Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई,पत्थलगड्डा अफीम कांड का मुख्य सरगना रौशन उर्फ भागीरथी दांगी गिरफ्तार
    Chatra News

    अफीम तस्करों के खिलाफ चतरा पुलिस की लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई,पत्थलगड्डा अफीम कांड का मुख्य सरगना रौशन उर्फ भागीरथी दांगी गिरफ्तार

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJune 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा। चतरा पुलिस अफीम तस्करों के खिलाफ एक्शन के मूड में दिख रही है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में 48 घंटे के अंदर हुई दूसरी बड़ी कार्रवाई में पत्थगड़ा अफीम तस्करी के मास्टरमाइंड रौशन दांगी उर्फ भागीरथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रौशन दांगी के निशानदेही पर चतरा पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के घर पर कार्रवाई कर लगभग डेढ़ करोड़ रु मूल्य का अफीम और ब्राउन सुगर बरामद किया है। पुलिस ने महिला रूबी कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिला मास्टरमाइंड की रिश्तेदार है। समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि 12 जून को पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर 10 करोड़ रु मूल्य का अफीम और ब्राउन सुगर के साथ 23 लाख रु बरामद किया गया था। उस वक्त मास्टरमाइंड रौशन दांगी भागने में सफल रहा था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए रौशन दांगी को गिरफ्तार किया गया। तत्पश्चात उसकी निशानदेही पर छापामारी करते हुए उसकी एक रिश्तेदार रूबी देवी को गिरफ्तार किया गया है। रूबी देवी के यहां से 287 ग्राम ब्राउन शुगर,11 किलो 172 ग्राम अफीम और 44 लाख 57 हजार 350 रु नगद बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बरामद अफीम और ब्राउन सुगर की कीमत डेढ़ करोड़ रु है। उन्होंने बताया कि ब्राउन सुगर बनाने में काम आनेवाला लोहे का संरचना भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर रौशन दांगी 2021- 22 में एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल जा चुका है। पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने बताया कि रौशन दांगी के तार झारखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है। कहा कि आगे भी कुछ और बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। उन्होंने अफीम तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि यहां के नौजवानों को बर्बाद न करें और अफीम की तस्करी छोड़ दें। नहीं तो पुलिस किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शेगी नहीं। छापामारी दल मे सिमरिया एसडीपीओ शुभम् खंडेलवाल,चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन, परिक्षयमान डीएसपी वसीम रजा,पत्थलगड्डा थाना प्रभारी राकेश कुमार,सिमरिया अंचल निरीक्षक अनिल उरांव,इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह,राजपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार,गिद्धौर थाना प्रभारी कुमार गौतम समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन

    June 25, 2026

    SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि

    June 25, 2026

    Chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    June 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन June 25, 2026
    • SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि June 25, 2026
    • Ranchi News : निषिध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का गुरूवार को हुआ समापन, शौर्य सभागार ,डोरंडा में हुआ भव्य कार्यक्रम June 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम June 25, 2026
    • Breaking News : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च,शांतिपूर्ण मोहर्रम की गारंटी: एसपी ने दिलाया भरोसा June 25, 2026
    • Crime News : राजपुर में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: फर्जी वोटर-आधार कार्ड, पासबुक और कई मोबाइल सहित एक गिरफ्तार June 25, 2026
    • Chatra News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; परिजनों ने कई लोगों पर हत्या का लगाया आरोप June 24, 2026
    • Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में June 23, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस June 23, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित June 23, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.