लावालोंग :जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा सचिव के निर्देशन में सोमवार को प्रखण्ड कार्यालय के समीप वरिष्ठ नागरिकों हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।शिविर में प्रतिभागियों को वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम 2007, निःशुल्क कानूनी सहायता,हेल्पलाइन सेवाओं तथा विभिन्न सरकारी लाभकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।अधिकार मित्र जनेश कुमार यादव,अभिषेक कुमार ठाकुर, रविकांत कुमार,काजल कुमारी एवं राखी कुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज का महत्वपूर्ण एवं सम्मानित वर्ग हैं,जिनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानून में विशेष प्रावधान उपलब्ध हैं।उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को उनके…
Author: Sankalan News
Chatra : लावालोंग बिरहोर कॉलोनी में स्थित शनिवार की शाम उस समय हड़कंप मच गया जब खाना बनाने के दौरान विलुप्तप्राय आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय से संबंध रखने वाली मालती देवी को अचानक लकवा का अटैक आ गया। घटना शाम करीब छह बजे की है।मालती देवी के पति सह पूर्व वार्ड सदस्य महाबीर बिरहोर की पत्नी शनिवार को भोजन बनाने के दौरान वह अचानक गिर पड़ीं और उसका आधा शरीर सुन्न हो गया।हालांकि इस घटना की जानकारी आस पास के किसी व्यक्ति को नहीं हुई थी और वह दो दिनों तक बीमार पड़ी रही। यह जानकारी सोमवार को राम मंदिर…
Chatra : लावालोंग प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सिविल सर्जन, उपायुक्त एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ विपीन कुमार भारती ने फीता काटकर किया। मौके पर वरिष्ठ नेता सरयू यादव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। बीडीओ ने बताया कि झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिलेभर में रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया था। जिसके आलोक में लावालौंग में भी शिविर लगाया गया। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने की अपील की। इसके बावजूद क्षेत्र के लोगों…
कान्हाचट्टी (चतरा)। राजपुर थाना क्षेत्र के तुलबुल गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 35 वर्षीय संतोष भुइन्या गंभीर रूप से घायल हो गया। संतोष, जो भुनेश्वर भुईन्या का पुत्र है, खेत में धान का बोझा बांधने गया था। इसी दौरान वह 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गया।घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत संतोष को करंट की चपेट से छुड़ाया, लेकिन उसके दोनों पैर बुरी तरह से झुलस गए। बताया जाता है कि बिजली का करंट इतना तेज था कि घायल के पैर की हड्डी तक दिखाई देने लगी।ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए…
चतरा जिले के टंडवा प्रखंड क्षेत्र के बहेरा पंचायत के खंधार गांव निवासी शहीद माइकल मिंज के परिजन बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं. शहीद के परिजनों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े किए हैं. उनकी बहू पुष्पा इक्का ने बताया कि माइकल मिंज 1971 भारत-पाक के युद्ध में शहीद हो गए थे. भारत सरकार द्वारा परिवार को 16 दिसंबर 1999 को सर्वोच्च बलिदान सम्मान से पुरस्कृत किया गया था. उन्होंने बताया कि शहीद माइकल मिंज की शहादत के बाद आज तक उनके परिवार वालों को सरकारी सुविधाओं से दूर रखा गया है. उनके पास न ही कोई सरकारी…
Chatra : लावालोंग प्रखंड के कोलकोले पंचायत के पंचायत सचिवालय में शनिवार को एक महत्वपूर्ण पहल तथा सराहनीय कार्य तहत नई लाइब्रेरी ( महात्मा गाँधी पुस्तकालय) का उद्घाटन किया गया।समारोह का शुभारंभ कोलकोले पंचायत के मुखिया राजेश साहू तथा पंचायत सचिव विनय कुमार चौधरी के संयुक्त रूप से तथा कुशल नेतृत्व में फीता काटकर किया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में पंचायत स्तर पर उठाए जा रहे इस कदम की सराहना की।उद्घाटन कार्यक्रम में उपमुखिया नौशाद आलम, पीएसएस अर्जुन यादव,रंजीत साहु समेत कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद थे।सभी ने मिलकर पुस्तकालय की उपयोगिता और इससे होने…
Chatra : लावालोंग प्रखंड क्षेत्र के कोलकोले पंचायत सचिवालय में शनिवार को महान जननायक एवं स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कोलकोले पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साहू द्वारा दीप प्रज्वलित कर और बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मुखिया राजेश साहू ने अपने संबोधन में कहा कि बिरसा मुंडा सिर्फ एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं,बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के प्रतीक थे।उनकी जीवन यात्रा से देश के हर नागरिक को प्रेरणा मिलती है।उन्होंने युवाओं से बिरसा मुंडा के जीवन आदर्शों को अपनाने की अपील की।…
झारखंड राज्य की स्थापना के 25वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में चतरा जिले में 11 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला का शानदार समापन शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में हुआ। हजारों की उपस्थिति में संपन्न इस समारोह में जनभागीदारी, उत्साह और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने इसे जिले के इतिहास का यादगार आयोजन बना दिया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह, चतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनार्दन पासवान, झारखंड राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, उपायुक्त कीर्तिश्री…
Chatra : लावालोंग प्रखंड के युवा नेता सह समाजसेवी गौतम रविदास लावालौंग प्रखंड अंतर्गत लावालौंग पंचायत के ग्राम मदनडीह (पतरातु) स्थित दिवंगत श्री तुलसी दास जी की धर्मपत्नी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में उनके निवास स्थान पहुंचे। तथा उन्होंने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।इस अवसर पर मन्धनिया पंचायत के मुखिया पति सह मुखिया प्रतिनिधि भोला राम, नीरज कुमार चंद्रवंशी, अक्षय कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप राम, सहेंद्र राम, निर्मल राम, एवं कमाली राम उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से रूबरू होते हुए रविदास जी ने कहा की ईश्वर दिवंगत आत्मा…
Chatra : लावालोंग प्रखंड में स्थित आवासीय अनुसूचित जनजातीय उच्च विद्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू दिवस। पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अवधेश कुमार एवं शिक्षकों द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल दिवस हर वर्ष बच्चों के सम्मान, अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता बताने को लेकर मनाया जाता है। पूरे भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है।चुकी यह स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। उन्हें…
