Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
    Chatra News

    विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला खनिज फाउंडेशन सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में जिला प्रशासन समाज कल्याण शाखा चतरा के द्वारा उपायुक्त चतरा श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    जिसमें मुख्य रूप से माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर उपायुक्त चतरा के द्वारा बताया गया कि यह प्रकृति की वरदान है तथा यह जिले के सभी स्कूलों में भस्मक एवं एमएचएम लैब की व्यस्था होनी चाहिए ताकि बच्चियों का ड्रॉपआउट माहवारी के कारण ना हो। उन्होंने कार्यशाला में उपस्थित सभी प्रतिभागियों से अपील करते हुए कहा कि आज आप सभी अच्छे से प्रशिक्षण लेकर यहां से जाने के बाद जानकारी को आस पड़ोस के क्षेत्र में प्रचारित तथा लोगों को जागरूक करें। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा स्वागत भाषण में माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी गई। डॉक्टर सिंड्रेला बालमुचू के द्वारा माहवारी में उपयोग किए जाने वाले सामग्री,स्वच्छता एवं साफ सफाई के बारे जानकारी दी गई। जिला परिषद उपाध्यक्ष श्री ब्रिज किशोर तिवारी के द्वारा माहवारी स्वच्छता पर जागरूक करने का आह्वान किया गया। चतरा जिले में माध्यमिक बोर्ड,सीबीएसई बोर्ड की कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय की तीनों की टॉपर बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता फुटबॉल खिलाड़ी सुश्री पूनम खलखो को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो , टेबल टेनिस,स्केटिंग,फुटबॉल टीम,नृत्य टीम एवं कबड्डी टीम को प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो एवं किशोरी कीट देकर उपायुक्त ने सम्मानित किया। विश्व माहवारी स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त चतरा, निदेशक लेखा प्रशासन चतरा,सिविल सर्जन चतरा, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी चतरा, जिला खेल पदाधिकारी चतरा, जेएसएलपीएस के डीपीएम ,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी चतरा,जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी चतरा, एवं क्षेत्रीय प्रबंधक समर अभियान चतरा,उपस्थित हुए।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी,धान के बिचड़े की आधी अधूरी नहीं हो पाई पूरी

    July 10, 2026

    Chatra News : कान्हाचट्टी-पांडेमहुआ मार्ग पर खतरे की घंटी: गाहड़ी नदी ने सड़क निगल ली, गांवों की आवाजाही संकट में

    July 9, 2026

    Chatra News : अफीम मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    July 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : बारिश नहीं होने से किसानों में मायूसी,धान के बिचड़े की आधी अधूरी नहीं हो पाई पूरी July 10, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी-पांडेमहुआ मार्ग पर खतरे की घंटी: गाहड़ी नदी ने सड़क निगल ली, गांवों की आवाजाही संकट में July 9, 2026
    • Chatra News : अफीम मामले का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया July 9, 2026
    • Crime news : घर से निकलकर लौट न सकी बेटी: सिदकी गांव में कुएँ से मिली 19 वर्षीय शांति की मौत ने दौलत-रिश्तों पर सवाल खड़े किए” July 9, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज वन विभाग कर्मियों पर सशस्त्र हमले व वाहन छुड़ाने का मामला July 9, 2026
    • Crime news : जमीन विवाद में हत्या का नामजद एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल; अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी July 8, 2026
    • Chatra News : अवैध अफीम की खेती मामले में फरार आरोपी को भेजा गया जेल July 8, 2026
    • रांची एसएसपी के निर्देश पर डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम आयोजित । July 8, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, कार्यालय व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति का लिया जायजा July 8, 2026
    • Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा July 8, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.