मयूरहंड:- स्वामी विवेकानंद की 185वीं जन्म तिथि प्रखंड के करमा स्थित शैलजा गिरजा स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक श्री लक्ष्मी राम की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।रामकृष्ण मिशन के संस्थापक स्वामी विवेकानंद जी महाराज के जीवन पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के द्वारा प्रकाश डाला गया। 12 जनवरी 1863 के पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जन्मे स्वामी विवेकानंद का बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था और इनके पिता का नाम विश्वनाथदत्त था। माता का नाम भुनेश्वरी देवी था जो धार्मिक विचारोंवाली सरल स्त्री थी।आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद वेदांत के विख्यात और आध्यात्मिक गुरु…
Author: Sankalan News
हंटरगंज स्थित रामनारायण मेमोरियल महाविद्यालय के सभागार में एनएसएस के बैनर तले राष्ट्रीय युवा दिवस सह स्वामी विवेकानंद जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभ आरंभ एनएसएस गान और क्लैपिंग से किया गया। तत्पश्चात स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधानसभा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० जैनेंद्र कुमार सिंह और संचालन एनएस एस वॉलिंटियर ऋषभ राज गुप्ता ने किया।कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस पीओ डॉ०फहीम अहमद कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा…
गिद्धौर(चतरा): प्रखंड के 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के सदस्यों के द्वारा बुधवार को प्राथमिक विद्यालय पांडेयबागी,पांडेयटांड का निरीक्षण किया।निरीक्षण दल का नेतृत्व 20 सूत्री अध्यक्ष विनोद कुमार पासवान कर रहे थे।निरीक्षण के क्रम में मध्याह्न भोजन में सुधार लाने का निर्देश दिया। इसके साथ साथ मध्य विद्यालय बरटा का भी जांच किया गया। जहां पाया गया कि अध्यक्ष और संजोजिका के बीच विवाद के कारण पैसा की निकासी नहीं हो रहा है। जिसके कारण मध्याहन भोजन बच्चे को अच्छा से नहीं मिल पा रहा है।समिति के सदस्यों में विद्यालय के अध्यक्ष और संजोजिका बदलने की मांग किया। ताकि बच्चे को…
गिद्धौर (चतरा)प्रखंड मुख्यालय के जय मां कंस्ट्रक्शन के तत्वधान में डालमिया सलूजा गोल्ड कंपनी के द्वारा बुधवार को राजमिस्त्री सम्मान समारोह आयोजित किया गया।इस सम्मान समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंड से 400 राजमिस्त्री शामिल हुए। जिसमें राजमिस्त्री को कार्य करने की सामग्री देकर सम्मानित किया गया।मौके पर जय मां कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर आशीष कुमार, डालमिया के सेल्स एरिया इंचार्ज पंकज सिंह,तकनीकी इंचार्ज जसीम आलम,सलूजा गोल्ड के पंकज कुमार वर्मा, रोशन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। संवाददाता कुदूस आलम
गिद्धौर(चतरा): थाना क्षेत्र के डढुआ गांव के चार नबालिको को बुधवार को बाल सुधार गृह भेजा गया।थाना प्रभारी ने मनोज कुमार पाल ने बताया कि उक्त गांव के चार नाबालिगों द्वारा एक किसान की मोटर चोरी कर लिया था।जिसके आरोप में चारों को पुलिस हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। संवाददाता कुदूस आलम
गिद्धौऱ(चतरा)बारिशाखी प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने स्कूली बच्चों को जागरूकता का पाठ पढ़ाया ।उन्हें यातायात नियमों के बारे में जानारी दी,साथ ही नशा नहीं करने व इसके रोक थाम में भूमिका निभाने की अपील की ।वही बच्चों को वाहन चलाने की सही उम्र,वाहन चलाते समय ध्यान रखी जाने वाली बातों से अवगत कराया।थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने कहा कि,कार्यक्रम का उद्देश्य जनजागरण के साथ आम वाहन चालकों और लोगों में सड़क नियमों के प्रति जागरूकता पैदा करना है।उन्होंने कहा कि 18 वर्ष के कम उम्र के बच्चे वाहन नहीं चलाए.दुपहिया वाहन…
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय के सार्वजनिक नव युवक विकास संघ में बुधवार को सदस्यों की बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष बबलू कुमार साव व संचालन विकास कुमार ने किया। बैठक में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि वर्षों बाद गणतंत्र दिवस व विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा एक ही दिन होने जा रहा है। जो काफी गौरव का क्षण है।विद्या की देवी सरस्वती पूजा के साथ-साथ गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया। बैठक में सर्वसम्मति से…
बढ़ते सड़क दुर्घटना को देखते हुए केन्द्र सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में उपायुक्त श्री अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला परिवहन कार्यालय चतरा द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आज इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चतरा महाविद्यालय चतरा में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में चतरा महाविद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के सभी नियमों के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा का अक्षरशः अनुपालन करने एवं लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने को कहा गया। जिससे…
चतरा नगर भवन में जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त श्री अबु इमरान शामिल होकर दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किये।उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा की यह कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जिससे शत प्रतिशत कार्डधारी को लाभान्वित किया जा सके से संबंधित जानकारी हेतु आयोजन किया गया है । साथ ही उपस्थित सभी पीडीएस दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि गरीब योग्य कार्डधारीयों को अनाज सही तौल में दें और खुद भी गोदाम से अनाज उठाव के समय अनाज सही तौल…
चतरा पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कुन्दा थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के एरिया कमाण्डर जीतन भुइया को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली संगठन सेकेंड सुप्रीमो आक्रमण व शशिकांत उर्फ आरिफ दस्ते का एरिया कमांडर है। ज्ञात हो कि बीते दिनों कुन्दा थाना क्षेत्र के अनगड्डा जंगल में पुलिस बल व टीएसपीसी उग्रवादी के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमे कुन्दा थाना मे विभिन्न धाराओं में कांड संख्या 02/23 मे आर्मस एक्ट एवं 17 सीलएलए एक्ट दर्ज किया गया था। वही चतरा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सिमरिया…
