Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : चतरा में 27 फरवरी की मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क,उपायुक्त ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण, पारदर्शिता व सुरक्षा पर विशेष बल
    Chatra News

    Chatra News : चतरा में 27 फरवरी की मतगणना को लेकर प्रशासन सतर्क,उपायुक्त ने किया मतगणना केंद्र का निरीक्षण, पारदर्शिता व सुरक्षा पर विशेष बल

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के अंतर्गत 27 फरवरी को प्रस्तावित मतगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा आज चतरा कॉलेज परिसर स्थित मतगणना केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतगणना कक्षों की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अभ्यर्थियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था सहित सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि मतगणना परिसर में अनावश्यक अथवा अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों को ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु अतिरिक्त बैरिकेडिंग एवं पर्याप्त सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं कर्मियों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा मतगणना प्रक्रिया को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया।निरीक्षण के अवसर पर सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, अंचल अधिकारी चतरा अनिल कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त

    May 3, 2026

    Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार

    May 3, 2026

    Chatra News : कांग्रेस का अंतिम सांस? गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का दिल, आलाकमान चुप!

    May 3, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पत्रकारों का बड़ा आयोजन: सदस्यता अभियान में उमड़ी भीड़, नई टीम बनी May 3, 2026
    • Chatra News : नशे के सौदागर का नए हथगंडे,शादी का पोस्टर लगाकर कर रहे हैं, डोडा तस्करी, ढाई क्विंटल माल के साथ बोलेरो जब्त May 3, 2026
    • Chatra News : पुलिस की दोहरी बड़ी कार्रवाई: अवैध लकड़ी और 282 किलो डोडा जब्त, एक गिरफ्तार, चालक फरार May 3, 2026
    • Hazaribagh News : दिनदहाड़े बैंक लूट का हजारीबाग पुलिस ने किया खुलासा अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत 3 शातिर अपराधियों को धर दबोचा, करोड़ों का सोना-नकदी बरामद! May 3, 2026
    • Chatra News : कांग्रेस का अंतिम सांस? गैर-कांग्रेसी अध्यक्ष ने तोड़ा कार्यकर्ताओं का दिल, आलाकमान चुप! May 3, 2026
    • रोज की मौतों का दर्द मिटाया: सांसद के हाथों चतरा को मिलीं उम्मीद की दो एम्बुलेंसें! May 3, 2026
    • Chatra News : आजसू प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की शिष्टाचार भेंट,जन समस्याओं को रखा प्रमुखता से May 2, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न, प्रगति में तेजी लाने के निर्देश May 2, 2026
    • Chatra News : पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत राजपुर पंचायत में ग्राम सभा शिविर आयोजित। May 2, 2026
    • Chatra News : कुंदा प्रखंड में उपायुक्त का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था पर नाराजगी, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश May 2, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.