चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड अंतर्गत सिमरिया एवं बगरा क्षेत्र में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत स्वास्थ्य विभाग, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा मादक पदार्थ व तंबाकू निषेध को लेकर विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों व प्रतिष्ठानों पर कोटपा अधिनियम (COTPA) 2003 की धारा 4 एवं 6 के उल्लंघन की जांच की गई। कई दुकानदारों को नियमों के उल्लंघन के लिए आर्थिक दंड स्वरूप जुर्माना किया गया, वहीं कुछ को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगली बार उल्लंघन की स्थिति में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।…
Author: Sankalan News
चतरा जिले में प्रस्तावित नव कारा (जेल) एवं मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने आज सदर प्रखंड अंतर्गत चंगेर एवं पावो गांव स्थित चिन्हित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि की स्थिति, भौगोलिक उपयुक्तता, अभिगम मार्ग, आसपास की आबादी, सरकारी मद की उपलब्धता सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं की जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए यथा चिन्हित भूमि के स्वामित्व, अतिक्रमण रहित स्थिति एवं रकबा की…
Chatra : जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर जिले भर से छात्र-छात्राएँ, आमजन, प्रशासनिक अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन एवं योग प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह शामिल हुए। उनके साथ विधायक, चतरा विधानसभा क्षेत्र श्री जनार्दन पासवान एवं उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी भी उपस्थित रहीं। इन सभी गणमान्य अतिथियों ने मंच साझा किया और स्वयं योगाभ्यास में सक्रिय सहभागिता दी। कार्यक्रम में प्रातः 6:00 बजे सामूहिक…
Ranchi : राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार की गरिमामयी उपस्थिति में आज ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर राज भवन के बिरसा मंडप में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज भवन परिवार के सदस्यों एवं आमंत्रित स्कूली बच्चों ने सक्रियता से भाग लिया। राज्यपाल महोदय ने कहा कि योग भारत की ओर से सम्पूर्ण विश्व को दिया गया एक अनुपम उपहार है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य का विज्ञान है। उन्होंने कहा कि योग जीवन को संतुलित करने की कला है और इसके अभ्यास से हम स्वस्थ शरीर, शांत चित्त…
Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने शुक्रवार को देर शाम उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम,सभी अंचल अधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ जिले में भारी बारिश व बज्रपात को लेकर आपदा से संबंधित ऑनलाइन बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन के द्वारा समीक्षा बैठक की गई है जिसमें उन्हें भारी बारिश और आगामी मानसून में सतर्कता को लेकर जिला प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने की बात कही।आमजन की सुरक्षा, राशन-पानी, शेल्टर, आदि…
Ranchi : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ संवाद कर राज्य में हो रहे भारी बारिश को दृष्टिगत रखते हुए अधिकारियों को पूर्ण रूप से अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों से कहा है कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव की समस्या से आम जनमानस को निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिए कि लोकल अथॉरिटीज के साथ समन्वय स्थापित कर जल जमाव की…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत मंधनियां पंचायत के ग्राम हुटरू टोला बघमरी में लगातार बारिश होने से लगभग सौ मीटर की दूरी तक रास्ते नाला में तब्दील हो गई है यूं ही कहे तो छोटी नदी बनकर पानी बह रही है और लोगों की आवा गमन ठप है जानकारी हो कि यह गांव प्रखंड मुख्यालय से लगभग महज एक किलोमीटर की दूरी में स्थित है। इस गांव की दुर्भाग्य है कि आज भी 77 साल पहले की तरह लोग महसूस कर रहे हैं, जानकारी हो की इस गांव से पूरब की ओर प्रखंड मुख्यालय है तो पश्चिम की…
लावालौंग/चतरा : प्रखण्ड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से प्रखंड क्षेत्र में तबाही मचा दी है। कटिया पंचायत के मसो० प्रमिला देवी,डब्लू भुइयां,सरस्वती देवी,टींकू भुइयां,रविन्द्र भुइयां, रखेद गांव के अजित गंझू एवं बंदारू और बान्दू गांव सहित दर्जनों गांवों के अनेकों गरीबों के कच्चे मकान धराशायी हो गए हैं। सबसे अधिक प्रभावितों में प्रमिला देवी, डब्लू भुइयां, सरस्वती देवी, टींकू भुइयां, रविन्द्र भुइयां, अजीत गंझू सहित अन्य कई गरीब परिवार शामिल हैं।जिनके मकान पूरी तरह से टूट गए हैं। पीड़ित परिवारों के पास अब रहने के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। कुछ लोग जान जोखिम में डालकर टूटे…
Chatra : कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की विशेष पहल प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल चतरा की बैच संख्या 28 की 23 छात्राओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। सभी छात्राओं ने असेंबली लाइन ऑपरेटर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया और उन्हें बेंगलुरु, कर्नाटक स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी मिली है।इस अवसर पर समाहरणालय चतरा के सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी शामिल हुई। उनके साथ उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा और जिला कल्याण पदाधिकारी शिशिर पंडित भी उपस्थित थे। तीनों अधिकारियों ने छात्राओं…
Chatra : लगातार दो दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश से कान्हाचट्टी प्रखंड के कई नदियां उफान पर है। साथ में कई कच्चे घरों को भी नुकसान पहुंचा है। गुरुवार को कान्हाचट्टी प्रखंड की बड़की नदी को उफान पर देखा गया। लगातार हो रहे बारिश के वजह से लोग घरों में रहने को मजबूर है। सारे डोभा, तालाब भी पूरी तरह उफान पर है। प्रखंड के कई सड़क बारिश से क्षतिग्रस्त हो गए है। साप्ताहिक हाटों और बाजारों में भीड़ बहुत कम देखा जा रहा है। आम लोगों के साथ व्यापारियों ने भी बारिश के वजह से घर में बैठना…
