Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा में व्यवस्थाओं का दंश झेल रही शहिद के परिवार, सरकारी वादों की कब्र में दफन सम्मान!
    Chatra News

    चतरा में व्यवस्थाओं का दंश झेल रही शहिद के परिवार, सरकारी वादों की कब्र में दफन सम्मान!

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले के टंडवा प्रखंड क्षेत्र के बहेरा पंचायत के खंधार गांव निवासी शहीद माइकल मिंज के परिजन बदहाली की जिंदगी जी रहे हैं. शहीद के परिजनों ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर कई सवाल खड़े किए हैं. उनकी बहू पुष्पा इक्का ने बताया कि माइकल मिंज 1971 भारत-पाक के युद्ध में शहीद हो गए थे. भारत सरकार द्वारा परिवार को 16 दिसंबर 1999 को सर्वोच्च बलिदान सम्मान से पुरस्कृत किया गया था. उन्होंने बताया कि शहीद माइकल मिंज की शहादत के बाद आज तक उनके परिवार वालों को सरकारी सुविधाओं से दूर रखा गया है. उनके पास न ही कोई सरकारी नौकरी है और न ही सरकार द्वारा दी जाने वाली जमीन मिल पाई है. पुष्पा एक्का ने बताया कि सभी विभागीय पदाधिकारियों के पास अपनी फरियाद सुनाई, लेकिन कोई उस पर सुध नहीं लिया. 2017 में शहीद माइकल के पुत्र अजय मिंज की दबंगों द्वारा हत्या कर दी गई थी, लेकिन आज तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुष्पा एक्का का कहना है कि कई जगहों पर तो उन्हें सरकारी ऑफिस में घुसने भी नहीं दिया गया. वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय के आदेश को भी अनदेखी किया जा रहा है. परिजन बताते हैं कि 1971 में परमवीर अल्बर्ट एक्का को बचाने के दौरान शहीद हुए स्व. मिंज की पत्नी को तत्कालीन बिहार सरकार ने पटना के लोहिया नगर, कंकड़बाग में एक फ्लैट दिया था. उनके गांव चतरा के टंडवा स्थित बहेरा पंचायत में भी पांच एकड़ जमीन दी गई थी. लेकिन आज स्थिति यह है कि फ्लैट पर किसी दबंग का कब्जा है और बहेरा पंचायत की जमीन आज तक नहीं मिल पाई. शहीद की पत्नी अलबीना तिर्की को पेंशन मिलता था, जो उनकी मौत के बाद बंद हो गया. अब परिजनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उम्मीद जगी है. उनका कहना है कि वे उनसे गुहार लगाएंगे.समाजसेवी अमरदीप ने चतरा के डीसी से मिलकर उन्हें इस मामले की जानकारी दी है. समाजसेवी अमरदीप ने राष्ट्रपति के कार्यालय में याचिका दायर करने का भरोसा दिलाया है. अनामिका कुमारी कहती हैं कि सरकार द्वारा परिवार को जो सुविधा मिलना चाहिए वो अबतक नहीं मिली है. दादा के शहीद होने के बाद सिर्फ सरकार द्वारा पटना में घर मिला था लेकिन दबंगों द्वारा उस पर भी कब्जा किया हुआ है. वहीं, माइकल मिंज के पोते सुमित मिंज कहते हैं कि दादा के शहीद हुए 54 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अबतक सरकारी सुविधा का कोई लाभ नहीं मिला है. मानवाधिकार आयोग के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमलता ने कहा कि माइकल मिंज भारत-पाकिस्तान के युद्ध में शहीद हो गए थे, लेकिन 54 वर्षों के बाद भी शहीद का परिवार तंगी और गरीबी में जी रहा है. आज शहीद के परिवारों के पास खाने के लिए अनाज तक नहीं है. आज भी उनके परिजन मिट्टी के मकान में रह रहे हैं. आवास योजना का लाभ तक नहीं मिल पाया है. उन्होंने कहा कि शहीद माइकल मिंज के पुत्र अजय मिंज सरकारी नौकरी को लेकर सरकारी व्यवस्थाओं से लड़ते रहे, लेकिन उनकी भी मौत हो गई. उन्होंने सरकार से शहीद माइकल मिंज के परिवारों को सरकारी सुविधा देने की मांग की है. वहीं, पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन जिला अध्यक्ष मोहन कुमार साहा ने कहा कि माइकल मिंज के परिवार को सारी सुविधा अब तक नहीं मिल पाई है. यह काफी दुख की बात है. संगठन के द्वारा एक जांच कमेटी बैठाई जाएगी और मामले की जांच कराई जाएगी. यदि उन्हें सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं तो उन्हें सरकारी सुविधाएं दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : उपायुक्त ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, कार्यालय व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति का लिया जायजा

    July 8, 2026

    Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा

    July 8, 2026

    Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

    July 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : उपायुक्त ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, कार्यालय व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति का लिया जायजा July 8, 2026
    • Chatra News : सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में लावालौंग व कल्याणपुर की टीमों का रहा दबदबा July 8, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में जमीन विवाद ने लिया खूनी मोड़,युवक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप July 7, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम। July 7, 2026
    • Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित July 6, 2026
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.