Author: Sankalan News

कुन्दा प्रखंड क्षेत्र के बौधाड़ीह पंचायत अंतर्गत हारूल (चितवातरी) गांव में पांच अनाथ बच्चे खुले आसमान में रहने को विवश है। सबसे बड़ी विडंवना है की पांचों भाई नाबालिक है। ज्ञात हो कि लगभग एक वर्ष पूर्व इनकी माता मनिया देवी का निधन हो गया था वही माता के निधन के 3 वर्ष पूर्व इनके पिता बल्ली गंझु की मौत हो चुकी है। सबसे बड़ा भाई सरोज कुमार बताता है की किसी तरह से मेहनत मजदूरी कर अपने व अपने भाइयों के लिए भोजन का प्रबंध करता हु। ऐसे हालात में घर बनाना हमारे बस से बाहर की बात है…

Read More

प्रतापपुर स्थित हाई स्कूल के मैदान में किए गए ग्यारह दिवसीय महारूद्र का आयोजन के उपलक्ष्य में बुधवार की संध्या में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमे विश्व प्रसिद्ध एवं ख्याति प्राप्त लोक गायिका मैथली शरण ठाकुर द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया । इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा नेता सह पूर्व विधायक जनार्दन पासवान एवं विशिष्ट अतिथि एसडीपीओ अविनाश कुमार, जिला मंत्री प्रतिनिधी भोला प्रसाद,प्रमुख स्मिता प्रकाश,उपप्रमुख प्रमुख कविता देवी,मंत्री प्रतिनिधि लवली देवी,जिप सदस्य रीना देवी,रविता देवी,बीडीओ मुरली यादव,सीओ जुल्फीकार अंसारी,पुलिस निरीक्षक लव कुमार,सांसद प्रतिनिधी सतेन्द्र पासवान एवं कमिटी के अध्यक्ष कपिल पासवान ने संयुक्त…

Read More

चतरा नगर परिषद क्षेत्र पुराना पेट्रोल पम्प पर स्थित सुभाष मार्केट के सभी दुकानदारों को खाली करने को लेकर नोटिस दिया गया है उक्त नोटिस में बताया गया है कि चतरा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सुभाष मार्केट में ₹14 वर्ग फीट दुकान का किराया निर्धारित किया गया था पर दुकानदारों द्वारा अब तक किराए की कोई राशि जमा नहीं की गई साथ ही पत्र में लिखा गया है कि सुभाष मार्केट स्थित सभी दुकान 30 वर्ष से अधिक हो चुका तथा सभी दुकान जर्जर हो चुकी है ऐसी स्थिति में बड़ी हादसा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता…

Read More

नेहरू युवा केंद्र,चतरा के तत्वाधान में आज चतरा कॉलेज चतरा परिसर में जिलास्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि माननीय जिला परिषद् उपाध्यक्ष श्री बिरजू तिवारी जी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम के तहत जी-20, वाई-20, पर अतिथियों द्वारा विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में चतरा जिला भर के सभी प्रखंडों से करीब 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता के रूप में बतौर मुख्य अतिथि माननीय जिला परिषद् उपाध्यक्ष श्री बिरजू तिवारी जी ने जी-20, वाई-20 विषय पर अपना मंतव्य युवाओं के बीच रखते हुए कहा कि संपूर्ण…

Read More

सिमरिया : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सिमरिया परिसर में आज ‘शिक्षण में कला और शिल्प का एकीकरण’ विषय पर छात्र -छात्राओं के लिए के लिए सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी एवं TLM मेला का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद् उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने विज्ञान प्रदर्शनी एवं TLM मेला का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया। इस प्रदर्शनी में चतरा जिले के विभिन्न विद्यालय से आए सभी छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षण पद्धति के एक भाग के रूप में विभिन्न मॉडल और चार्ट प्रदर्शित किए। छात्र-छात्राओं ने विषयों के आधार पर मॉडलों की एक श्रृंखला प्रदर्शित की-…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में बच्चों में ड्रग्स और मादक द्रव्यों के सेवन एवं अवैध तस्करी की रोकथाम को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में मुख्य रूप से पुलिस उपाधीक्षक से किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 77 और 78 के अन्तर्गत कितने थानों में किये गए एफ.आई.आर की जानकारी ली गई तथा बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी को इस संदर्भ में प्रशिक्षण की स्थिति की जानकारी उन्होने लिया।जिला शिक्षा पदाधिकारी से सभी विद्यालयों में प्रहरी क्लब का गठन, सीसीटीवी अधिष्ठापन की मौजुदा स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होने कहा कि कोटपा एक्ट…

Read More

चतरा समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में चतरा नगर परिषद अन्तर्गत चल रहे कार्याें की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से चतरा नगर परिषद अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति, राजस्व, सैरात बंदोबस्ती, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), पेयजल, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा पीपीटी के माध्यम से की गई। पूर्व की बैठक में दिए गये निर्देशों के अनुपान प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए नईकी तालाब स्थित अतिक्रमण को लेकर दिशा निर्देश देते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। बस स्टैण्ड में चल रहे कार्यों की समीक्षा…

Read More

Chatra :-वोनिबा भावे विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के निर्देशन में एनएसएस यूनिट राम नारायण मेमोरियल कॉलेज हंटरगंज के द्वारा ग्राम डुमरी कलां में लगाए जाने वाले सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन बुधवार को हो गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एनएस पीओ डॉ फहीम अहमद ने किया। कार्यक्रम का आगाज एनएसएस के लक्ष्य गीत और क्लैपिंग से किया गया। पुरे ग्राम में घूम कर बेरोजगारी उन्मोलन और स्वच्छता के बाबत सिर्फ बताया ही नहीं गया बल्कि मंदिर की सफाई एनएसएस के स्वयंसेवकों के द्वारा करके बताया गया साथ ही सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई अहम बातें अभी रखी…

Read More

चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि वशिष्ठ नगर जोरी ग्राम कैडिमो के जंगल के आसपास कुछ हथियारबंद नक्सली भ्रमण शील है और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है प्राप्त सूचना के आलोक में असिस्टेंट कमांडर परमवीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया टीम में पुलिस और सीआरपीएफ 190 बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया अभियान के दौरान कैडिमो जंगल के आसपास नक्सली द्वारा करीब ढाई किलो का प्रेशर बम प्लांट किया गया जिसे पुलिस ने बरामद किया! झारखंड जगुआर की बीडीडीएस टीम ने मौके…

Read More

चतरा सदर थाना परिसर में सदर अस्पताल के डॉक्टर अरविंद कुमार केसरी व डॉ कुंदन कुमार के द्वारा सदर थाना प्रभारी मनोहर करमाली के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व जवानों को फर्स्ट ऐड की जानकारी दी गई डॉक्टरों ने बताया कि बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए यह जानकारी दी जा रही है इस जानकारी से पुलिस के जवानों को काफी सहयोग मिलेगा कहीं कोई लड़ाई झगड़ा होता है तो पुलिस को भी चोट आती है ऐसे में फर्स्ट ऐड की जानकारी होना बहुत जरूरी है इस जानकारी से तुरंत बहते ब्लड को रोका जा सकता है और नजदीकी स्वास्थ्य…

Read More