
Chatra : सिविल सर्जन, परिसर स्थित कार्यालय जिला यक्ष्मा केंद्र, चतरा के प्रांगण में जिला स्तर पर टीबी मरीजों को पोषण टोकरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन,चतरा डॉo सत्येंद्र कुमार सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में WHO Consultant,राँची डॉ0 अनुपमा टी अड़वड़ उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा टीबी मरीजों को 120 पोषण टोकरी वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के द्वारा जिला में निश्चय मित्र सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं सिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान चलाया जा रहे कार्यक्रम की सराहनीय करते हुये सत प्रतिशत टीबी मरीजों को अतरिक्त पोषण टोकरी उपलब्ध करने पर में सहयोग करने की बात बोली गई। एवं जिले में ओर लोगों को निक्षय मित्र के साथ जोड़ने का प्रयास करने के लिए बोला गया हैं। एवं टीबी मरीजों को समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। उन्हें नियमित अपने वजन, हीमोग्लोबिन, बलगम की जांच कर दवा का सेवन करना है। यक्ष्मा मरीजों को समय पर दवा का सेवन करने और समय पर जांच व नियमित दवा के सेवन से टीबी को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के द्वारा कहा गया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों के लिए चलाई जा रही कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई।जिसमे निश्चय मित्र सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं सिनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जिले के टीबी मरीजों को पोषण टोकरी वितरण किया जा रहा हैं एवं साथ ही साथ उक्त कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि ने बताया की “यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम” के अन्तर्गत की टीबी से सबंधित प्रचार -प्रसार ग्रामीण स्तर पर पंचायतों के मुखिया को सम्मलित किया जाना हैं। जिससे गांव में टीबी से सबंधित प्रचार -प्रसार बेहतर रूप से हो सके।सभी पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिये जागरूकता अभियान चलाया जाऐगा। टंडवा प्रखंड के अन्तर्गत दस पंचायतों को चिन्हित कर उस पंचायत में टीबी गहन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ओर दो सालों में उस चिन्हित पंचायतों को टीबी मुकत पंचायत करने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से विक्रांत कुमार (डीपीसी),नवीन मिश्रा,अनु कुमार,सुरेश मंडल, रविन्द्र कुमार,संजय यादव,सरफराज एवं समस्त अधिकारी एवं यक्ष्मा कर्मी एवं सीनी संस्था से मुंतज़िर एवं अमरजीत उपस्थित थे।
संवाददाता ,प्रवीण कुमार सिंह
