Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने बोकारो जिलान्तर्गत बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मे आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह हुए शामिल
    Chatra Newa

    राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने बोकारो जिलान्तर्गत बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मे आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह हुए शामिल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bokaro : राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने बोकारो जिलान्तर्गत बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम, नावाडीह में आज आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल विद्यार्थियों को सम्मानित करने का नहीं, बल्कि स्व. बिनोद बिहारी महतो जी के विचारों और कार्यों को स्मरण करने का भी एक सशक्त अवसर है। उन्होंने कहा कि स्व. बिनोद बिहारी महतो एक महान विचारक, समाज-सुधारक और शिक्षा व क्षेत्रीय अस्मिता के प्रति समर्पित नेता थे, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा और सामाजिक चेतना के माध्यम से समाज में परिवर्तन की अलख जगाई।राज्यपाल ने झारखण्ड विधानसभा सदस्य श्री जयराम महतो द्वारा अपने वेतन का अधिकांश भाग प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समर्पित करने की सराहना करते हुए कहा कि आशा है कि यह कदम अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि मुझे बरेली की जनता ने आठ बार लोकसभा में अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा और मैंने जनसेवा को सदैव अपने जीवन का लक्ष्य माना। आज भी जनता का स्नेह मेरे साथ है क्योंकि मैंने सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा। झारखण्ड राज्य के विकास हेतु यहाँ के राज्यपाल के रूप में वे सदैव तत्पर हैं। राज्य सरकार को विकास कार्यों में जब कभी भी उनकी जरूरत हो, वे जनहित में हमेशा उपलब्ध हैं।राज्यपाल ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में वे बहरागोड़ा में आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह-2025’ में गये थे और वहाँ उन्होंने बच्चों के साथ भोजन और संवाद किया था, जो बहुत सुखद अनुभव रहा। राज्यपाल ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की सराहना की और कहा कि अवसर केवल शहरों तक सीमित नहीं है, गाँव-कस्बों के बच्चे भी विकास के समान केंद्र हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भारत का भविष्य हैं। कठिनाइयाँ आएँगी, लेकिन अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी सीमा आपकी प्रतिभा को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। उन्होंने बच्चों को ईमानदारी, परिश्रम, धैर्य और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। राज्यपाल महोदय ने कहा कि शिक्षा केवल निजी प्रगति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ का मंत्र ही आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत की नींव है।राज्यपाल ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों, उनके शिक्षकों, अभिभावकों और आयोजकों को बधाई दी। समारोह में झारखंड विधानसभा के माननीय सदस्य श्री जयराम महतो, बोकारो के उपायुक्त श्री अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक श्री हरविंदर सिंह, जिला प्रशासन के अधिकारीगण व कर्मीगण, समाजसेवीगण, शिक्षकगण, विद्यार्थीगण, अभिभावकगण उपस्थित थे।

    बोकारो
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल।

    September 24, 2026

    लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी

    September 20, 2026

    मुर्गा फार्म से बाइक, मोबाइल और मुर्गों की चोरी का खुलासा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी

    September 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    • लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक September 24, 2026
    • रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन September 24, 2026
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.