
चतरा के प्रतापपुर वन क्षेत्र स्थित भरही-केवलिया मार्ग के जंगलों में भीषण आग लग गई है। आग की भयावहता देख आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है।जंगलों से उठती ऊंची लपटें और काला धुआं अब रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहा है। आग इतनी विकराल है कि पास से गुजर रही 11,000 वोल्ट की बिजली तारें भी इसकी चपेट में हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। इस अग्निकांड में बहुमूल्य वनस्पति और वन्यजीवों के आशियाने जलकर खाक हो गए हैं। वनरक्षक अजय कुमार ने बताया कि टीम मौके पर रवाना कर दी गई है और आग लगाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संवाददाता, प्रवीण कुमार सिंह
