Ranchi : 1855 में स्वतंत्रता की लड़ाई के अग्रगण्य। भारत माता के वीर सपूत और (हूल) आंदोलन के मुखिया सिदो – कान्हु एवं चांद – भैरव को माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने माल्यार्पण अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा है कि संथाल हूल विद्रोह के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो और हजारों वीर शहीदों के संघर्ष और समर्पण के पदचिन्हों पर चलने वाले आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी अभी अस्वस्थ हैं। इस कारण मैं इस बार भोगनाडीह की क्रांतिकारी, वीर भूमि पर नहीं आ पाया ।लेकिन हूल दिवस हमारे लिए सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम…
Author: Sankalan News
चतरा से रांची जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 (NH-22) पर लामटा चौक के पास ठेकेदार की लापरवाही के कारण बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है।यहां सड़क को खोद कर अधूरा छोड़ दिया गया है जिससे प्रतिदिन दर्जनों ट्रक फंस जा रहे हैं। रविवार रात करीब 1:30 बजे यह सड़क पूरी तरह जाम हो गई जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।इस जाम से सबसे ज्यादा परेशानी आपातकालीन सेवाओं को हो रही है।अस्पताल जाने वाले मरीजों और उनके परिजनों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।वहीं स्थानीय दुकानदारों को भी हर दिन आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है,…
कान्हाचट्टी/चतरा : अगामी मुहर्रम पर्व को लेकर सोमवार को राजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर उपस्थित राजपुर थाना प्रभारी ने कहा कि कोई भी त्योहार हर्षौल्लास के साथ मानना चाहिए। आगामी मुहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन अपनी ओर से हर तरीके से प्रयास कर रही है। वही इस बार बरसात के मौसम को देखते हुए जुलूस में लाइट का प्रयाप्त व्यवस्था रखने को कहा। तथा इस बार शराबियों और असामाजिक…
हजारीबाग: झारखंड जन संस्कृति मंच की ओर से रविवार को पेंशनर कार्यालय में मासिक कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें साहित्य की विविध भाषाओं – हिंदी, खोरठा, भोजपुरी, मैथिली, नागपुरी – में रचनाओं का बहुरंगी संगम देखने को मिला। चार घंटे तक चले इस कवि सम्मेलन में करीब 30 से अधिक कवि और कवयित्रियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रमेश शर्मा ने की, वहीं मुख्य अतिथि समाजसेवी व भाजपा नेता बटेश्वर मेहता और विशिष्ट अतिथि अवकाश प्राप्त वन अधिकारी व कवि अजय कुमार रहे। कवियित्री डॉ. प्रमिला गुप्ता की वर्षा पर…
चतरा. सांसद कालीचरण सिंह ने अलग-अलग विभागो के लिए चार प्रतिनिधि बनाए है. जिसमें चंपा देवी को महिला एवं सामाजिक कल्याण विभाग, विद्यासागर आर्य को खाद्य आपूर्ति विभाग, मोहम्मद यासीन को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग व बसंत यादव को लघु सिंचाई विभाग के प्रतिनिधि बनाया. इसकी सूचना सांसद ने सभी संबंधित विभाग को दिया है. सभी को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी व समन्वय के साथ काम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी और जनता की समस्याएं तेजी से हल होंगी. साथ ही सांसद ने आशा जताई कि ये प्रतिनिधि जिम्मेदारी से कार्य करेंगे…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत चुकरु गांव में रविवार को कृषि विभाग द्वारा 50 किसानों के बीच धान बीज का वितरण किया गया। यह वितरण पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को बीज वितरण किया गया। साथ ही साथ उपस्थित लोगों एवं किसानों को मादक पदार्थों की खेती से दूर रहने और वैकल्पिक फसलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। किसानों ने इस पहल पर प्रसन्नता जताई। उनका कहना था कि इस समय में बीज मिलना किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि आमतौर…
Chatra : लावालौंग प्रखंड के पंचायत सचिवालय सभागार में रविवार को धरती आबा उत्कर्ष अभियान के तहत एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन पुनः किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन मुखिया तथा प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी विनय चौधरी और रोजगार सेवक रोहित कुमार के कुशल नेतृत्व किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर प्रधानमंत्री आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना सहित कई महत्वाकांक्षी और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों को योजनाओं की पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया गया। शिविर में मौजूद रोजगार सेवक ने लोगों…
चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना पर मादक पदार्थ 286 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में अभिमन्यु कुमार साव(20 वर्ष ) और नितेश कुमार(19 वर्ष) का नाम शामिल है। एसपी सुमित अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित मूल्य 60 लाख रूपये है। तस्करी में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक माप तोल मशीन व विभिन्न कंपनियों का पांच मोबाइल फोन जप्त किया गया है। एसपी ने बताया कि सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में गठित गिद्धौर थाना पुलिस की टीम…
Ranchi : झारखंड में लगातार हो रही मूसलधार बारिश, जलभराव और बाढ़ जैसी स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए आपदा प्रबंधन *मंत्री डॉ. इरफान अंसारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। राज्य सरकार ने पूरे झारखंड को अलर्ट मोड पर रखते हुए सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों, और संबंधित विभागों को 24 घंटे मुस्तैद रहने का सख़्त निर्देश जारी किया है।मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दो टूक शब्दों में कहा की *”हमारा कर्तव्य है कि हर प्रभावित व्यक्ति तक राहत समय पर पहुंचे। यह सिर्फ प्रशासनिक दायित्व नहीं, मानवीय ज़िम्मेदारी है। हर जिले से नुकसान का त्वरित आकलन हो और रिपोर्ट विभाग…
लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार परिसर में शनिवार को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का सांसद काली चरण सिंह जी के सौजन्य से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर लातेहार जिला के सांसद प्रतिनिधि (चिकित्सा विभाग) डॉ. चंदन कुमार सिंह ने सांसद श्री सिंह को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वास्थ्य शिविर में रांची से आये अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच, हृदय, नस, दंत, त्वचा, हड्डी रोग सहित महिला…
