Author: Sankalan News

चतरा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज चतरा पहुंचे तो हेलीपैड पर ही जोरदार स्वागत हुआ। गार्ड ऑफ ऑनर के बीच चतरा सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, झामुमो के वरिष्ठ नेता मनोज चंद्रा और जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञासेन समेत सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।हेलीपैड से सीधे होटल सेलिब्रेशन इन पहुंचे सीएम ने विधायक जनार्दन पासवान के बेटे कुमार विवेक रंजन के विवाह समारोह में शिरकत की। नवविवाहित दंपति को सुख-समृद्धि भरा दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया और दोनों परिवारों को बधाई दी। होटल में उत्साह का खूबसूरत माहौल रहा, जहां सुरक्षा…

Read More

Chatra : लावालौंग आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसआई वाजीद अली ने किया। बैठक में उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है। इसे शांति एवं सद्भाव के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जबरन रंग लगाने, अश्लील गाने बजाने, डीजे पर भड़काऊ गीत चलाने तथा शराब के नशे में हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से गश्ती दल सक्रिय रहेगा…

Read More

Chatara : लावालौंग प्रखण्ड के पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल लावालौंग में इग्नू के माध्यम से उच्च शिक्षा के अवसरों को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन चतरा कॉलेज, चतरा के प्रिंसिपल मुकेश कुमार झा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 और 12 के लगभग 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल मुकेश कुमार झा ने कहा कि जो विद्यार्थी नियमित कक्षाएं नहीं कर सकते हैं या जिनका नामांकन रेगुलर कोर्स में नहीं हो पाया है, वे इग्नू में प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। उन्होंने बताया…

Read More

Chatra : नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 के तहत अध्यक्ष पद एवं नगर परिषद क्षेत्र के 22 वार्डों के वार्ड पार्षद पद के लिए हुए मतदान की मतगणना आज शुक्रवार को चतरा कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई मतगणना की प्रक्रिया सभी चरणों की गणना पूर्ण होने के बाद समाप्त हुई और परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। घोषित परिणामों के अनुसार नगर परिषद, चतरा के अध्यक्ष पद पर अताउर रहमान 1492 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। वार्ड पार्षद पद के लिए…

Read More

चतरा में बाल विवाह को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सिमरिया प्रखंड अंतर्गत सेरनदाग पंचायत में 18 फरवरी को एक नाबालिग बालिका का लगन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को विवाह संपन्न कराने की तैयारी थी। मामले की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने तत्काल पंचायत सचिव को स्थानीय थाना के सहयोग से बालिका की उम्र सत्यापन कराने का निर्देश दिया। जांच में बालिका की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत लगन कार्यक्रम रुकवा दिया। घटना के बाद 25 फरवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव…

Read More

रांची : पूंदाग ओपी के भागलपुर लवातू टोला में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कृष्ण कुमार महतो नाम का शख्स अपने घर पर ब्राउन शुगर की खरीद-फरोख्त कर रहा है। इस टिप की पोल खोलने SSP रांची के आदेश पर DSP हटिया प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छापामार टीम ने महतो के घर पर धावा बोल दिया।सर्च के दौरान महतो के पास से 253 पुड़ियों में कुल 27.24 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। उसके पास मोटोरोला का हल्का नीला स्मार्टफोन, 4600 रुपये नकद और डिजिटल वजन मशीन भी जब्त की गई। शाम की गश्त के दौरान पु०अ०नि० बुलेट…

Read More

Chatra : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के अंतर्गत 27 फरवरी को प्रस्तावित मतगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा आज चतरा कॉलेज परिसर स्थित मतगणना केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतगणना कक्षों की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अभ्यर्थियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था सहित सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से…

Read More

चतरा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से “बाल विवाह मुक्ति रथ” को उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करेगा। बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार के निर्देशानुसार, उपायुक्त चतरा के मार्गदर्शन में जिला समाज कल्याण शाखा एवं लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समेकित बिरसा ग्राम योजना अंतर्गत बिरसा कृषक पाठशाला की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित बिरसा कृषक पाठशालाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार ने जानकारी दी कि जिले के चतरा, हंटरगंज एवं इटखोरी प्रखंडों में कुल तीन बिरसा कृषक पाठशालाएं संचालित हैं। संबंधित कार्यकारी एजेंसियों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने प्रखंडों में चल रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति…

Read More

Chatra : नगर परिषद आम निर्वाचन के अंतर्गत मतदान समाप्ति के उपरांत सभी मतदान दलों द्वारा निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के अनुरूप मतपेटिकाओं को विधिवत सीलबंद कर अन्य निर्वाचन अभिलेखों एवं सामग्री के साथ प्राप्ति केंद्र सह वज्रगृह, चतरा कॉलेज, चतरा में जमा किया गया। निर्वाचन दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मतदान दल से मतपेटिकाओं की प्राप्ति के समय सीलों की विधिवत जांच, प्रपत्रों का मिलान एवं अभिलेखों का सत्यापन किया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत मतपेटिकाओं को सुरक्षित रूप से वज्रगृह में अभिरक्षित किया गया। पूरी प्रक्रिया देर रात तक शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती रही। वज्रगृह…

Read More