चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत उटा मोड़ स्थित लक्ष्णपुर सड़क के किनारे सोमवार की रात एक 45 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भूपेंद्र कुमार यादव पिता स्व. बालदेव यादव के रूप में हुई है। मृतक के भतीजे टिंकू यादव ने बताया कि भूपेंद्र शराब का सेवन करते थे। कल शाम वह नशे की हालत में सड़क किनारे पड़े थे, जिसे उठाकर टिंकू ने किनारे सुला दिया था। हालांकि, आधे घंटे बाद उन्हें चाचा की हत्या की सूचना मिली। टिंकू यादव ने आरोप लगाया कि उनके चाचा के सिर को…
Author: Sankalan News
चतरा – पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देशानुसार महिला थाना प्रभारी ने राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय, चतरा में छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, लैंगिक अपराधों की रोकथाम और सामाजिक जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गई।थाना प्रभारी ने छात्राओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न और सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में बताया तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करने की सलाह दी। उन्होंने छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों को पालन करने और सतर्कता से वाहन चालान के महत्व पर भी प्रकाश डाला।इसके साथ ही बढ़ते…
Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा द्वारा उनके वक्तव्यों को गलत संदर्भ में प्रस्तुत किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा बेबुनियाद आरोपों और झूठी व्याख्याओं के सहारे राजनीति करना चाहती है, लेकिन झारखंड की जनता सब जानती है और सच के साथ खड़ी है। मैंने फर्जी BLO पर बात की थी, भाजपा उसे तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है मंत्री ने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल इतना कहा था कि कुछ फर्जी लोग नकली BLO बनकर ग्रामीणों को डराने, धमकाने और पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने बताया…
चतरा/जिले के हंटरगंज प्रखंड के वशिष्ठ नगर,जोरी थाना क्षेत्र के सलैया पंचायत के करमाली गांव के बंद पड़े माइंस के गहरे पानी में डूबने से आनंद यादव(19 वर्ष) नामक युवक की मौत हो गई। मृतक को काफी मशक्कत के बाद लगभग 7 घंटे बाद स्थानीय तैराकों की मदद से देर शाम पानी से बाहर निकाला गया। मृतक युवक सदर थाना क्षेत्र के लेम पंचायत के कन्नौदी गांव का निवासी था। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक करमाली गांव में स्थित एमएसयू इंटरप्राइजेज के पत्थर माइंस पर मजदूर के रूप में कार्यरत था। परिजन रंजीत यादव ने माइंस संचालक एमएसयू…
Chatra : उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने आज टंडवा प्रखण्ड क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टंडवा और कुपोषण उपचार केंद्र टंडवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की स्वच्छता, मरीजों को उपलब्ध उपचार सुविधा, दवाओं की स्थिति, पोषण उपचार से जुड़े प्रबंध तथा सभी चिकित्साकर्मियों की उपस्थिति का विस्तृत आकलन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएँ जनता का मूल अधिकार हैं और इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। निरीक्षण के क्रम में सिविल सर्जन डॉक्टर जगदीश प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी टंडवा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी नीतू सिंह, जिला शिक्षा…
चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के हिरिंग असनाडाहा से एक युवक संजू भारती (30 वर्ष) संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है। जानकारी के मुताबिक वह शनिवार सुबह करीब 10 बजे बैंक से पैसा निकासी करने डुमरी पंजाब नेशनल बैंक ऑफ इंडिया गया हुआ था। लेकिन देर शाम तक भी नहीं पहुंचा। परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। इसके बाद इस मामले में उनके भाई संजय भारती ने उसकी गुमशुदगी की मामला हंटरगंज थाना में दर्ज कराया है। हंटरगंज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। संजय ने थाने में…
इटखोरी (चतरा) : जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतीज गांव में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सनकी पिता दुलार प्रजापति ने आपसी विवाद के चलते अपने इकलौते पुत्र राजिंद्र प्रजापति को पेट में चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चाकू मारने की घटना के बाद परिजनों ने घायल राजिंद्र को आनन-फानन में हजारीबाग के आरोग्यं अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिता-पुत्र के आपसी विवाद को लेकर यह वारदात हुई है। पुलिस पूरे…
Chatra : लावालौंग प्रखंड के पोटम गांव में रहने वाले दो अनाथ बालक—12 वर्षीय सर्वेश कुमार और 7 वर्षीय रईस कुमार—कठिन परिस्थितियों में झोपड़ी बनाकर जीवन यापन कर रहे हैं। जिस उम्र में बच्चे खेलने-कूदने की उम्र में होते हैं, उस उम्र में ये दोनों मासूम भाई जीवन की जद्दोजहद से जूझ रहे हैं।इन बच्चों की खबर प्रसारित होने के बाद प्रशासन और समाजसेवियों द्वारा लगातार सहयोग का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रविवार को लावालौंग प्रखंड के पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी एवं युवा समाजसेवी गौतम रविदास पोटम गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों भाइयों से मुलाकात कर उनकी स्थिति…
“चतरा जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर मौत का कारण बन गया है। पराडीह इलाके में एक अज्ञात अपाचे बाइक ने स्थानीय निवासी विनोद यादव को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि विनोद यादव सड़क किनारे नाली में जा गिरे।ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई गई। डॉक्टरों ने उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज और फिर रिम्स रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा–रांची मुख्य सड़क को घंटों तक जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार और अंचल अधिकारी…
लावालोंग/चतरा : शनिवार को सिलदाग़ पंचायत में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विपिन कुमार भारती पंचायत मुखिया तथा रोजगार सेवक विजय कुमार चौबे, पंचायत समिति सदस्य रीना देवी ने ग्रामीण बुजुर्गो के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में सुबह से ही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने आए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां अधिकारियों की देखरेख में सभी आवेदनों का त्वरित एवं पारदर्शी रूप से निष्पादन किया गया।शिविर के दौरान अबूआ आवास , आयुष्मान भारत कार्ड , जाति…
