Chatra : लावालौंग प्रखंड के फॉरेस्ट विश्रामगार (डाक बांग्ला) के समीप सोमवार को राजद प्रखंड अध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से पर्यवेक्षक दिलीप यादव,रेशमी यादव, और ब्रह्मदेव भोक्ता उपस्थित थे। जिसमे हेडू म पंचायत के लालू यादव सर्व सम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। बताया गया की लालू यादव कई वर्षों से राजद के एक सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करते आ रहे थे। यही वजह है कि लालू यादव को निर्विरोध सर्व सम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया।नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि पार्टी ने जिस…
Author: Sankalan News
लावालौंग/चतरा :प्रखण्ड क्षेत्र में शांति पूर्ण बक़रीद पर्व मनाने को लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी तथा थाना प्रभारी रुपेश कुमार ने थाना परिसर में एक अहम बैठक आयोजित किया। जिसमेंपर्व को शांति पूर्ण से मनाने को लेकर लोग अपनी अपनी सुभाव साझा करते हुए लोगों को सम्बोधित किया गया। बैठक में अंचल पदाधिकारी सुमित कुमार झा ने लोगों से रुबरु होते हुए था संबोधित करते हुए कहा कि पर्व को बाधित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्हें चिन्हित कर कारवाई किया जाएगा। आगे कहा कि प्रशासन अपना काम बखूबी करेगा। वहीं आगे कहा कि सोशल साइट पर अफवाह…
पलामू: स्टोन क्रशर, माइंस समेत कई परियोजनाओं से रंगदारी वसूलने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पलामू पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने बड़ी तादाद में हथियार एवं अन्य सामग्री को बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने क्षेत्र में नया आपराधिक गिरोह खड़ा किया था. यह गिरोह नक्सलियों के प्रभाव वाले इलाके में सक्रिय था ताकि रंगदारी आसानी से मिल सके. 28 मई को पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के जौरा माइंस रोड में अज्ञात अपराधियों ने दो हाईवा को जलाया…
चतरा : बीते 30 मई को शहर के दीभा मोहल्ला में कुंदा थाना क्षेत्र के भौरुडीह गांव का रहने वाला नीतीश कुमार नामक युवक को गोली लगने के मामले का खुलासा चतरा पुलिस ने कर दिया है। एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि नीतीश कुमार पर किसी ने गोली नहीं चलाई थी। बल्कि नीतीश का एक दोस्त बबलू उसके कमरे में एक कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा था। जिसे उसका रूम पार्टनर लावालौंग थाना क्षेत्र के पोटम गांव निवासी हेमंत कुमार यादव कट्टा को खोल लगा रहा था। इसी दौरान कट्टे से गोली चल गई। यह गोली नीतीश कुमार के…
चतरा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शहर के मारवाड़ी मोहल्ला स्थित राजद के नगर कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल चतरा नगर का सांगठनिक चुनाव सम्पन्न हो गया। आम सहमति के आधार पर निवर्तमान नगर अध्यक्ष पप्पू यादव को पुनः अध्यक्ष चुन लिया गया। पुनः निर्वाचित होने पर नगर अध्यक्ष पप्पू यादव का समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। हालांकि चुनाव के दौरान विरोध के स्वर भी उभरते नजर आए। चतरा नगर के पूर्व अध्यक्ष मो इरफान आलम उर्फ रिंकू खान ने चुनाव को पार्टी सिद्धांत से हटकर बताया। उन्होंने पार्टी में गुटबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावी…
चतरा. शहर के वादी-ए-इरफा हड़वनिया निवासी जफर अली के घर शुक्रवार की रात चोरी हो गयी. चोरों ने दरवाजा का ताला तोड़ कर घर में प्रवेश किया और बक्सा का ताला तोड़ कर 50 हजार नकद व सोने चांदी के गहने की चोरी कर फरार हो गये. जफर अली पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के पद पर जमशेदपुर में हैं. रात में ही घर का दरवाजा का ताला टूटा देख आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी फोन कर जफर अली को दी. जफर अली ने सदर पुलिस को घर में चोरी होने की जानकारी दी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और…
हंटरगंज /चतरा:- जैक बोर्ड की परीक्षा परिणाम में इस वर्ष बेटियों ने परचम लहराया है। झारखंड के चतरा जिले की बेटी स्नेहा कुमारी इंटर साइंस की परीक्षा में पूरे राज्य में आठवीं रैंक प्राप्त की वही जिले में अव्वल रहीं वही स्नेहा की सगी बहन नेहा ने भी पुरे स्टेट में 9वीं रैंक प्राप्त की वही जिले के दुसरी स्थान प्राप्त की है। काशीकेवाल निवासी जिला टापर स्नेहा कुमारी और नेहा रामनारायण प्लस टू उच्च विद्यालय हंटरगंज की छात्रा हैं। स्नेहा 500 में 469 अंक हासिल किया है वही छोटी बहन नेहा ने 500 में 468 अंक हासिल किया है…
चतरा । पुलिस अधीक्षक सुमीत अग्रवाल के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी बिपिन कुमार के नेतृत्व में शनिवार को चतरा शहर में दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर कई वाहन चालकों का चालान काटा गया और कुल ₹16,000 का जुर्माना वसूला गया। जांच अभियान के दौरान जिन बिंदुओं पर विशेष रूप से ध्यान दिया गया, उनमें शामिल थे: बिना हेलमेट वाहन चलाना , बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस , वाहन का पंजीकरण नहीं होना , बीमा दस्तावेजों की अनुपस्थिति , यातायात नियमों का उल्लंघन । थाना प्रभारी ने बताया…
लावालौंग /चतरा:प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पारामातु में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया।यह कथा का आयोजन संजय कुमार सुमन एवं उनके पिताजी के द्वारा अपने निवासी स्थान पारामातु गांव में किया गया है।कथा के पहले दिन 151 कन्याओं और महिलाओं ने कलश यात्रा में शामिल हुए। वही गाजे बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा में देवी देवताओं की जय घोष से पूरा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा।कलश यात्रा पारामातु से होते हुए फल्गु के उद्गम स्थल एवं पारामातु छठ घाट से विधिवत पूजा करके 151 कन्याओं ने कलश में जल भर कर कलश को स्थापित किया।वही…
रांची में ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई की जायेगी। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नशा कर वाहन चलानेवालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री कैलाश करमाली, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री अखिलेश कुमार एवं सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। ड्रंक एंड ड्राइव मामलों में जीरो टॉलरेंस उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने नशा कर वाहन चलानेवालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए जीरो टॉलरेंस के…
