Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » लावालौंग के बघमरी में सड़क बनी  नाला, लोगों का आवागन ठप,ग्रामीणों  के द्वार  इस सड़क को  श्रमदान कर किए थे मरम्मत
    Chatra News

    लावालौंग के बघमरी में सड़क बनी  नाला, लोगों का आवागन ठप,ग्रामीणों  के द्वार  इस सड़क को  श्रमदान कर किए थे मरम्मत

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 20, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत मंधनियां पंचायत के ग्राम हुटरू टोला बघमरी में लगातार बारिश होने से लगभग सौ मीटर की दूरी तक रास्ते नाला में तब्दील हो गई है यूं ही कहे तो छोटी नदी बनकर पानी  बह रही है और लोगों की आवा गमन ठप है जानकारी हो कि यह गांव  प्रखंड मुख्यालय से लगभग महज एक किलोमीटर की दूरी में स्थित है। इस गांव की दुर्भाग्य है कि आज भी 77 साल पहले की तरह लोग महसूस कर रहे हैं, जानकारी हो की इस गांव से पूरब की ओर प्रखंड मुख्यालय है तो पश्चिम की ओर पंचायत मुख्यालय है और गांव से सट्टे लावालौंग से पांकी जाने वाली मुख्य सड़क हैं इस सड़क से प्रतिदिन कई नेता, जनप्रतिनिधि व अधिकारी आवागमन करते हैं लेकिन इस गांव को अनदेखा करते हुए गुजर जाते है और कोई खोज खबर भी नहीं है।

    यह रास्ता पूर्व में दो बार श्रमदान कर की गई थी मरम्मत

    यह गांव लावालौंग से पांकी जाने वाली मुख्य सड़क से निकली है और सड़क से गांव तक की दूरी लगभग 700 फीट है और बीच में एक छोटी सी नदी है पूर्व में 30 जनवरी 2025 को मुख्य सड़क से नदी तक लगभग 400 फीट ग्रामीणों ने चंदा जमा कर जेसीबी मशीन से मरम्मत कराई थी इसके बाद 3 जून 2025 को 300 फीट नदी से लेकर गांव की चबूतरा तक  मरम्मत की गई रास्ते खाई में तब्दील हो गई है। और आवागमन में लोगों की काफी परेशानी हो रही है

    क्या कहते हैं बघमरी के ग्रामीण

    गांव के किसी भी व्यक्ति को इलाज करने के लिए जब घर से बाहर जाना पड़ता है तो इस रास्ते में रोगी को कंधों पर लेकर पैदल लोग चलते हैं और रास्ते में भी कभी बाएं तो कभी दाएं होकर चलते हैं काफी परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ती है टीकाकरण के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग में जाने समय काफी परेशानी होती है बच्चे भी इसी रास्ते से विद्यालय जाने को मजबूर है। यानी सड़क के लिए लोग त्रस्त हैं और नेता,अधिकारी अपने कुर्सी में मस्त है।

    ग्रामीणों की क्या मांग है

    ग्रामीणों का कहना है कि गांव से प्रखंड मुख्यालय जाने वाली मात्र एक यही सड़क है यही रास्ते से आते जाते हैं और यह रास्ते नदी सरोवर में तब्दील हो गई है इस वर्ष की बारिश में और कितनी खाई होगी यह कहना भी मुश्किल है हम सभी ग्रामीण स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा प्रखंड प्रशासन व जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द ही यह सड़क को पीसीसी निर्माण कर बनाई जाए और यह नदी में एक पुल भी निर्माण की जाए वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है दो से दिन बार में मुखिया के द्वारा भी पीएससी सड़क बनाई जा सकती थी लेकिन इस गांव के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि भी नजर अंदाज करते आ रहे हैं।

    लावालौंग, संवाददाता,मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत

    July 26, 2026

    कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता

    July 25, 2026

    Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त

    July 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत July 26, 2026
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    • लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय  की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन,पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया July 25, 2026
    • Crime News : मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक करोड़ रु मूल्य का अफीम और अफीम डोडा बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार July 25, 2026
    • गुल्ली मोड़ के पास जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा-चौपारण मार्ग किया जाम July 24, 2026
    • कान्हाचट्टी में हिंदू राष्ट्र संगठन की बैठक, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर हुई चर्चा July 23, 2026
    • NEET-UG में वंशिका राज ने लहराया परचम, 626 अंक व AIR 4174 हासिल, समाजसेवी नितीश कुमार ने किया सम्मानित July 23, 2026
    • Crime News : दिनदहाड़े चतरा में महिला से 1.50 लाख की चेन छिनतई, पता पूछने के बहाने वारदात July 22, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.