गिद्धौर(चतरा): शहीद दिवस को लेकर सोमवार को प्रखंड कार्यालय के साथ-साथ सभी सरकारी कार्यालयों में शोक सभा का आयोजन किया गया।शोक सभा में शामिल कर्मियों व जनप्रतिनिधियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीद सेना के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।बताते चलें कि 30 जनवरी को केंद्र सरकार ने शहीद दिवस घोषित किया है। जिसके आलोक में सरकारी कार्यालयों में व विद्यालयों में सोमवार के 11:00 बजे एक साथ शोक सभा आयोजित किया गया।प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह,अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक व थाना में थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल के नेतृत्व में शोक सभा आयोजित…
Author: Sankalan News
गिद्धौर(चतरा)प्रखंड मुख्यालय स्थित मेन चौक में सोमवार को आजसू पार्टी के सिमरिया विधान सभा प्रभारी मनोज कुमार चंद्रा गिद्धौर पहुंचे।यहां वे पार्टी कार्यकताओं के साथ बैठक किया।बैठक में पार्टी के वरीय नेता नेमधारी महतो,जिला सचिव वैधनाथ दांगी मुख्य रूप से उपस्थित थे।बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को श्री चंद्रा ने संगठन मजबूती,संघठन विस्तार सहित अन्य विसयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।साथ श्री चंद्रा ने चुनाव की तैयारी सम्बंधित कई जानकारी दी।बैठक में प्रखंड अध्यक्ष बहादुर दांगी,कार्यकरणी अध्यक्ष यदुनन्दन पांडेय,योगी दांगी,सुरेंद्र दांगी,सहित अन्य उपस्थित थे। संवाददाता कुदूस आलम
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री अबु इमरान एवं जिले के पदाधिकारियों व कर्मियों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए दो मिनट का मौन रखा।वहीं जिले के सभी कार्यालयों एवं सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में भी शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
सिमरिया :प्रखण्ड के सिमरिया बगरा रोड स्थित बेलगड्डा चौक पर रविवार को श्रीराम इंटरप्राइजेज प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया गया। जिसका उद्घाटन जिप सदस्य देवनन्दन साहू, और उपप्रमुख दामोदर गोप ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मौके पर जिप सदस्य ने प्रतिष्ठान के पुष्पित पल्लवित होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सिमरिया में इस तरह का प्रतिष्ठान की नितांत आवश्यकता थी। जो पहली बार इस तरह का प्रतिष्ठान खुलने से प्रखंड क्षेत्र के लोगो को स्पोर्ट्स गारमेंट का टी शर्ट, टाउजर, स्कूल ड्रेस, टाई कोट आदि तैयार कपड़े की खरीदारी करने में सुविधा मिलेगी साथ हीं साथ प्रखण्ड क्षेत्र…
चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान 19,20,21 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के आयोजन को लेकर आज देर शाम भद्रकाली मंदिर पहुंचे। मौके पर उनके साथ मुख्य तौर पर पुलिस अधीक्षक श्री राकेश रंजन , अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सह मंदिर प्रबंधन अध्यक्ष मुमताज अंसारी उपस्थित थे। उपायुक्त समेत जिले भर के तमाम विभागों के अधिकारी राजकीय इटखोरी महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर सबसे पहले महोत्सव स्थल का मुआयना किये। उसके बाद मंदिर के पीछे के रास्ते से मंदिर परिसर पहुंच साधना चबूतरा पर स्थित शिलालेख का गहनता पूर्वक अध्ययन किया। जहां मंदिर की विधि व्यवस्था…
गिद्धौर (चतरा): प्रखंड के मंझगांवा पंचायत स्थित के पिंडारकोण गांव में रविवार को रांची के मीनाक्षी नेत्रालय सेवा संस्थान के तत्वधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।यह शिविर आरोग्य भारती स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत लगाई गई। शिविर का आयोजन प्रदान फाउंडेशन के नेतृत्व में लगा। शिविर का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया जिसके पश्चात विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा करीब 700 मरीजों का निशुल्क इलाज किया गया साथ ही साथ मरीजों के बीच निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अभिषेक कुमार सिंह,चेस्ट स्पेशलिस्ट चिकित्सक विकास कुमार गुप्ता,मधुमेह एवं थायराइड रोग…
गिद्धौर (चतरा):प्रखंड मुख्यालय में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 12वीं कक्षा के छात्राओं ने रविवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय के 68 छात्राओं को रांची के साइंस सिटी,पतरातू डैम,ओरमांझी के जू घर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के वार्डन रेणु कुमारी,शिक्षिका सुनीता कुमारी,स्वाति कुमारी व नीतू कुमारी शामिल थी। जगह जगह पर शिक्षकों द्वारा पर्यावरण के साथ-साथ विषय वस्तु पर आधारित छात्राओं को जानकारी भी दिया गया।बताया गया कि शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं में ऊर्जा का संचार होता है। जबकि उन्हें ऑन द स्पॉट कई जानकारियां मिल पाती है। जिससे पढ़ाई करने…
चतरा :-प्रतापपुर स्थित अपेक्स अकादमी विद्यालय में दशम वर्ग के छात्र एवं छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्देशक उमेश कुमार एवं संचालन रघुबीर राम ने किया।इस समारोह में सभी विद्यार्थियों को उपहार देकर एवं मिठाई खिलाकर उन्हें समन्नित किया गया।मौके पर सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों को प्रेरणा भरी बाते बताई इन विद्यार्थियों को हमेसा अनुसासन का पालन करने की बात कही वही कई विद्यार्थियों को अपने क्लास में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया गया ।इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। संवाददाता- विकास कुमार
चतरा:अखिल भारतीय भुइंया कल्याण समिति के द्वारा भाजपा के चर्चित नेता उमेश भारती को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय भुइंया कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां ने उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है। गौरतलब है कि चतरा जिला में भुइंया समाज की आबादी लाखों में है और आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने समाज को संगठित करने का दायित्व उमेश भारती को सौंपा गया है। उमेश भारती भाजपा एससी मोर्चा के जिला महामंत्री भी हैं ।उन्होंने बताया है कि दलित, वंचित एवं शोषितों के हक और अधिकार की विचारधारा को लेकर समाज को जागृत करने का जिम्मेदारी…
चतरा : नक्सल विरोधी अभियान निकली सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और जिला बल के जवानों की भाकपा माओवादी नक्सलियों से भीषण मुठभेड़। मुठभेड़ में दोनों ओर से सैकड़ों राउंड चली गोली, नक्सली के ढेर होने की सूचना। चतरा-पलामू बॉर्डर पर कुंदा थाना क्षेत्र के कारिमांडर-बुटकुइया गांव से सटे जंगल में हुआ मुठभेड़।जंगल की घेराबंदी कर चलाया जा रहा सर्च अभियान, सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिलने की सूचना। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी पुलिस और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम। 15 लाख के इनामी नक्सली मनोहर गंझू दस्ते के साथ मुठभेड़ की सूचना। सूत्रों…
