Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित: अताउर रहमान 1492 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित
    News

    Chatra News : नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित: अताउर रहमान 1492 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 के तहत अध्यक्ष पद एवं नगर परिषद क्षेत्र के 22 वार्डों के वार्ड पार्षद पद के लिए हुए मतदान की मतगणना आज शुक्रवार को चतरा कॉलेज परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित समय पर प्रारंभ हुई मतगणना की प्रक्रिया सभी चरणों की गणना पूर्ण होने के बाद समाप्त हुई और परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। घोषित परिणामों के अनुसार नगर परिषद, चतरा के अध्यक्ष पद पर अताउर रहमान 1492 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। वार्ड पार्षद पद के लिए घोषित परिणाम इस प्रकार हैं—वार्ड संख्या 01 से राकेश कुमार, 02 से ऋतिका कुमारी, 03 से मोहम्मद नेहाल, 04 से पार्वती देवी, 05 से रिंकू देवी, 06 से दीपक कुमार वर्मा, 07 से पूनम कुमारी, 08 से सरिता देवी, 09 से प्रमिला देवी, 10 से बबीता देवी, 11 से वेदवती जयसवाल (निर्विरोध), 12 से आबिद हुसैन, 13 से माया देवी (निर्विरोध), 14 से अफसाना खातून, 15 से उजाला प्रवीण, 16 से सुशील कुमार, 17 से सुमिता मणि दास, 18 से प्रेमचंद साहू, 19 से अजहर हकीम, 20 से मोहम्मद नेसार, 21 से विनोद राम तथा 22 से नितेश कुमार निर्वाचित घोषित किए गए।मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशियों एवं उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया गया। सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्था की गई थी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न कराने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया। सभी विजयी प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026

    Chatra News : चतरा नगर परिषद में अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण, उपाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद साव निर्वाचित

    March 16, 2026

    Chatra News : पीएम आवास योजना के कर्मी भड़के: मानदेय न बढ़ा तो 17 से हड़ताल, 7 अप्रैल से अनिश्चितकाला धरना!

    March 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार May 7, 2026
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री ने प्रतिभाशाली बाल तैराक इशांक सिंह को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए उन्हें 5 लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मानित। May 7, 2026
    • Chatra News : परीक्षाओं में उत्कृष्टता प्रदर्शन, पीएम. श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय लावालौंग ने रचा इतिहास May 7, 2026
    • Chatra News : नशे की लत तोड़ो, स्वस्थ भारत बनाओ: चतरा कॉलेज में एसएसबी का जोरदार जागरूकता अभियान! May 7, 2026
    • Chatra News : दिव्यांग शिक्षक अजय राणा बने मिसाल, संघर्ष और सेवा की कहानी ने जीता दिल May 7, 2026
    • Chatra News : बिजली विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र यादव नगर May 7, 2026
    • Chatra News : महंगाई के विरोध में चतरा झामुमो का धरना-प्रदर्शन,केंद्र सरकार के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी May 7, 2026
    • Chatra News : पारिवारिक विवाद में भाई ने की भाई की हत्या , भाई, भौजाई व एक अन्य हिरासत में May 7, 2026
    • Chatra News : 27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार : गिद्धौर पुलिस की सशक्त छापेमारी, 3 बाइक व 6 मोबाइल जब्त May 7, 2026
    • Chatra News : चतरा में दो अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत May 6, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.