Author: Sankalan News

Chatra : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के अंतर्गत 27 फरवरी को प्रस्तावित मतगणना कार्य को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त कीर्तिश्री द्वारा आज चतरा कॉलेज परिसर स्थित मतगणना केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतगणना कक्षों की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास द्वार, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, अभ्यर्थियों एवं मतगणना अभिकर्ताओं के बैठने की व्यवस्था सहित सुरक्षा के विभिन्न बिंदुओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से…

Read More

चतरा जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर से “बाल विवाह मुक्ति रथ” को उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर आमजन को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं उससे संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक करेगा। बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार के निर्देशानुसार, उपायुक्त चतरा के मार्गदर्शन में जिला समाज कल्याण शाखा एवं लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में…

Read More

Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समेकित बिरसा ग्राम योजना अंतर्गत बिरसा कृषक पाठशाला की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित बिरसा कृषक पाठशालाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार ने जानकारी दी कि जिले के चतरा, हंटरगंज एवं इटखोरी प्रखंडों में कुल तीन बिरसा कृषक पाठशालाएं संचालित हैं। संबंधित कार्यकारी एजेंसियों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने-अपने प्रखंडों में चल रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति…

Read More

Chatra : नगर परिषद आम निर्वाचन के अंतर्गत मतदान समाप्ति के उपरांत सभी मतदान दलों द्वारा निर्धारित निर्वाचन प्रक्रिया के अनुरूप मतपेटिकाओं को विधिवत सीलबंद कर अन्य निर्वाचन अभिलेखों एवं सामग्री के साथ प्राप्ति केंद्र सह वज्रगृह, चतरा कॉलेज, चतरा में जमा किया गया। निर्वाचन दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रत्येक मतदान दल से मतपेटिकाओं की प्राप्ति के समय सीलों की विधिवत जांच, प्रपत्रों का मिलान एवं अभिलेखों का सत्यापन किया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत मतपेटिकाओं को सुरक्षित रूप से वज्रगृह में अभिरक्षित किया गया। पूरी प्रक्रिया देर रात तक शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती रही। वज्रगृह…

Read More

Chatra : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी मंगलवार को चतरा पहुंचे और कल हुए एयर एंबुलेंस हादसे को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिया।मंत्री ने कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों को सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने का निर्देश भी दिया। इरफान अंसारी ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर ऐसी…

Read More

Chatra : रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एयर एंबुलेंस सोमवार की शाम चतरा जिले के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी़, इस घटना में किसी की जिंदगी बचाने की मकसद से उड़ान भरने वाले दो जांबाज पायलट, चिकित्साकर्मी और मरीज के परिजनों सहित कुल सात लोग मौत के आगोश में समा गये. एक तरफ जहां पूरा प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है, वहीं इस खबर ने हर किसी की आंखों को नम कर दिया है़. शाम 7 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस…

Read More

चतरा: नगर परिषद आम निर्वाचन के अंतर्गत सोमवार को प्रातः 7:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक निर्धारित समयावधि में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। निर्धारित समय तक कुल 68.88प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। महिला, पुरुष एवं युवा मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकतंत्र के इस महापर्व में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय रही।निर्वाचन को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की…

Read More

Chatra नगर परिषद चुनाव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसी क्रम में रविवार को चतरा कॉलेज परिसर में मतदान कर्मियों के लिए संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। ब्रीफिंग में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल एवं सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास उपस्थित रहे। इस दौरान निर्वाचन कार्य से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। सभी पदाधिकारी…

Read More

Chatra : 19 से 21 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का सफल एवं शांतिपूर्ण समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। महोत्सव में हजारों दर्शकों की सहभागिता, विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला, राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कलाकारों की उपस्थिति तथा सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्थाओं ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।महोत्सव का शुभारंभ 19 फरवरी को दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन अवसर पर झारखंड सरकार के मंत्री राधा कृष्ण किशोर (वित्त, वाणिज्य कर, योजना एवं विकास एवं संसदीय कार्य विभाग) एवं मंत्री योगेंद्र प्रसाद (पेयजल एवं स्वच्छता, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग) विशिष्ट अतिथि के रूप में…

Read More

Chatra : तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का शुभारंभ गुरुवार को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ उत्साह एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के माननीय मंत्री, वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग, योजना एवं विकास विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। दोनों माननीय मंत्रियों ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह, चतरा के विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया के…

Read More