Author: Sankalan News

Chatra : लावालॉंग प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुरूवार को कटिया पंचायत के (माली फूटबोल मैदान ) में झारखंड सरकार द्वारा संचालित अति महत्वाकांक्षी योजना आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मेगा शिविर का आयोजन किया गया.शिविर का उद्घाटन बीडीओ सह सीओ विपिन कुमार भारती,बीपीओ राजेश कुमार पासवान, मुखिया मिसी देवी पंचायत समिति सदस्य रीना देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. शिविर में मनरेगा, विद्युत विभाग,खाद्य आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग, श्रम नियोजन विभाग, मत्स्य विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि एवं पशुपालन विभाग, अबुआ आवास, बाल विकास विभाग,मनरेगा, मईया योजना,स्वास्थ्य विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता,आधार कार्ड, आयुषमान कार्ड,विभाग समेत…

Read More

चतरा जिले में बेलगाम कोयला वाहनों का कहर जारी है। चतरा-सिमरिया मुख्य पथ पर हपुआ गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्य हाइवा की चपेट में आ गए। इस दर्दनाक घटना में रामगढ़ जिले की रिया कुमारी (जो शादी समारोह के बाद बहू-भात में शामिल होने जा रही थीं) की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, परिवार हजारीबाग के केरेडारी से इटखोरी जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रहे (चतरा से टंडवा जा रहे) एक तेज रफ्तार हाइवा ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर…

Read More

चतरा जिला समाज कल्याण शाखा, चतरा द्वारा विकास भवन सभागार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं बाल विवाह रोक-थाम पर जागरूकता एवं क्षमतावर्धन हेतु जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपविकास आयुक्त चतरा, निदेशक DRDA चतरा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग चतरा, तथा जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी चतरा उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक…

Read More

रांची। JSCA की ओर से जारी प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि 30 नवंबर 2025 को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के पहले वनडे मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं। JSCA ने स्पष्ट किया है कि कल से टिकट काउंटर नहीं खुलेंगे, क्योंकि एक भी टिकट उपलब्ध नहीं है। एसोसिएशन के अनुसार, झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह और भारी भीड़ ने कुछ ही समय में सारे टिकट खरीद लिए। इससे दर्शकों की इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को देखने की eagerness साफ झलकती है। JSCA ने फैन्स के उत्साह के…

Read More

चतरा : लावालोंग प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को संविधान दिवस का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा द्वारा किया गया।यह कार्यक्रम झालसा रांची के निर्देशन,प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार के नेतृत्व में उत्क्रमित मिडिल स्कूल रतनाग में संपन्न हुआ।इस अवसर पर अधिकार मित्र सह पीएलवी जनेश कुमार यादव,अभिषेक कुमार ठाकुर और रविकांत कुमार ने छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया और उन्हें संविधान की मूल भावनाओं को आत्मसात करने की शपथ दिलाई।पीएलवी सदस्यों ने संविधान द्वारा प्रदत्त मूल अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कहा कि संविधान नागरिकों…

Read More

रांची: आज संविधान दिवस के मौके पर झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने एकता और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने संविधान दिवस के मौके पर कहा कि भारतीय संविधान हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा का आधार है। चाहे वह अल्पसंख्यक हो, आदिवासी हो, दलित हो, पिछड़ा वर्ग हो, महिलाएं हों या दूसरे वर्ग हों। सभी के लिए समान न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि संविधान के आर्टिकल 29 और 30 अल्पसंख्यकों को खास सुरक्षा देते हैं। संविधान सभी को धार्मिक स्वतंत्रता, संस्कृति…

Read More

लावालोंग /चतरा : भाजपा के वरिष्ठ नेता सह किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुमन कुमार सिंह के पिता से मिलने चतरा लोकसभा सांसद कालीकरण सिंह पहुँचे।मौके पर उनके साथ संजय कुमार सिंह भी उपस्थित थे।उक्त विषय की जानकारी देते हुए सुमन कुमार सिंह ने बताया कि रांची में इलाजरत मेरे पिताजी सर्जरी के बाद कुछ स्वस्थ होने पर पैतृक गांव जाने की इच्छा व्यक्त की थी।इसके बाद उन्हें गांव के कच्चे मकान में शिफ्ट करवाया गया था।जहाँ सूचना पाकर सांसद ने पहुँचकर कुशलक्षेम जाना।सांसद ने कहा कि मुझे ज्ञात है की सुमन कुमार सिंह के पिता मनोज सिंह जी…

Read More

चतरा : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला योजना अनावद्ध निधि मद अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित क्रियान्वयन एजेंसियो के कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चतरा, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चतरा, भवन प्रमंडल चतरा, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा, एनआईईपी चतरा, जिला अभियंता जिला परिषद, जिला नियोजन पदाधिकारी एवं जिला योजना पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सभी चालू योजनाओं को निर्धारित…

Read More

Chatra : जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना के मद्देनजर चतरा पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज चतरा पुलिस ने नगर पर्षद क्षेत्र में बिना हेलमेट चलने वाले लोगों के बीच हेलमेट का वितरण किया। साथ ही यातायात नियमों से संबंधित बुक लेट भी बांटा गया है। साथ ही जागरूकता अभियान के तहत सुरक्षा के साथ सड़क पर चलने की सलाह दी गई। पत्रकारों से बात करते हुए चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया कि हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ी है। लोग यातायात के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।इसको लेकर चतरा पुलिस…

Read More

Chatra : संविधान दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय परिसर में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त कीर्तिश्री ने की, जबकि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्र के सर्वोच्च ग्रंथ भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी कर्मियों एवं पदाधिकारियों ने उद्देशिका को सामूहिक रूप से दोहराया और संविधान में निहित आदर्शों—न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुत्व—के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि संविधान न केवल शासन का आधार है, बल्कि नागरिकों के अधिकारों,…

Read More