कटकमसांडी :-आगामी नवरात्रि दुर्गा पूजा पर्व को लेकर थाना परिसर में उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में प्रखण्ड के सभी पंडाल समिति के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान (थाना प्रभारी) प्रशांत कुमार मिश्रा ने पूजा पंडाल समिति अध्यक्षों से क्रमवार रूप से पूजा के आयोजन में आने वाली समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। बैठक के दौरान प्रभारी ने पंडाल समिति के सभी अध्यक्षों को नवरात्रि दुर्गा पूजा के आयोजन में निम्न बातों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया जिसमें की पूजा पंडाल में विद्युत आपूर्ति…
Author: Sankalan News
हज़ारीबाग : गुरु गोविंद सिंह रोड स्थित परफेक्ट डिफेंस एकेडमी व दूसरा ब्रांच बाबुगांव चौक में एसएससी जीडी, महिला पर्यवेक्षिका, सुपर टेट, सीटेट, झारखंड सचिवालय सहायक, उत्पाद सिपाही, झारखंड दरोगा, जनरल कंपटीशन, जीएस के नए बैच की शुरुआत की गयी है यह जानकारी परफेक्ट डिफेंस एकेडमी के निदेशक ए.के.भारद्वाज एवं शिक्षक सत्येंद्र कुमार( सत्यम सर ) ने परफेक्ट डिफेंस एकेडमी के सभागार में एक प्रेस वार्ता के दौरान दी ।उन्होंने बताया कि विगत कुछ वर्षों से संस्थान के अनेक विद्यार्थी यूपीएससी, जेपीएससी, बीपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, शिक्षक, दरोगा, सीटेट, जेटेट में सफलता प्राप्त कर चुके हैं तथा हजारीबाग से बड़े…
चतरा : डीआरडीए कार्यालय कक्ष में निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण (आईटीआई), कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रवासी श्रमिक, असंठित श्रमिक, किशनपुर एवं सिमरिया आईटीआई में मानवबल, झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियमावली अधिनियम 2021 समेत अन्य की बिन्दुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्रवासी श्रमिकों का अधिक से अधिक संख्या में निबंधन कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही राज्य से बाहर कार्य करने वाले प्रवासी श्रमिकों के मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रितों को दिए जाने वाले अनुदान…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ त्योहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया। साथ हीं बैठक में लिए गए निर्णय का पालन कराने को कहा गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों से उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर विधि व्यवस्था बनाए रखने संबंधी चर्चा किया…
चतरा समाहरणालय के सभा कक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन व अपर समाहर्त्ता श्री पवन कुमार मंडल के द्वारा राजस्व संग्रहण, अंचल, नीलाम पत्र, वाद निबंधन एवं अवैध उत्खनन की रोकथाम हेतु समीक्षात्मक बैठक की गई।बैठक में सर्वप्रथम जिले में खनिजों के अवैध खनन,परिवहन एवं भंडारण को लेकर पूर्व कि बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन एवं प्रगति प्रतिवेदन की बिंदूवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में जिला खनन पदाधिकारी, चतरा द्वारा बताया गया कि बिना वैध ई परिवहन चलान को लेकर पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में परियोजनाओं के द्वारा जो…
लावालौंग: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कटिया पंचायत के खनगड़ा मुख्य मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गई थी । जिसकी जानकारी वहां के ग्रामीणों के द्वारा बराबर समाज सेवी मिथिलेश चौबे को दिया जा रहा था, जब मिथलेश चौबे ने कई पदाधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इसकी बात रखी तो उन्होंने कोई इनकी पहल नहीं किया तो वह श्रमदान देकर समाजसेवी चौबे जी ने लगभग 2 किलोमीटर सड़क मरम्मत कर लोगों को चलने लायक बनवाया। इस सराहनीय कार्य से लोगों में हर्ष व्याप्त है, तथा स्थानीय कैलाश साहू ने बताया कि हम लोगों ने इस खनगड़ा मुख्य रास्ते को बनवाने के लिए कई…
हजारीबाग : अन्नदा महाविद्यालय में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम आज दो दिवसीय दौरे पर पहुंची। महाविधालय आगमन पर राष्ट्रिय कैडेट कोर ने गार्ड ऑफ ऑनर से उनका स्वागत किया साथ ही महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । टीम तीन सदस्यीय है जिसमें डॉ विo बीoकाकडे अध्यक्ष, शिवाजी यूनिवर्सिटी कोल्हापुर,डॉ वाईoवीo रेड्डी समन्वयक, श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी आंध्रप्रदेश डॉ मनोजकुमार पटेल सदस्य आनंद कला महाविद्यालय गुजरात हैं । टीम महाविद्यालय के परिसर, विभागावार प्रगति रिपोर्ट, खेल सुविधाएं, छात्रावास, विद्यार्थियों का प्रदर्शन, प्रशासनिक कार्यालय, गोपनीय विभाग, परीक्षा विभाग की प्रगति रिपोर्ट,…
चतरा : हंटरगंज स्थित आरएनएम डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा गुरुवार को महाविद्यालय के प्रांगण में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया।यह आयोजन भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय के एनएसएस यूनिट के आदेशानुसार मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम आयोजित की गई।इस कार्यक्रम में एनएसएस के वॉलंटियर और महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने अपने घरों से मिट्टी लाकर कलश में एकत्रित किए।इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रीय गान हर्षोल्लास के साथ गाया गया।पंच प्रण शपथ दिलाया गया। इस…
लावालौंग प्रखंड कार्यालय में बुधवार को आयोजित समारोह में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती ने पदभार ग्रहण किया। विपिन कुमार भारती ने निवर्तमान बीडीओ अमीत कुमार से बीडीओ कक्ष में अपना पदभार ग्रहण किया। विपिन कुमार भारती प्रखंड के 29 वां प्रखंड विकास पदाधिकारी के रुप में अपना योगदान दिये हैं।इसके पूर्व प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार भवन में भव्य विदाई समारोह आयोजित कर पूर्व बीडीओ अमीत कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। इस विदाई समारोह में अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिली। किसी प्रखंड विकास पदाधिकारी का इस तरह की विदाई शायद ही आज तक किसी ने देखा होगा।…
चतरा. शहर के छठ तालाब निवासी एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. युवती खुशबू कुमारी (23) अशोक पांडेय की पुत्री थी. घटना की जानकारी सदर पुलिस को दी गई. महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी व अन्य पुलिस पदाधिकारी वहां पहुंचे. फांसी के फंदे से शव को उतारा. साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार युवती हर रोज की तरह दोपहर में कमरा बंद कर सो रही थी. शाम में वह नहीं उठी, तो मां अपनी पुत्री को उठाने गईं. दरवाजा खोलने के लिए आवाज दिया,…
