Author: Sankalan News

चतरा :-सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा निर्गत निर्देश के आलोक में सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 अंतर्गत उपायुक्त श्री अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन के नेतृत्व में ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ कार्यक्रम पूर्वाहन 9:00 बजे जतराहीबाग चौक से जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक किया गया। रन फॉर रोड सेफ्टी’ कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए स्वयं उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दौड़ लगाया गया। साथ हीं उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल,अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी, जिला परिवहन पदाधिकारी चतरा, संतोष कुमार सिंह…

Read More

गिद्धौर (चतरा)थाना के समीप पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में कई वाहन चालकों को हेलमेट नहीं पहनने पर चालान काटे गए। जबकि कागजात नहीं होने पर उन्हें दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के साथ-साथ ड्राइवरी लाइसेंस, व आवश्यक कागजात रखने की अपील किया।जबकि चार पहिया व बस वाहन चालकों को वाहन के छत पर पसिंजर को नहीं बैठाने का भी हिदायत दिया गया। संवाददाता कुदूस आलम

Read More

गिद्धौर (चतरा): प्रखंड मुख्यालय के सार्वजनिक नव युवक विकास संघ कार्यालय में रविवार को भाजपा की बैठक हुई।बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो चतरा जिला अध्यक्ष अभिषेक केसरी उपस्थित थे।बैठक में आगामी 18 जनवरी से नेतरहाट में होने वाले तीन दिवसीय सांसद खेलो स्पर्धा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।बताया गया की निश्चित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सराहनीय पहल है। इस पहल को चतरा लोक सभा सांसद सुनील कुमार सिंह इस खेल स्पर्धा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को निखारने के लिए सांसद पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। ताकि…

Read More

गिद्धौऱ(चतरा)बलबल मेला मे शनिवार शाम को कुछ शरारती तत्वों द्वारा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल पर हमला किया गया था.इस घटना में उनका सर फट गया.उनके बचाव के लिये आये जिप सदस्य अनिता देवी के पति बालेश्वर यादव को भी काफी चोटें आई हैं.उनका इलाज हजारीबाग में चल रहा है.इधर घटना के बाद पुलिस ने थाना प्रभारी पर हमला करने वाले तीन युवकों को पकड़कर उन्हें रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.जेल गये युवकों में सदर थाना क्षेत्र के मर्दनपुर निवासी प्रदीप लकड़ा(29),दाऊद लकड़ा(22)दोनों के पिता पतरस लकड़ा,विकाश कुजूर(27),पिता स्व.शीलवेस्टर कुजूर का नाम शामिल हैं.थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल…

Read More

गिद्धौर(चतरा) :मकर सक्रांति को लेकर रविवार को भी बलबल में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।रविवार को करीब 27 हजार श्रद्धालुओं ने गर्म जल कुंड में स्नान किया और मां बागेश्वरी मंदिर में जाकर मत्था टेका। श्रद्धालुओं ने यहां मेला का भी लुत्फ उठाया। मेला में मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध हैं। बताते चलें कि मकर सक्रांति पर्व पर स्नान व दान के महत्व को देखते हुए श्रद्धालुओं की यहां आपार भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालु गर्म जल कुंड के अलावा समीप से बहने वाली लीलाजन नदी में भी डुबकी लगाई। यहां झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा बिहार, उत्तर प्रदेश सहित अन्य…

Read More

गिद्धौर (चतरा):थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में एक महिला को जमीन विवाद में रविवार को जमकर मारपीट किया गया। इस मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बाबत ब्रह्मपुर गांव के अजय शंकर दांगी की पत्नी कंचन देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग किया है।आवेदन में कहा गया है कि ब्रह्मपुर स्थित अपने खेत में काम कर रही थी। इसी क्रम में गांव के ही सुबोध कुमार दांगी,किशुन दांगी,सुषमा देवी आ कर गाली गलौज करने लगे और मारपीट किया। जिससे मेरा माथा पूरी तरह से जख्मी हो गया। इतना ही नहीं…

Read More

लावालौंग प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत हेडुम पंचायत के कल्यानपुर चौक पर कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे भारत में राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो अभियान के तहत् रविवार को दोपहर कल्याणपुर चौक पर एकअहम बैठक की गई इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला महासचिव सह लावालौंग प्रखण्ड के प्रवेक्षक मो० इकबाल ( सिमरिया) सिमरिया प्रखण्ड के डाड़ी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष समसूल होदा, राजद पार्टी के बीस सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष छट्ठू सिंह भोक्ता, पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता प्रमोद तुरी,डेगन साहु, मो० मुजाहिद आलम, विजय यादव, रामजतन तुरी, राजू तुरी, अर्जुन ठाकुर, रामवृक्ष विषकर्मा के अलावे दर्जनों…

Read More

गिद्धौर (चतरा):प्रखंड के बलबल पशु मेला में रंगदारी को लेकर शनिवार की देर शाम झड़प हो गई। इस झड़प में थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल घायल हो गए। जबकि जिला परिषद सदस्य अनीता देवी के पति बालेश्वर यादव को भी मामूली चोट आई है। बताया जाता है कि मेला में मिनी थियेटर में रंगदारी को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट छुड़ाने को लेकर थाना प्रभारी व जिला परिषद सदस्य के पति उक्त स्थान पर पहुंचे। इसी क्रम में उपद्रवियों ने थाना प्रभारी व जिप सदस्य के पति पर भी हमला बोल दिया।जिसमें थाना प्रभारी को माथे…

Read More

गिद्धौर (चतरा): सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को पुलिस प्रशासन द्वारा एक अनूठी पहल की गई। हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले चालकों को गुलाब फूल देकर स्वागत किया गया।जबकि बगैर हेलमेट के वाहन चलाने वालों को अंतिम चेतावनी दी गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के नेतृत्व में पिछले कई दिनों से लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाई जा रही है।शनिवार को इसका असर साफ देखने को मिला। कई वाहन चालक हेलमेट पहन कर वाहन चला रहे थे। वहीं कुछ चालकों द्वारा बगैर हेलमेट के वाहन चलाया जा रहा था। प्रशासन द्वारा हेलमेट पहनकर चलने वाले चालकों को गुलाब…

Read More

गिद्धौर(चतरा)प्रखंड अंतर्गत जपुआ में निवास करने वाले अदिमजनजाति के परिवारों के बीच विधायक प्रतिनिद्धि महादेव दांगी व गिद्धौर पंचायत समिति सदस्य सरिता देवी ने संयुक्त रूप से मकरस्क्रान्ति के मौके पर शनिवार को चूड़ा,तिलकुट व गुड का वितरण किया।इस दौरान विधायक प्रतिनिद्धि महादेव दांगी ने बताया की प्रत्येक वर्ष अपने पंचायत में मकरसंक्रांति के मौके पर चूड़ा तिलकुट का वितरण पंचायत में निवास करने वाले अदिमजनजाति परिवारों के बीच करते है। मकरसंक्रांति के मौके पर चूड़ा तिलकुट खाकर अदिमजनजाति के परिवारों को मकरस्क्रान्ति मनाने की अपील भी किया है।वितरण के मौके पर कई ग्रामीण उपस्थित थे। संवाददाता कुदूस आलम

Read More