Author: Sankalan News

चतरा जिला के कुंडा थाना क्षेत्र की गेन्दरा गांव की उस काली रात का दर्द अभी ताजा है, जब 28 दिसंबर को आधी रात माओवादी नक्सलियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। SPO श्याम भोक्ता की छाती में गोली लगी, खून बहा, लेकिन वो जिंदा बच गए। परिवार ने सोचा था, अब शायद को सुकून मिलेगा। लेकिन नक्सलियों का क्रूर चेहरा फिर सामने आ गया!कल रात फिर वही आधी रात का सन्नाटा। श्याम के घर की दीवार पर चुपचाप एक पोस्टर चिपक गया – माओवादी ‘दक्षिणी जोनल कमेटी’ का खौफनाक संदेश। उसमें साफ-साफ लिखा: “SPO श्याम भोक्ता, गांव छोड़कर भाग जाओ,…

Read More

चतरा: अंसार नगर की गलियों में आज चुनावी जश्न की लहर दौड़ पड़ी। नगर परिषद अध्यक्ष पद के दमदार दावेदार तौफीक आलम ने वार्ड नंबर 15 में अपने चुनावी कार्यालय का धूमधाम से उद्घाटन कर सियासी हलचल मचा दी। जोशीले नारों ‘तौफीक आलम जिंदाबाद!’ से गूंजे इस समारोह ने पूरे इलाके में जीत की आस जगा दी, मानो जनता का दिल तौफीक के साथ धड़क रहा हो।रिटायर्ड टीचर नईम अंसारी, डॉक्टर लुकमान, मौलाना शाहनवाज, मौलाना खालिद, मोहम्मद रियाज अंसारी समेत सैकड़ों नेता व समर्थक फीता काटकर कार्यालय को जीवनदान दे चुके। सड़कों पर उमड़ी भीड़ देखकर लग रहा था कि…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.भी. के. सुब्रमण्यम ने  शिष्टाचार भेंट  की। उन्होंने स्वनिर्मित अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने बताया कि यह  स्वदेशी तकनीक से निर्मित कैंसर उपचार मशीन है।आज देश- विदेश में इसका  इस्तेमाल हो रहा है ।  इस मशीन से कैंसर जैसी असाध्य बीमारी का उपचार काफी कारगर साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री ने इस  मशीन को बनाने के लिए सुब्रमण्यम की सराहना की। उन्होंने कहा-  कैन्सर रोगियों के लिए यह मशीन किसी वरदान से कम नहीं है। इससे कैंसर जैसे असाध्य रोग का…

Read More

Chatra : तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कोल परियोजनाओं के प्रतिनिधियों सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने कहा कि 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले राजकीय इटखोरी महोत्सव के दौरान विभिन्न कोल परियोजनाएँ एवं कंपनियाँ निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप अपने-अपने ब्रांड एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का प्रदर्शन/प्रचार कर सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन के तत्वावधान में गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में…

Read More

Chatra : 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। महोत्सव के प्रचार-प्रसार को लेकर आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ये प्रचार रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजनों को महोत्सव की तिथियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देंगे। उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव को विशेष रूप से आकर्षक एवं बहुआयामी स्वरूप दिया गया है। 19 एवं 20 फरवरी…

Read More

Chatra : नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी जिला कार्यक्रम (ADP) एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (ABP) के अंतर्गत निर्धारित प्रमुख इंडिकेटरों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नीति आयोग के “संपूर्णता अभियान 2.0” का विधिवत शुभारंभ मंगलवार को जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त कीर्तिश्री जी, विधायक चतरा जनार्दन पासवान, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, सहित अन्य पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। संपूर्णता अभियान 2.0 का…

Read More

लावालौंग प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा स्कूल के समीप रविवार को दो पक्षों के बीच हुई जोरदार झड़प में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी के अनुसार,यह घटना उस समय घटी जब स्थानीय मुखिया तथा स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद का निपटारा करने के लिए पंचायत बुलाई गई थी।बताया जाता है कि पंचायत शुरू होने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पंचायत में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी पंचों के अनुसार,प्रथम पक्ष के बिरजू साव अचानक ईंट उठाकर दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला…

Read More

लावालौंग/चतरा : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत लावालौंग प्रखंड सभागार में चार दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लावालौंग एवं कुंदा प्रखंड के मुखिया, पंचायत सचिव, स्वयंसेवक तथा अन्य संबंधित कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।कार्यशाला के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षकों के माध्यम से योजनाओं की पात्रता, लाभुक चयन प्रक्रिया, ऑनलाइन प्रविष्टि एवं पारदर्शिता संबंधी दिशा-निर्देशों पर विशेष…

Read More

chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए एनएच रोड स्थित दो दुकानों को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार लमटा एनएच रोड पर स्थित राजेंद्र हार्डवेयर एवं विपिन ड्रेसेस दुकान में बीती रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये नकद सहित कुछ कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि चोर पहले राजेंद्र हार्डवेयर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे नकद रुपये निकाल लिए। इसके बाद पास में ही स्थित विपिन ड्रेसेस दुकान को भी निशाना…

Read More

चतरा। नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपायुक्त द्वारा निर्वाचन की अद्यतन स्थिति, प्रत्याशियों की संख्या, मतदान एवं मतगणना कार्यक्रम सहित तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास एवं व्यय प्रेक्षक द्वारा सभी प्रत्याशियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्वाची पदाधिकारी, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। बैठक में प्रत्याशियों को आदर्श आचार संहिता, व्यय सीमा एवं…

Read More