
चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड क्षेत्र में राजपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाकचम्बा गांव के भीड़ मोहल्ला निवासी साजिद नामक व्यक्ति को गोमांस के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि साजिद अवैध रूप से गाय का मांस लेकर जा रहा था। इसी दौरान राजपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से गाय का मांस बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजपुर थाना में केस संख्या 17/26 तथा संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।राजपुर थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह
