Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News:इग्नू के माध्यम से पढ़ाई जारी रखने पर कार्यशाला आयोजित
    Chatra News

    Chatra News:इग्नू के माध्यम से पढ़ाई जारी रखने पर कार्यशाला आयोजित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatara : लावालौंग प्रखण्ड के पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल लावालौंग में इग्नू के माध्यम से उच्च शिक्षा के अवसरों को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन चतरा कॉलेज, चतरा के प्रिंसिपल मुकेश कुमार झा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 11 और 12 के लगभग 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल मुकेश कुमार झा ने कहा कि जो विद्यार्थी नियमित कक्षाएं नहीं कर सकते हैं या जिनका नामांकन रेगुलर कोर्स में नहीं हो पाया है, वे इग्नू में प्रवेश लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि इग्नू दो प्रकार के कोर्स ऑफर करता है। सर्टिफिकेट कोर्स और डिप्लोमा कोर्स जिनके माध्यम से विद्यार्थी अपने भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं।
    चतरा कॉलेज, चतरा के पोस्ट ग्रेजुएट कोऑर्डिनेटर ज्योति कुमार ने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उन्हें नामांकन से लेकर परीक्षा तक हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि इग्नू के माध्यम से शिक्षा प्राप्त कर छात्र-छात्राएं रोजगार और उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर हासिल कर सकते हैं। कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल लावालौंग के प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार पासवान ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में पढ़ाई नहीं छोड़नी चाहिए। शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और इग्नू जैसे संस्थान विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं। बैठक में विशेष रूप से दिलीप प्रधान, अजय कुमार यादव, अरविंद कुमार तथा रंजीत कुमार उपस्थित थे। अंत में उपस्थित विद्यार्थियों ने इग्नू में नामांकन को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम

    July 2, 2026

    Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे

    July 1, 2026

    Chatra News : धरना के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता की बिगड़ी तबीयत,सदर अस्पताल के आईसीयू में किया गया भर्ती

    July 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : ओझा गुनी के चक्कर में हुई आठ वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम July 2, 2026
    • Chatra News : आरबी हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में धूमधाम से मनाया गया नेशनल डॉक्टर डे July 1, 2026
    • Chatra News : धरना के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता की बिगड़ी तबीयत,सदर अस्पताल के आईसीयू में किया गया भर्ती July 1, 2026
    • Chatra News : भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश मार्च: कालीचरण यादव की गिरफ्तारी पर शहर में हंगामा July 1, 2026
    • Chatra News : लमटा स्वास्थ्य केंद्र के समीप मांस पकाने और शराबखोरी से लोग परेशान July 1, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय अंबेडकर सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित June 30, 2026
    • Chatra News : अमरुद के पेड़ से दतवन तोड़ते समय करंट ने छीना जीवन; घर में सन्नाटा छा गया June 30, 2026
    • Chatra News : उत्क्रमित मध्य विद्यालय डोंडा गढ़ा बूथ संख्या 414 में SIR को लेकर महत्वपूर्ण बैठक June 30, 2026
    • Chatra News : लावालौंग के लमटा में प्रिमियम लिग का शुभारंभ,जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति में हुई आगाज।प्रथम दिन बारिश से बाधित हुआ मैच June 30, 2026
    • Chatra News : शहर से सटे हेरु डैम में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस June 30, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.