवाना था। सांसद श्री सिंह ने बताया कि खासकर नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क की हालत बहुत ही खराब है। गांव के लोग, किसान, बच्चे, मरीज—सबको आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। कई जगहों पर तो एंबुलेंस और स्कूल वैन भी नहीं पहुँच पाती। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सांसद कालीचरण सिंह ने पाँच अहम सड़कों के निर्माण की…
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा। वहीं गृह विभाग द्वारा 1 करोड़ 46 लाख 26 हजार 972 रुपए की राशि उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट किए गए। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों से सहानुभूति पूर्वक…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड के लावालौंग पंचायत सचिवालय के सभागार में तथा माँधनिया के पंचायत भवन में मंगलवार को धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया नेमन भारती तथा पंचायत के सचिव सह प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी विनय चौधरी, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया शिविर का उद्घाटन किया गया। उपस्थित लोगों को मुखिया तथा रोजगार सेवक द्वारा ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समुदाय को और अन्य लोगों को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके…
चतरा। चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड कार्यालय में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री अविनाश कुमार जी से मुलाकात की और क्षेत्र में जारी भीषण विद्युत संकट को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सांसद ने एक लिखित पत्र सौंपते हुए चतरा लोकसभा की बिजली व्यवस्था में व्याप्त गंभीर समस्याओं को तत्काल दूर करने की मांग की। सांसद श्री सिंह ने बताया कि पूरे चतरा लोकसभा क्षेत्र में बिजली की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र 4-5 घंटे ही बिजली मिल पा रही है,…
