Chatra : झारखण्ड राज्य खाद्य आयोग की माननीय प्रभारी अध्यक्ष-सह-सदस्या श्रीमती शबनम परवीन ने मंगलवार को चतरा जिले का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति, प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की प्रगति तथा झारखण्ड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष के क्रियान्वयन की जिला एवं पंचायत स्तर पर समीक्षा की। इस संबंध में परिसदन भवन, चतरा में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में माननीय प्रभारी अध्यक्ष ने संबंधित पदाधिकारियों से योजनाओं की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को समय पर एवं…
Author: Sankalan News
Bokaro : राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने बोकारो जिलान्तर्गत बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम, नावाडीह में आज आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करने का नहीं, बल्कि स्व. बिनोद बिहारी महतो जी के विचारों और कार्यों को स्मरण करने का भी एक सशक्त अवसर है। उन्होंने कहा कि स्व. बिनोद बिहारी महतो एक महान विचारक, समाज-सुधारक और शिक्षा व क्षेत्रीय अस्मिता के प्रति समर्पित नेता थे, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा और सामाजिक चेतना के माध्यम से समाज में परिवर्तन की अलख जगाई।राज्यपाल ने झारखण्ड विधानसभा…
Chatra : जिले में सभी पात्र विद्यार्थियों का बैंक खाता खोले जाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी द्वारा शिक्षा विभाग के समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले के प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा का बैंक खाता अनिवार्य रूप से खोला जाए, ताकि शैक्षणिक और सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे बच्चों को मिल सके। उक्त निर्देश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय तथा अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किया जा रहा है। सभी बैंकों के बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट्स (BC) विभिन्न विद्यालयों में जाकर बच्चों का खाता खोलने की प्रक्रिया…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में कृषि समेत अन्य से संबंधित विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से कृषि, बैंकिंग सेक्टर (एल.डी.एम.), भूमि संरक्षण, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, सांख्यिकी, गव्य विकास, पशुपालन तथा कृषि टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी (ATMA) से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को किसानों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने हेतु समन्वित प्रयास करने तथा योजनाओं का भौतिक व वित्तीय प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में निम्न बिंदुओं पर विशेष चर्चा हुई…
हजारीबाग : हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने जिला प्रशासन के सहयोग से पिछले चार महीनों से हजारीबाग में अवैध रूप से संचालित मेडिकल दुकानों के खिलाफ लगातार अभियान चला रखा है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य बिना लाइसेंस और बिना फार्मासिस्ट चल रहे दवाखानों पर कार्रवाई कर, नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को रोकना है। ट्रस्ट के सतत प्रयासों के फलस्वरूप ड्रग इंस्पेक्टर राजीव एक्का द्वारा अब तक 30 से अधिक मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई है। ये दुकानें बिना मान्यता प्राप्त फार्मासिस्ट के गैरकानूनी ढंग से दवाओं की बिक्री कर रही थीं। इस अभियान से हजारीबाग में…
Chatra : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची की तैयारी एवं संशोधन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं विश्वासनीयता को और सशक्त बनाने हेतु Booth Level Agents (BLAs) की नियुक्ति को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, चतरा श्रीमती कीर्तिश्री जी ने की। बैठक में संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक एक बीएलए की नियुक्ति सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने का निर्देश प्राप्त है। बीएलए के द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के…
Chatra : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी कार्यालय में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत मोबिलाइजेशन सह-रजिस्ट्रेशन कैंप का सफल आयोजन किया गया। इसके निमित आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी द्वारा चयनित 64 युवाओं को “Astric Computers India Pvt. Ltd.” द्वारा रांची स्थित प्रशिक्षण केंद्र में भेजा गया, जहां वे डेटा इंट्री सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह कार्यक्रम झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 104 युवाओं ने भाग लिया। युवाओं का रजिस्ट्रेशन कर उन्हें योजना की जानकारी, संभावित करियर…
Chatra : रेलवे निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न स्थलों का अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण विशेष रूप से मुरवे (सिमरिया) एवं धनगड्डा (टंडवा) क्षेत्र में किया गया, जहां रेलवे कार्य के कारण स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी कार्यस्थलों को एक सप्ताह के भीतर सुरक्षित मानकों के अनुरूप बनाए जाने का निर्देश दिया गया है। बैरिकेटिंग, चेतावनी बोर्ड, लाल झंडा, प्रकाश की समुचित व्यवस्था (हैलोजन लाइट आदि) अविलंब लगाई जाए। आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए सभी साइटों की घेराबंदी मजबूत एवं जलरोधी होनी चाहिए।प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों…
Chatra : कान्हाचट्टी प्रखंड के जमरी कर्बला मैदान के समीप एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक का पहचान गोपाल कुमार सिंह पिता सीताराम सिंह उम्र करीब 19 वर्ष कान्हा कला के रूप में हुआ है। युवक का शव जमरी कर्बला मैदान के समीप एक पलाश के पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ सुबह जानवर चराने पहुंचे तो देखा कि पलास के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव है जिसके बाद घटना आग की तरह फैल गया और कुछ लोगों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को किया गया। जिसके बाद राजपुर थाना…
लावालौंग/चतरा : प्रखंड अंतर्गत हेडुम पंचायत निवासी कामख्या सिंह भोक्ता ने हिंदू-मुस्लिम एकता की अहम मिसाल पेश कर क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहज़ीब पेश कर दिया है। उन्होंने अपने आंगन में एक ही स्थान पर मंदिर और मस्जिद का निर्माण कर वर्षों से पूजा-पाठ और इबादत एकसाथ निभाते हुए सामाजिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। करीब 100 वर्षों से कामख्या सिंह भोक्ता न सिर्फ रामनवमी जैसे हिंदू पर्व, बल्कि मोहर्रम जैसे मुस्लिम पर्व भी पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाते आ रहे हैं। उनके घर में इन दोनों त्योहारों को समाज के सभी वर्गों की भागीदारी के साथ…
