Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न। शांति समिति की बैठक कर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दिए कई निर्देश।
    Chatra News

    दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न। शांति समिति की बैठक कर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने दिए कई निर्देश।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 13, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन ने  दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ त्योहार को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश। जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में उपस्थित शांति समिति के सदस्यों को त्योहारों के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करने को कहा गया। साथ हीं बैठक में लिए गए निर्णय का पालन  कराने को कहा गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों से उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर विधि व्यवस्था बनाए रखने संबंधी चर्चा किया एवं सभी से अपनी-अपनी राय एवं सुझाव देते हुए सप्तमी से लेकर दशमी तक कुछ रास्ते को वन-वे करने, विसर्जन जुलूस का समय सीमा तय करने, सफाई कर्मी नियुक्त करने, बैरिकेटिंग, लाइट/पेयजल की व्यवस्था करने समेत अन्य सुझाव दिए गए।जिला स्तरीय शांति समिति  की बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी से त्योहारों को लेकर प्रखंड स्तरीय शांति समिति की बैठक  की जानकारी ली गई। त्योहारों में सक्रिय होकर विधि व्यवस्था बनाए रखने संबंधित निर्देश देते हुए सभी को त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर उस पर त्वरित  कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने पूजा समिति/मंदिर प्रबंधन समिति समेत अन्य गणमान्य उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गापूजा के समय से फेस्टिवल सीजन का आगाज हो जाता है। लगभग सभी बुद्धिजीवी वर्ग के लोग शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार को मनाते हैं। लेकिन कुछ उपद्रवियों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म व गलत अफवाह फैला कर सामाजिक समरसता बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है। इस तरह के उपद्रवियों से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है और इसके लिए लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निगरानी रखी जा रही है। अगर किसी के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से सामाजिक समरसता बिगाड़ने, हेतु किसी के द्वारा आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा रहा है तो इसकी जानकारी अविलंब जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को दें जिससे पोस्ट करने वालो के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा सके। आगे उन्होंने व्हाट्सऐप को लेकर कहा अगर व्हाट्स ऐप के माध्यम से किसी भी प्रकार का फेक न्यूज को बढ़ावा देने या फेक न्यूज पोस्ट किया जाता है तो फेक न्यूज पोस्ट करने वालो के साथ साथ एडमिन के ऊपर भी नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से अपील किया गया कि पूजा पंडालो में सीसी टीवी कैमरा अपने स्तर से लगाए। पंडालों में दो निकासी द्वार महिला एवं पुरूष, अग्निशामक, पूजा पंडाल में वोलेंटियर, पंडाल में बिजली कनेक्शन को लेकर अच्छे से प्लास्टिक कोटेड तार लगाए। जिससे अप्रिय घटना घटने से बचा जा सके। पंडालों में कूड़े कचरें  न फैलाए। किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ पंडालों में न रखे। सभी पंडालों में फर्स्ट एड किट जरूर रखे। समय का खयाल रखते हुए नियम का पालन कर दुर्गा पूजा त्योहार मनाएं। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने त्योहारों के दौरान गड़बड़ी करने एवं अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध  कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा कार्य न करे जिससे प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़े। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को देने को कहा गया एवं किसी को भी कानून हाथ में न लेने की बात कही गई। आगे कहा सभी तालाब में डुबाव जल स्तर को चिन्हित करते हुए बैरिकेडिंग करेंगे। जिससे विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। पंडाल में अग्निशामक समेत निकासी द्वार को बड़ा एवं निर्धारित रखने को कहा गया। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटने पर संबंधित पूजा पंडाल समिति के अध्यक्ष/सदस्यों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    ज्वलनशील पदार्थों को लेकर सतर्कता बरतें

    सभी दुर्गा पूजा समिति/मंदिर प्रबंधन समिति इस बात का विशेष ध्यान रखें कि पंडालों के आस पास ठेला-खोमचा आदि में आग से कोई सामग्री न बनाई जा रही हो,ज्वलनशील पदार्थों को लेकर सतर्कता बरतें। हवन के दौरान विशेष ध्यान रखें कि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। बैठक के अंत में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से समस्त जिला वासियों को दुर्गापूजा पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई। बैठक में अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बिनीता कुमारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अजय सिंह, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य के रूप में जिला के गणमान्य नागरिक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026

    Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    • Chatra News : बीडीओ ने किया बाबा पूजा भंडार का भव्य उद्घाटन August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.