Chatra : बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जो बच्चों के जीवन को प्रभावित कर उनके भविष्य को अंधकारमय बना देता है। इस सामाजिक कुप्रथा के उन्मूलन के लिए चतरा जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में दिनांक 29 मई 2025 को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में जिला बाल संरक्षण इकाई, चतरा के तत्वावधान में जिले के सभी बाल विवाह निषेध पदाधिकारियों (CMPOs) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के तहत पदाधिकारियों की भूमिका, अधिकार एवं जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी…
Author: Sankalan News
चतरा जिले के 32 वें एसपी के रूप में नव पदस्थापित सुमित अग्रवाल ने अपना योगदान दिया। बुधवार की शाम समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में सुमित अग्रवाल ने निवर्तमान एसपी विकास कुमार पांडेय से योगदान लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद एसपी ने कहा कि चतरा जिले में निवर्तमान एसपी के नेतृत्व में बहुत बेहतर कार्य हुआ है। बेहतर हो रहे कार्यों को और भी आगे ले जाना है। चतरा जिले में शांति व्यवस्था कायम करना, अपराध व उग्रवाद पर जिरो टाॅलरेंस के तहत कार्य किए जाएंगे। आम लोगों को एक बेहतर पुलिसिंग देखने मिलेगा। उन्होंने कहा कि आम लोग…
लावालौंग/चतरा : राष्ट्रीय वेस्टर जनित फाइलेरिया उन्मूलन के तहत एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नाइट ब्लड सर्वे के अंतर्गत लावालौंग स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रथम दिन 100 लोगों को निम चौक में 101 लोगों को तथा अंतिम दिन मुस्लिम मोहल्ला में 99 लोग कुल 300 लोगों के रक्त का सैंपल लिया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत के मुखिया नेमन कुमार भारती, बी टी टी विमला देवी, GANM कुसुम लता संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की पूरी टीम इस अभियान में शामिल रही और लोगों को फाइलेरिया की रोकथाम, लक्षण और उपचार के…
Ranchi : भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल रघुवर दास ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला। श्री दास आज प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। श्री दास ने कहा हेमंत सरकार विदेशी धर्म मानने वालों के दबाव में राज्य में पेसा कानून लागू नहीं कर रही। एक सरना समाज के मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य का जनजाति समाज अपनी पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था से वंचित है। कहा कि झारखंड के वीर महानायकों जिसमें धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा,सिदो कान्हू, पोटो हो ने अंग्रेजों से इसी स्वशासन की व्यवस्था केलिए लड़ाइयां लड़ी, संघर्ष किया ,अपने…
चतरा उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी जिले के उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, जिला शिक्षा अधीक्षक के साथ केसरी चौक स्थित चतरा अनुमंडल पुस्तकालय का औचक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के क्रम पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तक, शौचालय, इंटरनेट की व्यवस्था,पेयजल, भवन की स्थिति समेत अन्य का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित छात्र छात्राओं से संवाद कर पुस्तकालय में बहाल की जाने वाली अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लिया और छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। छात्र छात्राओं को कंपीटिशन की तैयारी करने में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो उसके लिए जिला शिक्षा…
चतरा जिला खनिज फाउंडेशन सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में जिला प्रशासन समाज कल्याण शाखा चतरा के द्वारा उपायुक्त चतरा श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर उपायुक्त चतरा के द्वारा बताया गया कि यह प्रकृति की वरदान है तथा यह जिले के सभी स्कूलों में भस्मक एवं एमएचएम लैब की व्यस्था होनी चाहिए ताकि बच्चियों का ड्रॉपआउट माहवारी के कारण ना हो। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से अपील करते हुए कहा कि आज आप सभी अच्छे…
चतरा. समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिले के 39वें उपायुक्त के रूप में नव पदस्थापित उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने स्वतः पदभार ग्रहण किया. उन्होंने सरकार की प्राथमिकता को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार व प्रशासन दोनों जनता के लिए है. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से शत प्रतिशत पात्र (योग्य) लाभुकों को लाभान्वित करना, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका सृजन, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कुछ नया किया जाएगा. इससे पहले नव पदस्थापित उपायुक्त कीर्तिश्री जी के चतरा जिला आगमन पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज…
Ranchi : कोलकाता एयरपोर्ट से हज पर रवाना होने वाले तीसरे जत्थे को झारखंड सरकार के तीन मंत्री — स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, श्रम मंत्री संजय यादव और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिजुल अंसारी — ने स्वयं मौजूद रहकर विदा किया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मंत्री श्री गुलाम रब्बानी और सिद्दीकुल्लाह चौधरी सहित बंगाल सरकार की टीम भी मौजूद रही। जैसे ही मंत्रीगण एयरपोर्ट पहुंचे, वहां मौजूद हाजियों में जोश और उत्साह की लहर दौड़ गई। डॉ. इरफान अंसारी ने हाजियों को संबोधित करते हुए कहा:“आप सब अल्लाह के घर मक्का शरीफ जा रहे हैं, यह बहुत बड़ा…
Ranchi : झारखंड के ग्रामीण जल संकट सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने राज्य में जलछाजन परियोजनाओं के विस्तार की घोषणा करते हुए इसे झारखंड की धरती को बचाने के लिए निर्णायक पहल बताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब सिर्फ योजनाएं नहीं, ठोस ज़मीन पर उतरने वाला क्रियान्वयन होगा, जो हर गांव और खेत को पानी से जोड़ने का काम करेगा। वर्तमान में राज्य में कुल 28 जलछाजन परियोजनाएं चलाई जा रही हैं, जबकि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (जलछाजन विकास अवयव) के तहत 30 परियोजनाओं पर काम जारी है। लेकिन…
झारखंड में पहली बार बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। जिसमें चतरा के नए उपायुक्त कृति श्री को बनाया गया है। वहीं अजय नाथ झा बोकारो के नए डीसी (उपायुक्त) बनाए गए हैं। रामगढ़ का नया डीसी फैज अक अहमद मुमताज को बनाया गया है आदित्य रंजन को धनबाद जिले की कमान सौंपी गयी है। इनके अलावा अन्य आईएएस अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया गया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस बाबत सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। जिन 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें छह महिला आईएएस अधिकारी…
