धनबाद(DHAN AD)निरसा।निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालगंज निरसा थाना के समीप अहले सुबह अजमेर शरीफ से वापस कोलकाता की ओर जा रही यात्री बस ओवरटेक करने के चक्कर में डिवाइडर से जा टकराई जिसके कारण बस का सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई वही एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है उसका बाया पैर टूट गया है दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची निरसा पुलिस एवं एनएचएआई द्वारा घायल यात्री को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भिजवाया इधर निरसा पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर थाने ले आई है तथा सभी यात्रियों को कोलकता पश्चिम…
Author: Sankalan News
चतरा जिला परिषद के उत्सव पैलेस में उपायुक्त आबू इमरान के दिशा निर्देशन में समाज कल्याण के तत्वाधान में बाल विवाह प्रतिषेध पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि डीआरडीए निदेशक सह प्रभारी डीडीसी अरुण कुमार एक्का उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सूरजमणि कुमारी व संचालन अध्यक्ष बाल कल्याण समिति चतरा धनंजय तिवारी ने किया। प्रशिक्षक के रूप में मास्टर ट्रेनर प्रकाश राणा शामिल थे। वक्ताओं ने इस अवसर पर बाल विवाह पर चर्चा करते हुए कहा कि बाल विवाह एक संवेदनशील मुद्दा है, इसके रोकथाम के लिए विशेष रूप से…
चिरकुंडा थाना के प्रांगण में होली और शब ए बरात को लेकर शांति समिति की एक विशेष बैठक संपन्न हुई ,और वही होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने किया। चिरकुंडा थाना परिसर में शांति समिति की एक विशेष बैठक कर, नशेड़ीओ और हुड़दंगईओ पर विशेषकर नकेल कसने को लेकर रणनीति भी बनाई गई है, ताकि होली त्यौहार और शब ए बारात के दरमियान कोई व्यवधान ना आए। ।बैठक मे मुख्य रूप से होली मे हुड़दंगीयो पर नजर रखने एंव अश्लील गानो पर रोक लगाने की बात कही गई…
चतरा :-समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटर की समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में मुख्य रूप से स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, बेसिक इन्फ्रास्ट्रचर, कौशल विकास से संबंधित सभी इंडिकेटरों की बारी बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर सुविधा हेतु संस्थागत प्रसव को शत प्रतिशत कराया जाय। साथ ही होम डिलवरी की समस्या को देखते हुए उपायुक्त ने प्रशिक्षित नर्स द्वारा ही प्रसव कराने का निर्देश दिया। उपयुक्त ने कहा की आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम नई पहल है…
चतरा :-समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला योजना अंतर्गत सभी संचालित विकास योजनाओं की स्मीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में उपायुक्त ने सभी कार्य कर रहे एजेंसी से विस्तार पूर्वक कार्य के प्रगति की की जानकारी लेते हुए सभी संचालित कार्य को एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करते हुए एक सप्ताह के अंदर उपयोगिता प्रमाण पत्र सौंपने का निर्देश दिया। ताकि उपयोगिता प्रमाण पत्र संबंधित विभाग को प्रेषित किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा की किसी भी परिस्थिति में विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए और तय समय सीमा के अंदर कार्य…
चतरा :-समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में डी.एम.एफ.टी. की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से अमृत सरोवर, शिक्षक नियुक्ति, बिरहोर आवास, बीच वितरण योजना, टण्डवा पैक्स भवन निर्माण, चतरा बस स्टैंड, सोलर स्ट्रीट लाईट, बाल विकास केन्द्र, चिकित्सक पारामेडिकल स्टाफ नियुक्ति समेत अन्य संबंधित चल रहे सभी योजनाओं कि क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। ऽ अमृत सरोवरअमृत सरोवर योजना की समीक्षा के क्रम में परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी (पी.आई.ए) से 40 योजनाओं का प्रस्ताव प्राप्त हुआ हैं शेष का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।ऽ शिक्षक नियुक्तिस्वीकृत पद के विरूद्ध शिक्षकों के रिक्त पद…
चतरा :-सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि॰ चतरा के निदेशक पर्षद की बैठक समाहरणालय स्थित सभाकक्षा में उपायुक्त सह अध्यक्ष सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि॰ चतरा श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में की गईं। उक्त बैठक में संघ की निदेशक-सह-सचिव सह जिला सहकारिता पदाधिकारी के द्वारा संघ की सदस्यता वृद्वि एवं राज्य संघ से सम्बद्धता प्राप्त कर लेने की जानकारी दी गई। जिला में कुल 40 सहकारी समितियाँ संध की सदस्य हैं एवं 20 समितियों ने जिला संहकारी संघ की सम्बद्धता प्राप्त कर ली है। साथ ही यह जानकारी दी गई की जिले में कृषि…
चतरा :- चतरा सदर प्रखंड के आरा पंचायत अंतर्गत मर्दनपुर सुशीला टोप्पो के मचान में आग लग गई उन्होंने बताया कि पत्तियों को जलाया जा रहा था इसी क्रम में हवा चलने से बगल में रखे पोवाल में अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग तेजी से बढ़ने लगा और कई पेड़ पौधे वह बैलगाड़ी जल गई जिससे लगभग 30 से 40 हजार का नुकसान हो गया वहीं सूचना पाकर अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंचकर पूरी तरह से आग पर काबू पाया बता दे की गर्मी शुरू हुई है खेत खलिहान में रखे मवेसियों को खिलाने के लिए…
कुंदा :- श्री राम के परम भक्त माता शबरी पूजा 26 फरवरी रविवार को कुन्दा यज्ञ मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रखण्ड क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल में माता शबरी की स्थापित प्रतिमा का श्रद्धा व विधिवत रूप से पूजा अर्चना किया। वही माँ शबरी पूजा के उपलक्ष पर भुइयां समाज मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमे भुइयाँ समाज बंगाल प्रदेश अध्यक्ष सिंटू भारती मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों को बारी-बारी से माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन कुन्दा पंचायत…
कुन्दा(चतरा):- कुन्दा थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव के कुवे से रविवार को कुन्दा पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया है।मृतक की पहचान 50 वर्षीय त्रिभुवन भुइँया ग्राम नागद थाना मनातू जिला पलामू निवाशी के रूप में हुई। यह कुन्दा थाना क्षेत्र के बनाशम ससुराल रहता था। वही मिली जानकारी के अनुसार अधेड़ मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है,वह शिवरात्रि पूजा के दिन से घर से गायब था। परिजनों ने खोजबीन किया था परन्तु नही मिल पाया था,वही इसके चार बच्चे भी होने की बात बताई जा रही है। कुन्दा पुलिस ने लिखित लेने के बाद…
