Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : सीसीएल एवं एनटीपीसी के सहयोग से आवास मरम्मति एवं मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास हेतु एमओयू संपन्न
    Chatra News

    Chatra News : सीसीएल एवं एनटीपीसी के सहयोग से आवास मरम्मति एवं मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के विकास हेतु एमओयू संपन्न

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिला प्रशासन द्वारा जनकल्याण एवं समावेशी विकास के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण पहल करते हुए सीसीएल चंद्रगुप्त एवं एनटीपीसी टंडवा के साथ अलग-अलग समझौता ज्ञापन (एमओयू) संपन्न किया गया है। सीसीएल चंद्रगुप्त के साथ संपन्न एमओयू के तहत ईटखोरी प्रखंड के 28 वीरहोर परिवारों के आवासों की मरम्मति का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए कुल 28,21,700 रुपये की प्राक्कलित राशि निर्धारित की गई है। इस पहल के माध्यम से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय परिवारों को सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराते हुए उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।वहीं, एनटीपीसी टंडवा के साथ किए गए एमओयू के अंतर्गत जिले के चतरा, सिमरिया, टंडवा, हंटरगंज एवं ईटखोरी प्रखंडों में स्थित प्रथम चरण में कुल 25 आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस कार्य हेतु 1,08,07,500 रुपये की प्राक्कलित राशि निर्धारित की गई है। मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, साथ ही केंद्रों को आवश्यक आधारभूत एवं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि दोनों योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योजनाओं का लाभ लक्षित लाभुकों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।इस अवसर पर एनटीपीसी की ओर से परियोजना प्रमुख (हेड ऑफ प्रोजेक्ट) आलोक कुमार त्रिपाठी, हेड ऑफ एचआर नीरज कुमार राय एवं डीजीएम (एचआर) निखिल गुप्ता उपस्थित थे। वहीं सीसीएल की ओर से आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र के महाप्रबंधक संजीव कुमार एवं उप प्रबंधक सचिन शर्मा उपस्थित रहे। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो एवं योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : एसआईआर को लेकर बूथ स्तर पर झामुमो ने तेज की तैयारी, बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण

    June 28, 2026

    Breaking news : पुलिस का सफल ऑपरेशन 912 किग्रा डोडा जब्त,अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करीब 1 करोड़ डोडे का कीमत

    June 28, 2026

    चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

    June 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : एसआईआर को लेकर बूथ स्तर पर झामुमो ने तेज की तैयारी, बीएलए-2 को दिया गया प्रशिक्षण June 28, 2026
    • Hazaribagh News : धूल-प्रदूषण और हादसों से बढ़ी चिंता, प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग; नहीं हुई सुनवाई तो हजारों लोग उतरेंगे सड़क पर। June 28, 2026
    • Breaking news : पुलिस का सफल ऑपरेशन 912 किग्रा डोडा जब्त,अंतरराष्ट्रीय बाजार मे करीब 1 करोड़ डोडे का कीमत June 28, 2026
    • चतरा सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ June 28, 2026
    • Chatra News : सिमरिया में डीटीओ महेश्वरी यादव का एक्शन मोड, 25 वाहनों पर कार्रवाई June 27, 2026
    • Ranchi News : मोहर्रम के जुलूस में शामिल हुए कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, दिया एकता और सद्भाव का संदेश June 27, 2026
    • Hazaribagh News : डीसी, एसपी समेत सभी अधिकारियों और पुलिस जवानों की मेहनत को सराहा, कहा— सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम June 27, 2026
    • Breaking news : छत्तीसगढ़ से मुहर्रम मनाने आए किशोर की चाकूबाजी कर हत्या, चाचा का इलाज रिम्स में जारी June 27, 2026
    • चतरा में मुहर्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, प्रशासन और जनता ने दिखाई मिसाल June 27, 2026
    • मुहर्रम पर खलीफाओं का हुआ ख़ास इस्तक़बाल, केवा आयुर्वेदा ने 20 खलीफाओं को किया सम्मानित June 27, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.