Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाने तथा इसकी विश्वासनीयता में सुधार लाने के लिए बीएलए की नियुक्ति से संबंधित बैठक
    Chatra News

    मतदाता सूची की तैयारी और संशोधन की प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ाने तथा इसकी विश्वासनीयता में सुधार लाने के लिए बीएलए की नियुक्ति से संबंधित बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार मतदाता सूची की तैयारी एवं संशोधन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं विश्वासनीयता को और सशक्त बनाने हेतु Booth Level Agents (BLAs) की नियुक्ति को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, चतरा श्रीमती कीर्तिश्री जी ने की। बैठक में संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
    भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक एक बीएलए की नियुक्ति सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने का निर्देश प्राप्त है। बीएलए के द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान नए नाम जोड़ने, नाम पता की अशुद्धियां ठीक करने एवं स्थानांतरित एवं मृत मतदाताओं के नाम हटाने संबंधी कार्य में बीएलओ के साथ आवश्यक सहयोग करेंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा अतिशीघ्र बीएलए की नियुक्ति कर लेने की बात कही गई। बैठक में ही राजनीतिक दलों को मतदान केंद्रों की सूची की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करा दी गई है। चतरा विधानसभा क्षेत्र में कुल 475 मतदान केंद्र तथा सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में 419 मतदान केंद्र हैं। जिनपर राजनीतिक दलों द्वारा बीएलए की नियुक्ति की जानी है। सभी राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे समयबद्ध तरीके से प्रशिक्षित और सक्रिय बीएलए की सूची उपलब्ध कराएं। यह भी निर्देशित किया गया कि बीएलए उसी मतदान केंद्र क्षेत्र का मतदाता या निवासी हो। ताकि मतदाताओं के नाम पता की बेहतर जानकारी हो। उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने कहा मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता लोकतंत्र की नींव है। बीएलए की सक्रिय भागीदारी से यह प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी। आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में सभी राजनीतिक दलों का सहयोग अपेक्षित है। बैठक के अंत में सभी प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया एवं BLAs से संबंधित प्रक्रिया को सुचारू रूप से लागू करने का संकल्प लिया गया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : शिक्षा दीप कोचिंग में सम्मान समारोह आयोजित, जिला टॉपर सहित कई विद्यार्थी हुए सम्मानित

    May 10, 2026

    चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त

    May 10, 2026

    Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : शिक्षा दीप कोचिंग में सम्मान समारोह आयोजित, जिला टॉपर सहित कई विद्यार्थी हुए सम्मानित May 10, 2026
    • Ranchi News : गर्मी में ब्लैक कोट की मार से राहत? केंद्र ने वकीलों के ड्रेस कोड पर बड़ा कदम उठाया! May 10, 2026
    • चतरा में 60 हजार का ब्राउन शुगर के साथ तस्कर धराया! 6 ग्राम ड्रग्स, TVS लूना व रियलमी नाजो जब्त May 10, 2026
    • Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड May 9, 2026
    • Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद। May 9, 2026
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.