Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च
    Chatra News

    मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने को लेकर निकाला गया फ्लैग मार्च

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : मुस्लिम धर्मावलंबियों के पवित्र त्यौहार मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने को लेकर अनुमंडल अधिकारी जहूर आलम के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार,प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो,अंचल अधिकारी अनिल कुमार और बड़ी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे। पत्रकारों से बात करते हुए अनुमंडल अधिकारी जहूर आलम ने कहा कि फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को यह दिखाना है कि प्रशाशन आपके साथ है। आप मिल जुलकर आपसी भाईचारा के माध्यम से त्योहार मनाएं। कहा कि चतरा के लोग काफी शांतिप्रिय हैं। दोनों धर्मों के लोगों ने एक दूसरे के साथ हमेशा भाई चारा निभाने की कोशिश की है। दशहरा,दीपावली लोगों ने मिल जुलकर निभाया है। उसी प्रकार मुहर्रम भी मनाएं। अनुमंडल अधिकारी ने कहा कि हिंदू भाई जहां एक ओर इमामबाड़े की रक्षा करते हैं वहीं मुस्लिम भाई मंदिर की रक्षा करते हैं।। कहा कि अगर किसी भी प्रकार की परेशानी हो तो प्रशासन को कभी भी फोन करें। प्रशासन आपकी सेवा में हमेशा तत्पर है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक बिगाड़ने वाले पोस्ट नहीं करने की चेतावनी दी। कहा कि सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए आईटी सेल का गठन किया गया है। अगर सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट वाट्सएप ग्रुप पर डाली गई तो उसके एडमिन के साथ साथ पोस्ट डालने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त

    May 10, 2026

    Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड

    May 9, 2026

    Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद।

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त May 10, 2026
    • Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड May 9, 2026
    • Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद। May 9, 2026
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.