Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : JPSC प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न, उपायुक्त-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
    Chatra News

    Chatra News : JPSC प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न, उपायुक्त-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 19, 2026No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 जिले में रविवार को शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई।जिले के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रथम पाली में 2644 परीक्षार्थी एवं द्वितीय पाली में 2637 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने हेतु सभी केंद्रों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। साथ ही, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS)-2023 की धारा-163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा प्रभावी रही। उपायुक्त रवि आनंद एवं पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों—एसएस गर्ल प्लस 2 हाई स्कूल, चतरा कॉलेज, आरडीएस इंटर कॉलेज, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय तथा उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज—का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। अभ्यर्थियों के प्रवेश के दौरान सघन जांच, समयबद्ध प्रवेश एवं अनुशासन का विशेष अनुपालन कराया गया।जिला प्रशासन द्वारा सभी अभ्यर्थियों, पदाधिकारियों एवं सहयोगी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : मां का ममता भरा बलिदान: दो मासूम बेटियों संग तालाब की गोद में समा गईं!

    April 19, 2026

    Chatra News : तीन दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की कलश यात्रा विधिवत सम्पन्न।

    April 19, 2026

    लापता बच्चे की सकुशल बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाले पंकज को थाना प्रभारी ने किया सम्मानित !

    April 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : मां का ममता भरा बलिदान: दो मासूम बेटियों संग तालाब की गोद में समा गईं! April 19, 2026
    • Chatra News : JPSC प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त सम्पन्न, उपायुक्त-एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण April 19, 2026
    • Chatra News : तीन दिवसीय श्री शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की कलश यात्रा विधिवत सम्पन्न। April 19, 2026
    • लापता बच्चे की सकुशल बरामदगी में अहम भूमिका निभाने वाले पंकज को थाना प्रभारी ने किया सम्मानित ! April 19, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में गोमांस के साथ तस्कर गिरफ्तार, राजपुर थाना पुलिस ने भेजा जेल April 18, 2026
    • Chatra News : अधिक बोझ तले कुचला गया एक परिवार का सहारा: टेंपू चालक मथुरा साव की दर्दनाक मौत! April 18, 2026
    • Chatra News : हरहद में माता कोलेश्वरी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी यज्ञ का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब April 18, 2026
    • Chatra News : रवि आनंद ने चतरा के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण April 18, 2026
    • Chatra News : चतरा में सरेराह चाकूबाजी; मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, इलाके में सनसनी! April 18, 2026
    • Chatra News : डेढ़ किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई April 17, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.