Author: Sankalan News

चतरा जिले में अवैध अफीम की खेती की रोकथाम एवं निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता को लेकर एक जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर पारंपरिक एवं विधिवत रूप से किया गया। उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का उद्देश्य इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य जिले में अवैध अफीम उत्पादन की रोकथाम, नशीले एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों…

Read More

हजारीबाग/छड़वा: मोहर्रम की नवमी को छड़वा मोहर्रम मैदान में एक ऐतिहासिक मेला देखने को मिला। इस दिन तेरह गांवों के जुलूसों ने यहां पहुंचकर एकता, आस्था और शौर्य की अनोखी झलक पेश की। खुटरा, बालियन, हेडलाग, गढ़ोखर हुसैनी मोहल्ला, गढ़ोखर पगार मोहल्ला, रोमी, पबरा, सुल्मी, हरना, लुपुंग, पिचरी और सारुगढ़ु गांवों के अखाड़ों ने छड़वा मैदान में भाग लिया। इन जुलूसों में 70 से 90 फीट ऊंचे गगनचुंबी इस्लामी परचम शामिल थे, जो देखने वालों को कर्बला की याद दिला रहे थे। इस मौके पर “या हसन – या हुसैन” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। युवाओं ने परंपरागत…

Read More

Chatra : मुस्लिम धर्मावलंबियों के पवित्र त्यौहार मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने को लेकर अनुमंडल अधिकारी जहूर आलम के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो,अंचल अधिकारी अनिल कुमार और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे। पत्रकारों से बात करते हुए अनुमंडल अधिकारी जहूर आलम ने कहा कि फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को यह दिखाना है कि प्रशाशन आपके साथ है। आप मिल जुलकर आपसी भाईचारा के माध्यम से त्योहार मनाएं। कहा कि चतरा के लोग काफी शांतिप्रिय हैं। दोनों धर्मों…

Read More

चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के हदहदवा जंगल से पुलिस ने गुरुवार की देर शाम मिली गुप्त सूचना के आधार पर 23 किलो 340 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम संतोष कुमार (19 वर्ष) है,जो थाना क्षेत्र के पांडेय टोला मुहल्ले का रहने वाला है।चतरा एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के राजा टांड़ से कुलेश्वरी मंदिर,मेला टांड़ जाने वाले रास्ते में कुछ लोग अफीम की खरीद बिक्री करने वाले हैं। सूचना पर…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सांसद, चतरा लोकसभा क्षेत्र श्री कालीचरण सिंह की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ पौधा भेंट कर अतिथियों के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी, पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल, विधायकगण – जनार्दन पासवान (चतरा), कुमार उज्ज्वल (सिमरिया), रौशन लाल चौधरी (बड़कागांव), सांसद प्रतिनिधि श्री रविन्द्र सिंह (हजारीबाग लोकसभा), वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी श्री राहुल मीणा एवं दक्षिणी श्री मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारीगण चतरा के श्री जहूर आलम एवं…

Read More

हजारीबाग/छड़वा: मोहर्रम की आठवीं तिथि को हजारीबाग के छड़वा मोहर्रम मैदान में आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक मेला श्रद्धा, शौर्य और एकता का प्रतीक बन गया। इस वर्ष मेले में उमड़ी भीड़ ने पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जब खुटरा, बालियन, हेडलाग, गढ़ोखर, रोमी, पबरा, सुल्मी सहित दर्जनों गांवों से आए 9 अखाड़ों ने अपने परचम और करतब से माहौल को अद्वितीय बना दिया। 70 से 90 फीट ऊँचे इस्लामी परचम (निशान) जब छड़वा मैदान की फिजा में लहराए, तो या हसन-या हुसैन के नारों से वातावरण गूंज उठा। युवाओं ने पारंपरिक हथियारों और हैरतअंगेज़ करतबों से दर्शकों का…

Read More

कान्हाचट्टी/चतरा : गुरुवार को प्रखंड के जमरी बक्सपुरा पंचायत झारखंड सरकार के आदेशानुसार आम महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को मनरेगा योजना के तहत संचालित योजना आम बागवानी लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मनरेगा योजना के तहत लगाए जा रहे आम बागवानी वर्तमान में किसानों को आए के साधन को वृद्धि करने वाली सबसे प्रभावशाली योजना है। राज्य सरकार आम बागवानी लगाने को लेकर विशेष जोर दे रही है। तथा आम बागवानी योजना के तहत हजारों किसान अपने जमीन का सदुपयोग करके अपने आए को दोगुना कर रहे है। वही प्रखंड में जमरी बक्सपुरा पंचायत के…

Read More

हजारीबाग : जैन समाज का पवित्र पर्व अष्टाह्निका महापर्व आज श्रद्धा और भक्ति के साथ आरंभ हो गया। आषाढ़ शुक्ल अष्टमी से शुरू होकर यह पर्व आठ दिनों तक चलेगा और 10 जुलाई, गुरु पूर्णिमा के दिन धार्मिक समापन समारोह के साथ समाप्त होगा। यह पर्व आत्मशुद्धि, संयम और सेवा की साधना का प्रतीक माना जाता है। सुबह से ही जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक गतिविधियां शुरू हो गईं, जिनमें तीर्थंकरों की प्रतिमाओं का अभिषेक, शांतिधारा, और भक्ति गीतों की प्रस्तुति प्रमुख रही। णमोकार मंत्र के जाप और जैन धर्मग्रंथों के पाठ से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। आध्यात्मिकता और…

Read More

हजारीबाग : हजारीबाग जिला परिषद में कथित वित्तीय अनियमितताओं और टेंडर घोटाले को लेकर कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरजीत नागवाला ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर जिला अभियंता की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि जिले में पिछले तीन वर्षों से चहेते ठेकेदारों को नियमों की अनदेखी कर टेंडर सौंपे जा रहे हैं, जिससे सरकारी राशि का दुरुपयोग हो रहा है। स्टेडियम निर्माण घोटाले को बताया “बस एक उदाहरण” नागवाला ने पत्र में स्पष्ट लिखा है कि हजारीबाग जिला परिषद के जिला अभियंता द्वारा हाल ही में स्टेडियम निर्माण…

Read More

हजारीबाग : कोल इंडिया लिमिटेड ने भूमि अधिग्रहण की मुआवजा नीति में ऐतिहासिक परिवर्तन करते हुए रैयतों के लिए अधिक लाभकारी योजना लागू की है। 30 जून 2025 को कोल इंडिया बोर्ड की 350वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बदलाव की जानकारी सीपीएम जिला सचिव और सीटू नेता गणेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अब यदि कोई रैयत 2 एकड़ भूमि के बदले नौकरी नहीं लेना चाहता, तो उसे न्यूनतम ₹89 लाख और अधिकतम ₹1.20 करोड़ तक की एकमुश्त राशि दी जाएगी। पुरानी बनाम नई नीति में बड़ा अंतर पुरानी नीति के तहत नौकरी नहीं लेने पर…

Read More