Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं को सौंपा नियुक्ति पत्र,जिले के 23 बेटियों को मिला नया उड़ान – बेंगलुरु में जॉब ज्वाइन करने को तैयार
    Chatra News

    उपायुक्त ने प्रशिक्षुओं को सौंपा नियुक्ति पत्र,जिले के 23 बेटियों को मिला नया उड़ान – बेंगलुरु में जॉब ज्वाइन करने को तैयार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की विशेष पहल प्रेझा फाउंडेशन द्वारा संचालित कल्याण गुरुकुल चतरा की बैच संख्या 28 की 23 छात्राओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। सभी छात्राओं ने असेंबली लाइन ऑपरेटर का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया और उन्हें बेंगलुरु, कर्नाटक स्थित एक प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी मिली है।
    इस अवसर पर समाहरणालय चतरा के सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी शामिल हुई। उनके साथ उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा और जिला कल्याण पदाधिकारी शिशिर पंडित भी उपस्थित थे। तीनों अधिकारियों ने छात्राओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने छात्राओं से संवाद कर उनके आत्मविश्वास और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य की बेटियाँ आज देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर काम कर रही हैं, यह झारखंड के लिए गर्व की बात है!कार्यक्रम में प्रेझा फाउंडेशन की ओर से ऑप्स एरिया मैनेजर मोहम्मद सैफ, एसोसिएट एरिया मैनेजर धनंजय कुमार, गुरुकुल के प्राचार्य दिनेश प्रसाद, रौनक कुमार (एम.ई.),अरविंद सिंह (एम.ई.), श्रवण राणा (एम.ई.), शुभम कुमार (ट्रेनर) एवं मृत्युंजय कुमार (एम. आई.एस.) भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद ये सभी छात्राएं कल बेंगलुरु के लिए प्रस्थान करेंगी और अपनी नई नौकरी की शुरुआत करेंगी। प्रेझा फाउंडेशन, झारखंड सरकार के कल्याण विभाग के अंतर्गत एक विशेष प्रयोजन संस्था (SPV) है, जो राज्य भर के युवाओं को 45-60 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती है। पिछले 14 वर्षों में संस्था ने 40,000 से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाकर उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार किया है। वर्तमान में झारखंड राज्य में प्रेझा फाउंडेशन द्वारा 27 कल्याण गुरुकुल, 8 एएनएम नर्सिंग कॉलेज और 1 आईटीआई कौशल कॉलेज का संचालन किया जा रहा है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र एवं दिव्यांग लाभुक को ट्राइसाइकिल का किया वितरण

    June 29, 2026

    Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण, DMFT योजनाओं एवं SIR-2026 की समीक्षा की, लक्ष्य प्राप्ति एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

    June 29, 2026

    Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यायालय वादों, राजस्व एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    June 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र एवं दिव्यांग लाभुक को ट्राइसाइकिल का किया वितरण June 29, 2026
    • Hazaribagh News : मिलेनियम पब्लिक स्कूल के जागरूकता अभियान में बिना हेलमेट वालों को समझाया, सुरक्षित सफर का लिया संकल्प June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण, DMFT योजनाओं एवं SIR-2026 की समीक्षा की, लक्ष्य प्राप्ति एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यायालय वादों, राजस्व एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश June 29, 2026
    • चतरा पुलिस ने दो दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार June 29, 2026
    • Chatra News : एसआईआर को लेकर बूथ स्तर पर झामुमो ने तेज की तैयारी, बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण June 28, 2026
    • Hazaribagh News : धूल-प्रदूषण और हादसों से बढ़ी चिंता, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग; नहीं हुई सुनवाई तो हजारों लोग उतरेंगे सड़क पर। June 28, 2026
    • Breaking news : पुलिस का सफल ऑपरेशन 912 किग्रा डोडा जब्त,अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करीब 1 करोड़ डोडे का कीमत June 28, 2026
    • चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ June 28, 2026
    • Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई June 27, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.