चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बैठक करते हुए उपायुक्त श्री अबु इमरान ने स्वास्थ्य विभाग को कोविड टेस्ट बढ़ाने का निदेश दिया है।उन्होंने कहा है कि बाहर से आनेवाले सभी आगंतुकों का अनिवार्य रूप से टेस्ट किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा है कि कोविड के लक्षण पाए जाने पर अविलंब उसका कोविड गाइडलाइंस के अनुसार ट्रीटमेंट प्रारम्भ कर दें। साथ ही कोविड मरीजों के संपर्क में आये लोगों की ट्रैकिंग भी अनिवार्य रूप से करें ताकि इसके फैलाव पर नियंत्रण किया जा सके। टीकाकरण पर जोर देते हुए उन्होंने छूटे हुए लोगों को वैक्सीन करने का निदेश दिया। इसके…
Author: Sankalan News
चतरा : स्वर्णकार संघ चतरा के सदस्यो ने 25 दिसंबर को पत्थरदास मंदिर के प्रांगण में संघ के भूतपूर्व संरक्षक और सेवानिवृत्त शिक्षक कन्हाई पोद्दार और भूतपूर्व अध्यक्ष शिवदत्त प्रसाद सोनी के निधन पर दो मिनट का शोक व्यक्त कर उनके दिवंगत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किए। संघ के मीडिया प्रभारी गुड्डू सोनी ने बताया समाज में इनका अनुकरणीय योगदान रहा था,उसे भुलाया नहीं जा सकता है। आगे 25 दिसंबर को तुलसी दिवस के शुभ अवसर पर तुलसी की आराधना कर श्री बजरंगी प्रसाद सोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुवे वित्तीय वर्ष स्वर्णकार…
चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में पीएमजी पोर्टल पर धारित परियोजनाओं के समस्याओं का निष्पादन हेतु समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, गैर मजरूआ भूमि, रैयतों का मुआवजा, जंगल झाड़ी, वन भूमि समेत अन्य संबंधित मामले को लेकर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को उत्पन्न होने वाले समस्याओं को लेकर आपस में समन्वय स्थापित कर मामले का निष्पादन जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा की जिन रैयतों का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है…
गिद्धौर (चतरा):प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर रविवार को मैट्रिक के वर्ष 1999, 2005 एवं 2006 बैच के पूर्ववर्ती छात्र छात्राओं ने मिलन समारोह आयोजित किया। इस क्रम में एक दूसरे को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।जबकि वन भोज का आनंद भी उठाया। बताया जाता है कि 1999 बैच के छात्र छात्राओं ने जापुआ फुटबॉल ग्राउंड, 2005 के छात्र छात्राओं ने बड़की नदी जलाशय व 2006 के छात्र छात्राओं ने प्रखंड के कौलेश्वरी पहाड़ी के समीप मिलन समारोह आयोजित किया। मौके पर मौके पर कमलेश कुमार,सुधा कुमारी,किरण कुमारी,संतोष कुमार,निराला अनिल कुमार, विजय भारती,सलामुद्दीन अंसारी मनोज कुमार वर्मा, बैजनाथ…
गिद्धौर (चतरा):गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुबरी व जपुआ की जंगल में अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की दो फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। इस क्रम में सैकड़ों लीटर शराब को नष्ट कर दिया। जबकि शराब तैयार करने को लेकर डाला गया महुआ को भी नष्ट कर दिया।हालांकि की मौके पर एक भी आरोपी नहीं पकड़े गए। थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने कहा कि अवैध शराब बनाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध महुआ शराब बनाने वाले…
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का 98 वां जयंती शुसासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस क्रम में अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जबकि प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात कार्यक्रम को भाजपाइयों ने सुना।भाजपाइयों ने कहा अटल बिहारी वाजपेई को कभी देश नहीं भुला पाएगी। उनके द्वारा किए किए गए ऐतिहासिक कार्य आज भी बच्चा बच्चा के जुबान पर है। मौके पर मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार,सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा,विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी,समाजसेवी बसंत सिंह, अजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार,लखन दांगी, भाजपा युवा मोर्चा के…
गिद्धौर(चतरा)प्रखंड अंतर्गत बारियातू पंचायत के कई गांवों में रविवार बीडीओ संजीत कुमार सिंह पहुंच लंबित आवास लाभुकों से मिले।इस दौरान बीडीओ ने बांय,चिरैयां,इचाक, सिमरातरी सहित कई गांव के लंबित प्रधानमंत्री आवास की जानकारी जुटाई।साथ ही उन्होंने दूसरे क़िस्त की राशि लेकर छत ढलाई नही करने वाले लाभुकों को कड़ी हिदायत देते हुए जल्द आवास की छत ढलाई करने का निर्देश दिया है। मौके पर प्रखंड कोडिनेटर फरहत नाजनी, पंचायत सचिव महेश मिस्त्री ,सीताराम रज्जक उपस्थित। संवाददाता कुदूस आलम
गिद्धौर(चतरा)रविवार को चतरा जिला में हो रहे ब्राह्मण समाज के चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है मतदान सुबह 9:00 बजे से पूर्वाहन 3:00 बजे तक होगी मतगणना का कार्य 1 घंटे के बाद शुरू कर दिया जाएगा और परिणाम भी देर शाम तक घोषित कर दी जाएगी इसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष और संरक्षक पद हेतु प्रत्याशियों का भविष्य मतदाताओं द्वारा तय किया जाएगा ! चुनाव के निर्वाचन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है मुख्य चुनाव अधिकारी अमरेश गणक ने कहा कि भय मुक्त और निष्पक्ष मतदान…
गिद्धौऱ(चतरा)जवाहरलाल नेहरू मैदान में शनिवार को जिला क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला में बीसीए मैक्स चतरा व गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी बचरा के बीच खेला गया।रोचक मुकाबले में बीसीए मैक्स चतरा ने बचरा की टीम को 23 रन से पराजित कर खिताब पर अपना कब्जा जमाया.टॉस जीतकर बीसीए मैक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 24.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 200 रन का स्कोर बनाया.बीसीए मैक्स की तरफ से अंकित कुमार ने सार्वधिक 63 रन की पारी खेली.विनय कुमार ने 37 रन का योगदान दिया.बचरा की तरफ से अशोक कुमार गंझू ने 4.2ओवर में 35 रन देकर चार विकेट हासिल किया.जबाबी…
चतरा। खेलो झारखंड के तहत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में राँची में आयोजित राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में चतरा के खिलाड़ियों ने कबड्डी में पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेलो झारखंड टूर्नामेंट में जिला के इतिहास में पहली बार चतरा के खिलाड़ियों ने इतिहास रचा है। आज शनिवार को जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय की अगुवाई में विजेता खिलाड़ियों ने उपायुक्त अबु इमरान से मुलाकात की। इस मौके पर उपायुक्त ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि चतरा जिला के लिए यह गौरव का क्षण है। इस मौके पर जिला ओलंपिक एशोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रेश शर्मा,चतरा…
