इटखोरी महोत्सव 2023 के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आज एंजल मरीना तिर्की इटखोरी आ रही है। एंजल मरीना तिर्की जिला प्रशासन के द्वारा प्राप्त आमंत्रण को लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन और जिला प्रशासन चतरा का आभार व्यक्त किया।
Author: Sankalan News
Chatra :-डाढा सचिवालय में मुखिया अमिता कच्छप की अध्यक्षता में सक्षम ग्राम पंचायत को लेकर बैठक किया गया। उप मुखिया मनिता देवी ने इस कार्यक्रम पर अपने विचार रखे। पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की योजना पर कार्य की शुरुवात हो रही है। इसको कैसे बेहतर करें इस पर मुखिया अमिता कच्छप ने सभी को प्रोत्साहित किया तथा बताया की यह कार्यक्रम पीरामल फाउंडेशन के द्वारा कराया जा रहा है इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, स्वच्छता, एवं युवा सशक्तिकरण के दिशा में कार्य किया जायेगा। जिला प्रशासन के नेतृत्व में व पीरामल फाउंडेशन की प्रतिनिधि दीपांशी निगम ने…
चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के हर थाने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान लगाया जा रहा है इसी क्रम में हंटरगंज पुलिस ने हंटरगंज प्रतापपुर मुख्य सड़क बलूरी मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान लगाया वाहन चेकिंग के दौरान दो किलो एक सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ लक्ष्मी साव पिता रामानंदन साव साकिन औरु थाना हंटरगंज को Jh13C-4479 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त से पूछताछ पर बताया कि देहात से गांजा खरीद फरोक किया करता था इस संबंध में हंटरगंज थाना कांड संख्या 30/23 दिनांक20-02-2023 दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा…
Chatra :-दिनांक 19,20 एवं 21 फरवरी 2023 को राजकीय इटखोरी महोत्सव का भब्य आयोजन किया जा रहा है।इसके तहत प्रत्येक दिन राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय ख्यातिप्राप्त कलाकारों द्वारा रंगारंग नृत्य,संगीत से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। इसी के तहत आज दिनांक 20/02/2023 (सोमवार) को अनेक कार्यक्रम निर्धारित हैं जिनकी विवरणी निम्न है:- ▪️1. *मोनू राज एवं ग्रुप और पवन,वर्षा के नागपुरी गीत नृत्य 4.30 pm to 5.30 pm*▪️2. *प्रवीण दुबे एवं ग्रुप 6 pm to 6.30 pm*▪️3. *सुशील महतो एवं लखीराम नायक ग्रुप 6.30 pm to 6.45 pm*▪️4. *किस्सु राहुल एवं ग्रुप 6.45 pm to 7.15 pm* ▪️5. *शब्बीर…
चतरा जिले में कल राजकीय इटखोरी महोत्सव 2023 का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्यानंद भोक्ता,माननीय मंत्री श्रम, नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार ने दीप प्रज्ववलित कर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह गौरव का विषय है कि विगत 2 वर्षों कोविड काल के बाद आज भब्य रूप से इटखोरी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।साथ ही उन्होंने इटखोरी के गौरवपूर्ण इतिहास के बारे बताते हुए कहा भारतीय इतिहास में धर्मिक समागम स्थल का उत्कृष्ट उदाहरण इटखोरी है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन चतरा ने इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए अथक…
कुन्दा प्रखंड क्षेत्र के सिक्कीदाग पंचायत अंतर्गत भौरुडीह गांव में रविवार को वन अधिकार समिति के अध्यक्ष विलास भारती की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया है। वही सभा का संचालन लालदेव भोक्ता ने किया। ग्राम सभा में वन अधिकार समिति व झारखंड प्रभारी अशोक भारती मुख्य रूप से उपस्थित हुए। ग्राम सभा को संबोधित करते हुए अशोक भारती ने कार्यक्रम में वन अधिकार अधिनियम 2006 संशोधित नियम 2008 व संशोधित नियम 2012 के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में निवास करने वाले वैसे अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति, व अन्य परंपरागत…
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की कोऑर्डिनेटर डा० जॉनी रूफीना तिर्की रविवार कोराम नारायण मेमोरियल कॉलेज हंटरगंज के एनएसएस इकाई के द्वारा लगाए जा रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुई। इनके आगमन पर कॉलेज के सेमिनार हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह ने किया जबकि संचालन एनएसएस पीओ डा० फहीम अहमद कर रहे थे। मुख्य अतिथि डा० जॉनी रूफिना तिर्की ने अपने संबोधन में एनएसएस के द्वारा ग्राम डुमरी कलां में किए जा रहे सामाजिक जागरूकता कार्यों की…
Chatra :- चतरा सदर थाना क्षेत्र के हेरु नदी बसंती टोला तपेज में प्रकाश यादव नामक युवक की शव विगत 14 फरवरी को मिला था उसके बाद प्रकाश यादव के पिता गुंजल यादव ने सदर थाना में लिखित आवेदन दिया था जिसके आधार पर सदर थाना कांड संख्या 29/23 दिनांक 14/2/2023 को धारा 302/201/34 दर्ज किया गया था इस केस के उद्भेदन के लिए चतरा पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का टीम गठन किया टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी शाखा के मदद से कांड दर्ज होने के 48 घंटे…
कुंदा :-शिवरात्री पूजा के शुभ अवसर पर शनिवार को सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र में प्रसिद्ध ऐतिहासिक तीर्थ स्थल कुंदेश्वर महादेव मठ में श्रद्धालुओं की भीड़ शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर आने लगी। दोपहर होते-होते भीड़ इतनी बढ़ गई की कुन्दा थाना प्रभारी परमानंद मेहरा के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं को लंबी कतार बद्ध होकर जलाभिषेक करवाने लगे,श्रद्धालु भी भगवान भोले शंकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए धैर्य रखते हुए लगभग 300 मीटर लंबी कतार में होकर इंतजार किया। स्थानीय पुलिस प्रशासन व कुण्देश्वर महादेव मठ समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं को एक एक…
हंटरगंज के राम नारायण मेमोरियल डिग्री कॉलेज के एनएसएस यूनिट के द्वारा शुक्रवारवार को विशेष शिविर के दूसरे दिन नशा मुक्त भारत बनाने को लेकर एक जागरुकता रैली निकाली गई।रैली को रवाना करने से पहले प्राचार्य प्रो जैनेंद्र कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा की नशा भारत के लिए एक अभिशाप का स्वरूप ले चुका है। इस रैली से डुमरी कला ग्राम के लोग जहां जागरूक होंगे वहीं भारत के उत्थान में इस प्रखंड का अहम भूमिका होगा। इस रैली का नेतृत्व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० फहीम अहमद कर रहे थे।रैली एनएच 22 होते हुए डुमरी…
