चतरा उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारियों के साथ ज़ूम वीडियो मीटिंग कर विकास योजनाओं का जायजा लिए। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कृषि सुखाड़ राहत योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना आदि अन्य योजनाओं के प्रगति का प्रखंडवार उन्होंने समीक्षा की।उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि वे लक्ष्यानुरूप सेवा भाव के साथ कार्य करें।योजनाओं का लाभ देने के लिए वे ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करें साथ ही उन आवेदनों का डेटा इंट्री भी ससमय कराएं ताकि निर्धन जरूरतमंदों को ससमय लाभ की राशि डीबीटी के…
Author: Sankalan News
इटखोरी : (चतरा) इटखोरी भद्रकाली महाविद्यालय में स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्वेशा ओना चिकित्सा प्रभारी डॉ अशोक कुमार समाजसेवी देव कुमार सिंह इंटक वरिष्ठ नेता पवन कुमार शर्मा एवं महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ दुलार हजाम के द्वारा किया गया। वहीं इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी निरंजन कुमार मिश्रा ने विधिवत फिता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि स्वास्थ्य शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, डॉ अशोक कुमार ने कहा कि पौष्टिक खानपान से व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है, प्रधानाचार्य दुलार हजाम ने कहा…
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मृतक के पत्नी रोती बिलखती हुई अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग करने लगी। मृतक के पत्नी के गिड़गिड़ाने से प्रखंड कार्यालय परिसर गमगीन में तब्दील हो गया। जबकि प्रखंड व अंचल कर्मियों के साथ साथ विभिन्न गांव से आए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बताया जाता है कि प्रखंड के बारियातु पंचायत के कौशल्या देवी अपने मृतक पति अमृत ठाकुर के मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर 16 दिसंबर 2021 को आवेदन दिया था। जबकि 20 जून 2022 को पंचायत सचिव द्वारा इसकी अनुशंसा…
गिद्धौर (चतरा): झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने सरकार के विभिन्न मंत्रियों से भेट कर गिद्धौर को सिमरिया अनुमंडल से हटाकर जल्द सदर अनुमंडल में शामिल करने की मांग किया है। जबकि सरकार द्वारा चतरा उपायुक्त व हजारीबाग आयुक्त को इस पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिए जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया है। प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, श्रम एवं नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता,शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के साथ-साथ सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास से भेंट कर मांग पत्र सौंपा।प्रखंड…
गिद्धौर(चतरा): गिद्धौर प्रखंड को सिमरिया अनुमंडल से अलग कर सदर अनुमंडल में शामिल करने की मांग को सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास द्वारा विधानसभा में उठाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति आभार प्रकट किया। कहां की विधायक ने गिद्धौर प्रखंड की जनता की अपेक्षित मांग को देखते हुए अपनी आवाज को विधानसभा में बुलंद किया।जिसके लिए प्रखंड के जनता उनके प्रति आभार प्रकट करती है।यहां तक की विधायक की मांग को देखते हुए सरकार ने भी जिले के उपायुक्त के साथ-साथ प्रमंडल आयुक्त से जल्द अनुशंसा करते हुए रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। ताकि इस पर त्वरित…
गिद्धौर (चतरा):थाना क्षेत्र के जपुआ बलरी मोड़ के समीप एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने एक वृद्ध को गुरुवार की देर शाम जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वृद्ध ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।वृद्ध गिद्धौर के सिमर मुहल्ला के केशव महतो है। ग्रामीणों की तप्रता से घायल वृद्ध को इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया गया।हालांकि वृद्ध की स्थिति गम्भीर बताया जा रहा है। बताया जाता है कि मनीष कुमार नामक युवक रामगढ़ से मोटरसाइकिल से चतरा धमनिया जा रहा था। इसी क्रम में बुधवार की देर शाम जपूआ बलरी मोड़ के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई।सड़क के किनारे जा रहे…
चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान जिले में निर्माणाधीन भवनों तथा अन्य कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करवाने के लिए प्रयासरत हैं।वे प्रत्येक दिन योजनावार कार्य प्रगति की समीक्षा स्वयं करते हैं।इसी क्रम में वे आज शहर के स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में बन रहे इंडोर और आऊटडोर स्टेडियम की कार्य प्रगति का जायजा लेने स्वयं कार्य स्थल पर पहुंचे। मौके पर मौजूद अभियंता और संवेदक को उन्होंने कार्य मे तेजी लाते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया। साथ ही कहा कि निर्माण कार्य मे लगने वाले मेटेरियल की गुणवत्ता के साथ समझौता कतई बर्दाश्त नही…
चतरा/ मयूरहंड:- पिकनिक स्थल के रूप में खुद को स्थापित करता अंजनवा डैम पर बुधवार को मुखिया और प्रखंड प्रशासन के संग पत्रकारों का एक साथ पिकनिक चला। पिकनिक में पंचायत के मुखिया प्रखंड कार्यालयकर्मी और मयूरहंड पुलिस प्रशासन नए साल को लेकर नए जोश के साथ नई उम्मीदों के साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।पिकनिक स्थल पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी साकेत कुमार सिन्हा और थाना प्रभारी रामवृक्ष राम नए साल के आगमन को लेकर सुरक्षा को अहम बताते हुए एक स्वर में कहा कि दिन प्रतिदिन नए साल को लेकर युवाओं में…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की गई।बैठक में चतरा जिला के सभी सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत एससी, एसटी, ओबीसी, वर्ग के छात्र छात्राओं को शत प्रतिशत छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमोदन समिति के बैठक में छात्र छात्राओं को लाभ देने हेतु 61376 आवेदन को अनुमोदित किया गया।बताते चले की माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के 29 दिसंबर 2022 को तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एवं माननीय मुख्यमंत्री के सम्भावित चतरा आगमन को लेकर…
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के गर्म जलकुंड बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर के समीप एक पूजा दुकान से सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया।जिससे आसपास के दुकानदारों में भय व्याप्त है।पूजा दुकान से चोरी की यह पहली घटना है।इस बाबत दुकान के संचालक उपेंद्र पांडेय ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है।बताया जाता है कि सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान से पूजा की सामग्री के साथ-साथ करीब पांच हजार कि सामान चोरी कर लिया। इधर थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा…
