Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण (आईटीआई), कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।
    Chatra News

    श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण (आईटीआई), कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 13, 2023Updated:October 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : डीआरडीए कार्यालय कक्ष में निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण (आईटीआई), कौशल विकास विभाग की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रवासी श्रमिक, असंठित श्रमिक, किशनपुर एवं सिमरिया आईटीआई में मानवबल, झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियमावली अधिनियम 2021 समेत अन्य की बिन्दुवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में प्रवासी श्रमिकों का अधिक से अधिक संख्या में निबंधन कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही राज्य से बाहर कार्य करने वाले प्रवासी श्रमिकों के मृत्यु की स्थिति में उनके आश्रितों को दिए जाने वाले अनुदान से संबंधित प्राप्त आवेदनों का सत्यापन दो दिनों के अंदर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से कराने का निर्देश दिया गया। जिले के सभी पंचायत प्रवासी मजदूरों को जागरूक करने हेतु इससे संबंधित बैनर पोस्टर पंचायत में लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। ईश्रम में निबंधित श्रमिकों जिनकी मृत्यु दुर्घटना या अपंगता के कारण 31 मार्च 2022 से पूर्व हुआ हो उसकी सूची एवं आवेदन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
    झारखण्ड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियमावली अधिनियम 2021 के अंतर्गत 75 प्रतिशत से कम स्थानीय नियोजन है उन्हे मानक पूर्ति हेतु वर्क प्लान मंगवाने का निर्देश दिया गया। जिन नियोजकों द्वारा तिमाही रिटर्न फाइल नहीं किया गया है उनके उपर नियमसंगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में श्रम अधीक्षक अरविंद कुमार, नियोजन पदाधिकारी मन्नु कुमार, आईटीआई प्राचार्य समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    June 30, 2026

    Chatra News : अमरुद के पेड़ से दतवन तोड़ते समय करंट ने छीना जीवन; घर में सन्नाटा छा गया

    June 30, 2026

    Chatra News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोंडा गढ़ा बूथ संख्या 414 में SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक

    June 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित June 30, 2026
    • Chatra News : अमरुद के पेड़ से दतवन तोड़ते समय करंट ने छीना जीवन; घर में सन्नाटा छा गया June 30, 2026
    • Chatra News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोंडा गढ़ा बूथ संख्या 414 में SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक June 30, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के लमटा में प्रिमियम लिग का शुभारंभ,जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में हुई आगाज।प्रथम दिन बारिश से बाधित हुआ मैच June 30, 2026
    • Chatra News : शहर से सटे हेरु डैम में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस June 30, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने लाभुकों के बीच सर्वजन पेंशन योजना के स्वीकृति पत्र एवं दिव्यांग लाभुक को ट्राइसाइकिल का किया वितरण June 29, 2026
    • Hazaribagh News : मिलेनियम पब्लिक स्कूल के जागरूकता अभियान में बिना हेलमेट वालों को समझाया, सुरक्षित सफर का लिया संकल्प June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण, DMFT योजनाओं एवं SIR-2026 की समीक्षा की, लक्ष्य प्राप्ति एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के दिए निर्देश June 29, 2026
    • Chatra News : प्रमंडलीय आयुक्त ने न्यायालय वादों, राजस्व एवं भू-अर्जन से संबंधित मामलों की समीक्षा कर त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश June 29, 2026
    • चतरा पुलिस ने दो दिन में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर, परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार June 29, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.